Responsive Scrollable Menu

टोक्यो के नारिता एयरपोर्ट पर मलेशियाई एयरलाइंस के इंजन से निकला धुआं, रनवे बंद

जापान की राजधानी टोक्यो के पास स्थित नारिता एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक विमान के इंजन के पास काला धुआं दिखाई दिया. इस घटना के बाद संबंधित रनवे को जांच के लिए बंद कर दिया गया. यह जानकारी एक पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके ने दी.

एनएचके के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10:40 बजे फायर विभाग को सूचना मिली कि एयरपोर्ट पर एक विमान के इंजन से काले धुएं जैसा कुछ निकलता दिखाई दे रहा है.

रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया कि यह विमान मलेशिया एयरलाइंस का यात्री विमान था, जो उड़ान भरने के लिए रनवे पर आगे बढ़ रहा था. इसी दौरान उसके इंजन में कुछ समस्या आ गई, जिसके कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी.

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के अनुसार, एनएचके ने बताया कि विमान में कुल 160 लोग सवार थे, जिनमें यात्री और क्रू सदस्य शामिल थे. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

नारिता एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि इस घटना के बाद रनवे 'ए' को बंद कर दिया गया है और उसकी जांच की जा रही है.

एनएचके की ओर से दिखाए गए वीडियो में सुबह करीब 11 बजे विमान रनवे पर खड़ा दिखाई दिया. उसके आसपास कई फायर इंजन और एंबुलेंस मौजूद थे, जबकि कर्मचारी स्थिति को संभालने में जुटे हुए थे. अधिकारियों ने कहा कि घटना की वजह पता लगाने के लिए जांच जारी है.

इस बीच, एक अलग घटना में गुरुवार सुबह जापान के तोचिगी प्रांत के एक रेलवे स्टेशन पर ट्रैक की मरम्मत का काम कर रहे चार कर्मचारी एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए. यह जानकारी एनएचके ने दी.

फायर विभाग के अनुसार, चारों कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया और जब उन्हें वहां पहुंचाया गया, तब वे बेहोश थे.

पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही हैं. इस मामले में भी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

साय सरकार का बड़ा कदम, 11 नदियों के संरक्षण का मास्टर प्लान | Chhattisgarh | Raipur

साय सरकार का बड़ा कदम, 11 नदियों के संरक्षण का मास्टर प्लान | Chhattisgarh | Raipur छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी नदियों को बचाने और पुनर्जीवित करने की दिशा में साय सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रायपुर में आयोजित ‘श्रोत महोत्सव’ राज्य स्तरीय कार्यशाला की ई-लॉन्चिंग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की। #chhattisgarh #vishnudeosai #raipur #chhattisgarhnews #riverconservation #watersaving #jalshakti #waterconservation #saygovernment #namamigange #breakingnews #latestnews #sudarshannews #hindinews #india ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ने कुलदीप यादव और शुभमन गिल पर दिए अहम अपडेट!

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी मैच से पहले कुलदीप यादव और शुभमन गिल की फिटनेस और रणनीति पर बात की. उन्होंने स्पिनरों की भूमिका, पिच की स्थिति और खिलाड़ियों के अनुकूलन पर भी प्रकाश डाला. #CricketNews #TeamIndia #KuldeepYadav #ShubmanGill #CricketUpdate #SportsNews Fri, 21 Aug 2026 15:58:34 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi : पैलेट गन पर FIR की मांग, संसद मार्ग थाने में ही धरने पर राहुल गांधी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T10:41:48+00:00

डीग में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T10:47:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers