Responsive Scrollable Menu

तेलंगाना में प्रिंसिपल की 27 बार चाकू मारकर हत्या:बाबू शब्द से पुलिस ने सुलझाया मामला, 10वीं के 2 छात्र गिरफ्तार

तेलंगाना के नलगोंडा में पुलिस ने 48 साल की स्कूल प्रिंसिपल कल्लू रूपा रेड्डी की हत्या का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो छात्रों को हिरासत में लिया है। दोनों पर पैसे के लिए हत्या की साजिश रचने और वारदात के बाद पैसे खर्च करने का आरोप है। रूपा रेड्डी कोंडामल्लेपल्ली स्थित नागार्जुन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर थीं। वह 12 अगस्त की सुबह अपने घर में मृत मिली थीं। उनके शरीर पर चाकू से 27 वार के निशान थे। जांच में पुलिस को रूपा रेड्डी की अपनी आंटी से फोन पर हुई बातचीत से सुराग मिला। फोन बंद होने से पहले बातचीत के दौरान उन्होंने बाबू शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद पुलिस ने स्कूल के छात्रों पर ध्यान केंद्रित किया और जांच आगे बढ़ाई। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

कॉमेडियन के टिकट बेचने वाले फेडोरोव अब जेलेंस्की के खिलाफ:यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव की मांग तेज, पढ़िए दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता के 4 किस्से

यूक्रेन के पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव (35) ने युद्ध के बीच चुनाव कराने की मांग कर राष्ट्रपति जेलेंस्की को सीधी चुनौती दी है। उन्होंने कहा, ‘रूस को यह तय करने का अधिकार नहीं कि यूक्रेन के लोग अपनी सरकार कब चुनेंगे। लोकतंत्र को बंधक नहीं बनाया जा सकता।’ 2022 से मार्शल लॉ के कारण यूक्रेन में चुनाव नहीं हुए हैं। कभी जेलेंस्की के करीबी रहे फेडोरोव अब उनके खिलाफ खड़े हैं। इसी बीच जेलेंस्की के दफ्तर से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार की जांच शुरू हुई है। पढ़िए यूक्रेन के दूसरे बड़े चर्चित नेता फेडोरोव के किस्से… फेसबुक से युवाओं को जोड़ा फेडोरोव 2012 में छात्र राजनीति के दौरान जपोरिज्जिया के स्टूडेंट मेयर चुने गए। युवाओं को जोड़ने के लिए उन्होंने एक्टिव-जेड संगठन बनाया, लेकिन फंड की कमी बड़ी चुनौती थी। उन्होंने फेसबुक पर विज्ञापनों के जरिए युवाओं तक पहुंच बनाई और धीरे-धीरे हजारों छात्र उनके अभियानों से जुड़ने लगे। तब यह तरीका छात्र राजनीति तक सीमित था, लेकिन यही डिजिटल सोच आगे चलकर उनकी पहचान बन गई। जेलेंस्की ने अपनी टीम में शामिल किया 22 की उम्र में ही फेडोरोव ने डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी शुरू की। उस दौरान जेलेंस्की कॉमेडियन थे। तब फेडोरोव की टीम को जेलेंस्की के शो के प्रचार का काम मिला। फेडोरोव ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन चलवाकर शो के खूब टिकट बिकवाए और वहां पहली बार भीड़ उमड़ी। इससे जेलेंस्की प्रभावित हुए। कुछ साल बाद उन्होंने फेडोरोव को अपनी टीम में शामिल कर लिया। 2019 में फेडोरोव ने उनके ऑनलाइन चुनाव प्रचार की कमान संभाली और जीत में अहम भूमिका निभाई। बाद में उन्हें डिप्टी पीएम बनाया। अफसर के कहे असंभव काम को संभव बना दिया 2019 में डिप्टी पीएम व आईटी मंत्री रहते फेडोरोव ने सरकारी कामों को कागजों से निकालकर स्मार्टफोन तक लाने की योजना बनाई। डिजिटल पासपोर्ट का प्रस्ताव सुनकर स्टेट माइग्रेशन सर्विस का प्रमुख नाराज हो गया। उसने कहा, यह पूरी तरह असंभव है। फेडोरोव नहीं रुके। उन्होंने डिजिटल सिस्टम तैयार कराया और ई-पासपोर्ट लॉन्च किया। बाद में सरकारी सेवाओं को ई-प्लेटफॉर्म पर लाए। टकराव के बाद कुर्सी गई डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मंत्री रहते फेडोरोव ने यूक्रेनी आर्मी की कायापलट कर दी। सेना में ड्रोन, एआई और डेटा के इस्तेमाल पर जोर दिया। हालांकि उनका काम करने का तरीका पुराने सैन्य ढांचे से अलग था। सेना के कमांडर ओलेक्सांद्र सिरस्की से मतभेद हुआ। 6 महीने बाद इसी जुलाई में फेडोरोव को रक्षा मंत्री पद से हटा दिया गया। तभी से जेलेंस्की-फेडोरोव में मतभेद हैं। जेलेंस्की से आगे, रेटिंग में यूक्रेन के दूसरे चर्चित नेता कीव इंस्टीट्यूट ऑफ सोशियोलॉजी की सर्वे में 63% यूक्रेनियनों ने फेडोरोव पर भरोसा जताया। वे दूसरे बड़े लोकप्रिय नेता हैं। 66% पसंद के साथ पूर्व सेना प्रमुख वालेरी जालुज्नी पहले पायदान पर हैं। किरिलो बुदानोव को 61% और राष्ट्रपति जेलेंस्की पर 56% लोगों का भरोसा मिला। जनवरी की तुलना में फेडोरोव की स्वीकार्यता 38% से बढ़कर 63% हुई।

Continue reading on the app

  Sports

भारत का बांग्लादेश दौरा फिर टला, सीरीज शुरू होने से दो हफ्ते पहले कहानी फिर उलझ गई

India tour of Bangladesh: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने संकेत दिया है कि अगले महीने की शुरुआत में होने वाला भारत का दौरा एक बार फिर टल सकता है. तमीम की माने तो इस सीरीज को लेकर बीसीसीआई और बीसीबी के बीच अभी बातचीत चल रही है. Fri, 21 Aug 2026 07:03:38 +0530

  Videos
See all

क्या पाकिस्तान अब भी मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है? [Can Pakistan still mediate In Iran war?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T02:15:14+00:00

Collision Between An Airplane And A Helicopter: हवाई अड्डे पर विमान और हेलिकॉप्टर की टक्कर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T02:14:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers