Responsive Scrollable Menu

कॉमेडियन के टिकट बेचने वाले फेडोरोव अब जेलेंस्की के खिलाफ:यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव की मांग तेज, पढ़िए दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता के 4 किस्से

यूक्रेन के पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव (35) ने युद्ध के बीच चुनाव कराने की मांग कर राष्ट्रपति जेलेंस्की को सीधी चुनौती दी है। उन्होंने कहा, ‘रूस को यह तय करने का अधिकार नहीं कि यूक्रेन के लोग अपनी सरकार कब चुनेंगे। लोकतंत्र को बंधक नहीं बनाया जा सकता।’ 2022 से मार्शल लॉ के कारण यूक्रेन में चुनाव नहीं हुए हैं। कभी जेलेंस्की के करीबी रहे फेडोरोव अब उनके खिलाफ खड़े हैं। इसी बीच जेलेंस्की के दफ्तर से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार की जांच शुरू हुई है। पढ़िए यूक्रेन के दूसरे बड़े चर्चित नेता फेडोरोव के किस्से… फेसबुक से युवाओं को जोड़ा फेडोरोव 2012 में छात्र राजनीति के दौरान जपोरिज्जिया के स्टूडेंट मेयर चुने गए। युवाओं को जोड़ने के लिए उन्होंने एक्टिव-जेड संगठन बनाया, लेकिन फंड की कमी बड़ी चुनौती थी। उन्होंने फेसबुक पर विज्ञापनों के जरिए युवाओं तक पहुंच बनाई और धीरे-धीरे हजारों छात्र उनके अभियानों से जुड़ने लगे। तब यह तरीका छात्र राजनीति तक सीमित था, लेकिन यही डिजिटल सोच आगे चलकर उनकी पहचान बन गई। जेलेंस्की ने अपनी टीम में शामिल किया 22 की उम्र में ही फेडोरोव ने डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी शुरू की। उस दौरान जेलेंस्की कॉमेडियन थे। तब फेडोरोव की टीम को जेलेंस्की के शो के प्रचार का काम मिला। फेडोरोव ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन चलवाकर शो के खूब टिकट बिकवाए और वहां पहली बार भीड़ उमड़ी। इससे जेलेंस्की प्रभावित हुए। कुछ साल बाद उन्होंने फेडोरोव को अपनी टीम में शामिल कर लिया। 2019 में फेडोरोव ने उनके ऑनलाइन चुनाव प्रचार की कमान संभाली और जीत में अहम भूमिका निभाई। बाद में उन्हें डिप्टी पीएम बनाया। अफसर के कहे असंभव काम को संभव बना दिया 2019 में डिप्टी पीएम व आईटी मंत्री रहते फेडोरोव ने सरकारी कामों को कागजों से निकालकर स्मार्टफोन तक लाने की योजना बनाई। डिजिटल पासपोर्ट का प्रस्ताव सुनकर स्टेट माइग्रेशन सर्विस का प्रमुख नाराज हो गया। उसने कहा, यह पूरी तरह असंभव है। फेडोरोव नहीं रुके। उन्होंने डिजिटल सिस्टम तैयार कराया और ई-पासपोर्ट लॉन्च किया। बाद में सरकारी सेवाओं को ई-प्लेटफॉर्म पर लाए। टकराव के बाद कुर्सी गई डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मंत्री रहते फेडोरोव ने यूक्रेनी आर्मी की कायापलट कर दी। सेना में ड्रोन, एआई और डेटा के इस्तेमाल पर जोर दिया। हालांकि उनका काम करने का तरीका पुराने सैन्य ढांचे से अलग था। सेना के कमांडर ओलेक्सांद्र सिरस्की से मतभेद हुआ। 6 महीने बाद इसी जुलाई में फेडोरोव को रक्षा मंत्री पद से हटा दिया गया। तभी से जेलेंस्की-फेडोरोव में मतभेद हैं। जेलेंस्की से आगे, रेटिंग में यूक्रेन के दूसरे चर्चित नेता कीव इंस्टीट्यूट ऑफ सोशियोलॉजी की सर्वे में 63% यूक्रेनियनों ने फेडोरोव पर भरोसा जताया। वे दूसरे बड़े लोकप्रिय नेता हैं। 66% पसंद के साथ पूर्व सेना प्रमुख वालेरी जालुज्नी पहले पायदान पर हैं। किरिलो बुदानोव को 61% और राष्ट्रपति जेलेंस्की पर 56% लोगों का भरोसा मिला। जनवरी की तुलना में फेडोरोव की स्वीकार्यता 38% से बढ़कर 63% हुई।

Continue reading on the app

Breaking On America On Jammu Kashmir LIVE: PoK पर बड़ा ऐलान | Pakistan | Munir | Omar Abdullah

Breaking On America On Jammu Kashmir LIVE: PoK पर बड़ा ऐलान | Pakistan | Munir | Omar Abdullah भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपने पहले जम्मू-कश्मीर दौरे पर इसे भारत का एक अभिन्न और बेहद खूबसूरत हिस्सा बताया। श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ हुई उनकी बैठक काफी सौहार्दपूर्ण रही, जिसे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की एक अहम राजनयिक पहल माना जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के विकास और प्राथमिकताओं पर केंद्रित भारत-अमेरिका संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह दौरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के रुख को मजबूती प्रदान करने के साथ क्षेत्र में पर्यटन और सहयोग के नए अवसर खोलता है। #SergioGor #Kashmir #JammuKashmir #OmarAbdullah #IndiaUS #USAmbassador #BreakingNews #Srinagar #WorldNews #Geopolitics #ForeignPolicy #KashmirNews #USIndiaRelations #CurrentAffairs #TrendingNews #HindiNews #Diplomacy #IndiaFirst #InternationalRelations #NewsUpdate ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंकाई खेमे में खलबली, भारत से पहला टेस्ट हारते ही आनन-फानन में बुलाए गए दो नए खिलाड़ी

IND vs SL Colombo test: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 23 अगस्त से शुरू होने वाले अहम दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में कामिल मिशारा और सहन अराचिगे को शामिल किया है. इससे पहले दिनेश चांदीमल और कुसल मेंडिस इंजरी के चलते बाहर हो गए थे. याद हो कि भारत ने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट 165 रन के विशाल अंतर से जीता था. Fri, 21 Aug 2026 07:52:29 +0530

  Videos
See all

Sugar Price | त्योहारों से पहले सस्ती हो जाएगी चीनी! |#shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T02:43:43+00:00

BWF World Championship 2026 से बाहर हुईं PV Sindhu | Badminton | Wang Zhi Yi | Sports News | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T02:43:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers