कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का 80 वर्ष की उम्र में निधन, उम्रकैद की काट रहे थे सजा
कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया. बताया जा रहा है कि 80 वर्षीय कांग्रेस के पूर्व नेता को मृत अवस्था में सफदरजंग अस्पताल लाया गया था. बता दें कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के दो मामलों में कोर्ट ने उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई थी. उसके बाद से वे दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे थे.
दिल्ली हाईकोर्ट ने 2018 में सुनाई थी उम्रकैद की सजा
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार तीन मामलों में से एक में बरी हुए थे. जबकि कोर्ट ने उन्हें दो मामलों में दोषी ठहराया था. ये मामले 1984 के सिख विरोधी दंगों के थे. उस दौरान दिल्ली कैंट की पालम कॉलोनी में 5 सिखों की हत्या के बाद एक गुरुद्वारे में आग लगा दी गई थी. इस मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराया गया था. 17 दिसंबर 2018 को दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई थी.
Sajjan Kumar, former Member of Parliament and leader of the Indian National Congress, is no more. He was brought dead to Delhi's Safdarjung Hospital: Hospital sources
— ANI (@ANI) August 20, 2026
ANI File Photo pic.twitter.com/BvYJR9PXcT
खबर अभी अपडेट हो रही है....
टोक्यो के नारिता एयरपोर्ट पर मलेशियाई एयरलाइंस के इंजन से निकला धुआं, रनवे बंद
जापान की राजधानी टोक्यो के पास स्थित नारिता एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक विमान के इंजन के पास काला धुआं दिखाई दिया. इस घटना के बाद संबंधित रनवे को जांच के लिए बंद कर दिया गया. यह जानकारी एक पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके ने दी.
एनएचके के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10:40 बजे फायर विभाग को सूचना मिली कि एयरपोर्ट पर एक विमान के इंजन से काले धुएं जैसा कुछ निकलता दिखाई दे रहा है.
रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया कि यह विमान मलेशिया एयरलाइंस का यात्री विमान था, जो उड़ान भरने के लिए रनवे पर आगे बढ़ रहा था. इसी दौरान उसके इंजन में कुछ समस्या आ गई, जिसके कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एनएचके ने बताया कि विमान में कुल 160 लोग सवार थे, जिनमें यात्री और क्रू सदस्य शामिल थे. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
नारिता एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि इस घटना के बाद रनवे 'ए' को बंद कर दिया गया है और उसकी जांच की जा रही है.
एनएचके की ओर से दिखाए गए वीडियो में सुबह करीब 11 बजे विमान रनवे पर खड़ा दिखाई दिया. उसके आसपास कई फायर इंजन और एंबुलेंस मौजूद थे, जबकि कर्मचारी स्थिति को संभालने में जुटे हुए थे. अधिकारियों ने कहा कि घटना की वजह पता लगाने के लिए जांच जारी है.
इस बीच, एक अलग घटना में गुरुवार सुबह जापान के तोचिगी प्रांत के एक रेलवे स्टेशन पर ट्रैक की मरम्मत का काम कर रहे चार कर्मचारी एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए. यह जानकारी एनएचके ने दी.
फायर विभाग के अनुसार, चारों कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया और जब उन्हें वहां पहुंचाया गया, तब वे बेहोश थे.
पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही हैं. इस मामले में भी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
स्रोत- आईएएनएस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











