Responsive Scrollable Menu

Khajrana Ganesh Temple: राम मंदिर चंदा चोरी के बाद इस प्रसिद्ध मंदिर में भक्तों के सामने होगी दान की गिनती, ऑनलाइन दर्शन और पूजन के लिए बनेगा ऐप, जानें क्या है पूरा प्लान

Khajrana Ganesh Temple: राम मंदिर चंदा चोरी के बाद इस प्रसिद्ध मंदिर में भक्तों के सामने होगी दान की गिनती, ऑनलाइन दर्शन और पूजन के लिए बनेगा ऐप, जानें क्या है पूरा प्लान

Continue reading on the app

जबलपुर में उफान पर नर्मदा नदी, घाटों के मंदिर जलमग्न, अलर्ट पर प्रशासन

जबलपुर में मंडला और डिंडौरी के ऊपरी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश का असर दिखाई दे रहा है। लगातार हुई बारिश की वजह से यहां का रानी अवंती बाई लोधी सागर यानी बरगी बांध तेजी से भर गया है। जलस्तर बढ़ने की वजह से मंगलवार को बांध के 21 में से 9 गेट खोल दिए गए हैं। दूसरी तरफ नर्मदा नदी में भी जलस्तर बढ़ गया है।

बरगी बांध के पांच गेट 1 मीटर तक और चार गेट आधा मीटर तक खोले गए हैं। अब तक 1031 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है और आवक 1606 क्यूमेक है। नर्मदा नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकान है पीछे कर ली है। घाट पर मौजूद मंदिर डूब चुके हैं। और आने वाले श्रद्धालुओं से सावधान के साथ स्नान करने को कहा जा रहा है।

बढ़ा नर्मदा का जल स्तर

बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नर्मदा के तटीय इलाकों में जलस्तर 3 से 4 फीट तक बढ़ गया है। ग्वारीघाट भेड़ाघाट और तिलवारा घाट के किनारो तक पानी पहुंच चुका है। ग्वारीघाट स्थित नर्मदा मंदिर का गुंबद पानी में डूब चुका है। जलस्तर बढ़ने की वजह से जो लोग घाट पर पूजा सामग्री की दुकान लगाते हैं उन्होंने अपनी दुकान पीछे कर ली है। वही पूजा करने वाले पंडित सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

घाटों और निचले क्षेत्रों में अलर्ट

जलस्तर बढ़ने के बाद जबलपुर प्रशासन और बांध प्रबंधन की ओर से नर्मदा के सभी घाटों और निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम नाव से लगातार निगरानी कर रही है। आने वाले श्रद्धालुओं को नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और घाट पर बैठकर ही स्नान करने को कहा जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से नदी में नहाने से बचने की अपील की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: जो रूट और लीड्स टेस्ट में 66 नंबर का गजब संयोग, WTC में रनों का रिकॉर्ड भी किया नाम

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच के साथ ही जो रूट की इंग्लैंड के कप्तान के रूप में वापसी हुई. ये मुकाबला कई मायनों में खास था क्योंकि अपने होम ग्राउंड में ही वो कप्तान बनकर लौटे. Fri, 21 Aug 2026 00:56:25 +0530

  Videos
See all

Viral News: सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के चुनाव चिन्ह पर तीखा विवाद #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T23:15:24+00:00

Sergio Gor Kashmir Visit : कश्मीर में इसलिए बौखलाया पाक Pakistan High Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T23:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers