Responsive Scrollable Menu

फाजिल्का में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 924 NDPS मामलों में 1,331 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के फाजिल्का जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत पुलिस ने पिछले आठ महीनों में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस के अनुसार, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 924 मामलों में कुल 1,331 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को भी जब्त किया गया.

41 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद

फाजिल्का पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान 41.124 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई. इसके अलावा 3.85 ग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन, 6.503 किलोग्राम अफीम, 42 ग्राम चरस और 250.537 किलोग्राम पोस्त की भूसी जब्त की गई.

पुलिस ने नशीली दवाओं के 15,843 कैप्सूल और गोलियां भी बरामद की हैं. नशा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 38 वाहनों को भी जब्त किया गया है.

कार्रवाई के साथ नशामुक्ति पर भी जोर

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, अभियान का उद्देश्य केवल नशा तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार और पुनर्वास उपलब्ध कराना भी है.

पुलिस के मुताबिक, 252 लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया गया, जबकि 1,809 लोगों को आउटपेशेंट ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट (OOAT) केंद्रों के लिए रेफर किया गया. एनडीपीएस एक्ट की धारा 64-ए के तहत 141 लोगों को भी लाभ दिया गया.

गैंगस्टरों के नेटवर्क पर भी शिकंजा

फाजिल्का पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ भी अभियान तेज किया है. पुलिस के अनुसार, गैंगस्टरों से जुड़े कई सहयोगियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

आर्म्स एक्ट के तहत 10 मामले दर्ज किए गए और 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान 25 पिस्तौल, एक देसी पिस्तौल, 32 मैगजीन, 52 जिंदा कारतूस और तीन ड्रोन बरामद किए गए.

जागरूकता अभियान से लोगों को जोड़ा

पुलिस ने नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने के लिए 99 ‘प्रोजेक्ट संपर्क’ बैठकें आयोजित कीं. इसके साथ ही 334 नशा विरोधी जागरूकता शिविर और सेमिनार भी किए गए.

इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ पुलिस के साथ सूचनाएं साझा करने और साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के तरीकों की जानकारी दी गई.

तकनीक से मजबूत हुई पुलिसिंग

फाजिल्का पुलिस ने अपराध की रोकथाम और जांच में तकनीक का इस्तेमाल भी बढ़ाया है. पहचान सत्यापन के लिए पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम (PAIS) और वाहनों की जानकारी तुरंत जांचने के लिए VAHAN डेटाबेस का इस्तेमाल किया जा रहा है.

डिजिटल साक्ष्यों की जांच के लिए डिजिटल फोरेंसिक लैब भी स्थापित की गई है. पुलिस का कहना है कि CCTV निगरानी और तकनीक आधारित खुफिया तंत्र से अपराधियों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिली है.

सीमा पार तस्करी पर विशेष निगरानी

फाजिल्का की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी पर भी पुलिस का विशेष ध्यान है. इस संबंध में 16 मामले दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

इन मामलों में 26.822 किलोग्राम हेरोइन के अलावा एक पिस्तौल, पांच मैगजीन, 13 जिंदा कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया गया. पुलिस अब इन नेटवर्क की आगे की कड़ियों की जांच कर रही है.

सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी

जिले में चौबीसों घंटे सुरक्षा के लिए 112 से जुड़े 21 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल तैनात हैं. इसके अलावा पांच PCR मोटरसाइकिलें और रणनीतिक प्रवेश-निकास मार्गों पर सात स्थायी रात्रि नाके बनाए गए हैं.

पुलिस के मुताबिक, तकनीक, खुफिया जानकारी, सख्त निगरानी और जनभागीदारी के जरिए फाजिल्का में नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई को लगातार मजबूत किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें - 

Continue reading on the app

लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी की हत्या की:घर जाकर बहन को मारा, फिर खुद को गोली से उड़ाया; पत्नी ICICI, खुद SBI में नौकरी करता था

लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी और बहन की हत्या के बाद बैंक कर्मी ने खुद को गोली मार ली। गुरुवार दोपहर उसने ICICI बैंक के बाहर पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन करके ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उससे बातचीत की, फिर गोली मारकर फरार हो गया। इसके बाद वह सीधे घर पहुंचा और कमरा बंद करके बहन को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। वारदात गोमती नगर थाना क्षेत्र में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। वह आलमबाग में रहती थी। उसने एक साल पहले पति मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। दिव्या यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी। दिव्या मिश्रा का पति मानस मानस बाजपेई SBI बैंक में काम करता था। बहन का नाम शीबा बाजपेई है। दोनों भाई बहन किराए पर मकान लेकर रहते थे। माता-पिता की मौत हो चुकी है। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- वारदात से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सचिन से बेहतर बल्लेबाज थे विराट कोहली, डिविलियर्स की ये बात कितनी सही कितनी गलत जानिए यहां

एबी डिविलियर्स ने सचिन तेंदुलकर से बेहतर टेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली को बता दिया. खासतौर पर विदेशी सरजमीं पर उन्होंने विराट को बेहतर बताया. आंकड़ों से जानिए क्या है सच? Thu, 20 Aug 2026 18:29:40 +0530

  Videos
See all

Varanasi Death Case : वाराणसी के रोहनिया की लापता छात्रा का मिला शव, आरोपी प्रेमी फरार | Crime | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T13:14:15+00:00

ICICI Bank Officer Murder: दिव्या मिश्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी ने बहन को भी मारा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T13:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers