Responsive Scrollable Menu

iPhone खरीदने के लिए 'No-Cost EMI' ले रहे हैं? जानिए बैंक आपको कैसे पहना रहा टोपी!

No-Cost EMI Truth: क्या आईफोन या गैजेट्स खरीदने के लिए 'No-Cost EMI' यूज करते हैं? जानिए बैंक और मर्चेंट कैसे कैश डिस्काउंट बंद करके छिपे चार्जेज वसूलते हैं।

Continue reading on the app

Simple Rasgulla Recipe : कुकर में ऐसे बनाएं रसगुल्ले, 5 मिनट में होंगे तैयार, बिल्कुल नई ट्रिक, सब पूछेंगे बार-बार

Ghar Par Chhenna Rasgulla Kaise Banaye : त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है. रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा. त्योहारों पर घर में मिठाई बनाने का रिवाज पूरे देश में हैं. मीठे-मीठे रसगुल्ले तो रक्षाबंधन में सबको पसंद आते हैं. रसगुल्ले घर पर ही बन जाएं तो फिर क्या कहना. कई बार समय ना मिल पाने तो कई बार आसान रेसिपी मालूम ना होने की वजह से घर पर रसगुल्ले बनाने की हसरत अधूरी रह जाती है. बदलते वक्त और बदलती लाइफस्टाइल के साथ ऐसी रेसिपी जरूर आ गई हैं कि कम समय में रसगुल्ले घर पर बनाएं जा सकते हैं. वो आसान रेसिपी क्या है, कैसे एक लीटर दूध से 40 रसगुल्ले बनाए जा सकते हैं, कैसे कुकर में रसगुल्ले बनाए जा सकते हैं, आइये जानते हैं...

Continue reading on the app

  Sports

Sanjay Manjrekar हैरान हैं कि IPL की युवा पीढ़ी Test cricket में आसानी से ढल रही

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि यह उनके लिए हैरान करने वाली बात है कि आईपीएल की पीढ़ी टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों से इतनी सहजता से कैसे तालमेल बिठा पा रही है। उन्होंने आधुनिक युग के खिलाड़ियों के टी20 से टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की तुलना पॉप गायकों द्वारा शास्त्रीय राग गाने की कोशिश से की।

दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो’ में बात करते हुए मांजरेकर ने मौजूदा पीढ़ी की काबिलियत पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी टी20 क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं, वे लाल गेंद वाले क्रिकेट के लिए जरूरी महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव इतनी आसानी से कर पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IND vs SL Test: Ravindra Jadeja ने तोड़ी श्रीलंका की बड़ी साझेदारी, Sri Lanka के 6 विकेट गिरे, भारत जीत के करीब

मांजरेकर ने कहा, ‘‘अगर आधुनिक पॉप गायकों से शास्त्रीय गायन या राग गाने के लिए कहा जाए तो यह उनके लिए बहुत मुश्किल होगा। लेकिन ये खिलाड़ी ऐसा कर रहे हैं। मेरे लिए यह हैरानी की बात है कि आईपीएल और टी20 की पीढ़ी इतना अच्छा टेस्ट क्रिकेट कैसे खेल रही है और वो भी गेंदबाजी करते हुए और रन बनाने, दोनों के मामले में।’’

इसे भी पढ़ें: Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया

उन्होंने खासतौर पर आधुनिक बल्लेबाजों की अनुकूलन क्षमता की तारीफ की, क्योंकि टी20 और टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों में काफी अंतर होता है। उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी के मामले में ज्यादा, क्योंकि टी20 बल्लेबाजी और टेस्ट बल्लेबाजी में बहुत अंतर होता है।’’

भारत की युवा टीम में कई आईपीएल और टी20 सितारे शामिल हैं, जो इस समय श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में खेल रहे हैं। ऐसे में मांजरेकर की टिप्पणी आधुनिक क्रिकेटर के बदलते स्वरूप को दर्शाती है, जहां खिलाड़ियों से अलग-अलग प्रारूपों के बीच आसानी से ढलने की उम्मीद की जाती है।

इसे भी पढ़ें: शुभमन गिल ने पूरे किए कप्तानी का एक साल, 600th Test में कप्तानी कर रचेंगे इतिहास; Shubman Gill on WTC Goals

टी20 क्रिकेट की आक्रामक गति से टेस्ट क्रिकेट में जरूरी संयम, तकनीक और एकाग्रता की ओर तेजी से बदलाव करने की काबिलियत मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों की पीढ़ी की एक प्रमुख विशेषता बन गई है।

Thu, 20 Aug 2026 17:45:50 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: वंदे मातरम् ना गाने पर कांग्रेस का तर्क क्या? | #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:46:24+00:00

Garjana I Rubika Liyaquat: वंदे मातरम पर रुबिका का राहुल से सीधा सवाल! #garjana #rubikaliyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers