Responsive Scrollable Menu

बिहार में BPSC AEDO पेपर लीक में बड़ा एक्शन, धांधली का मास्टरमाइंड अतुल राज गिरफ्तार

Bihar BPSC AEDO Paper Leak: बिहार में BPSC की AEDO परीक्षा में कथित धांधली की जांच के दौरान आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने परीक्षा में तैनात बायोमीट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडेय को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि अतुल राज पांडेय के कथित तौर पर सॉल्वर गैंग से संपर्क था. एजेंसी को यह भी जानकारी मिली है कि वह कई परीक्षा केंद्रों को मैनेज करने की साजिश में शामिल था. 

पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी को मामले से जुड़े कई अहम नामों के बारे में जानकारी मिली है. अब इन लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और EOU इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परीक्षा में धांधली को अंजाम देने के लिए किन-किन लोगों ने मिलकर काम किया और परीक्षा केंद्रों तक उनकी पहुंच कैसे बनी.

Continue reading on the app

24 वर्षीय मानव सुथार ने जो 2 टेस्ट मैचों में कर दिखाया, वो अश्विन जैसा दिग्गज भी भारत के लिए नहीं कर पाया

Manav Suthar : भारत के 24 वर्षीय स्पिनर मानव सुथार का नाम इन दिनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है. राजस्थान के इस बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज ने जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त को भारत के लिए अपना दूसरा टेस्ट मैच खेला. ऐसे में उन्होंने अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो अब तक बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए हैं. मानव सुथार ने अपनी लाइन और लेंथ से सभी को प्रभावित किया है.

सुथार ने विकेट लेने की अपनी काबिलियत को भी दर्शाया है. इसके साथ ही सुथार की घुमती गेंदों का भी विरोधी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं हैं. सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गाले में भारत की ओर से अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में पहला 10 विकेट हॉल हासिल किया. इसके बाद उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. आज हम आपको उनके एक ऐसे ही अनोखे रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं. 

मानव सुथार ने 2 टेस्ट मैचों में ही कर दिया कमाल

मानव सुथार ने भारत के लिए अब तक कुल 2 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट मैचों में कुल 17 विकेट हासिल किए हैं. इसमें से 10 विकेट उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दो पारियों में हासिल किए. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने इंडियन टीम को 7 विकेट दिलाए थे, वो अब तक 2 टेस्ट मैचों में 2 बार फाइव विकेट हॉल भी हासिल कर चुके हैं. सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ और अब श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट हॉल हासिल किया है.

मानव सुथार 2 टेस्ट मैचों में 17 विकेट लेने के साथ ही उन खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं, जिन्होंने भारत के लिए अपने पहले 2 टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. इस लिस्ट में सुथार ने वेंकटेश प्रसाद और रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया है.

जो मानव सुथार ने कर दिखाया वो अश्विन भी नहीं कर पाए

नरेंद्र हिरवाणी ने भारत के लिए 2 टेस्ट में 24 विकेट हासिल किए थे. वो इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं. उनके बाद अक्षर पटेल नंबर 2 पर हैं, जिन्होंने 2 मैचों में 18 विकेट हासिल किए हैं. सुथार 2 टेस्ट में 17 विकेट लेकर नंबर 3 पर है. नन्दलाल यादव 2 टेस्ट में 13 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं. वहीं वेंकटेश प्रसाद 2 मैचों में 13 विकटे के साथ पांचवें और रविचंद्रन अश्विन पहले 2 टेस्ट मैचों में 13 विकेट के साथ छठवें स्थान पर बने हुए हैं. 

अब भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में सभी की निगाहें एक बार फिर मानव सुथा पर होंगी. इन दोनों टीमों के बीच कोलंबो में होने वाले इस मैच में स्पिनर्स का दबदबा एक बार फिर से देखने के लिए मिलने वाला है. ऐसे में सुथार के साथ-साथ कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा पर भी नजरें रहने वाली हैं.

ये भी पढ़ें : जोश टंग और ओली रॉबिन्सन ने बॉल काटकर शेयर कर पर दिया बड़ा बयान, जानें पाकिस्तान के खिलाफ 5-5 विकेट लेने पर क्या कहा?

Continue reading on the app

  Sports

छह महीने सीखी उर्दू फिर गाया पाकिस्तानी राष्ट्रगान, कौन हैं सिंगर लॉरा राइट, जिसका भारत से भी कनेक्शन

ENG vs PAK 1st test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले में शुरू हुए पहले टेस्ट से पहले ब्रिटिश सिंगर लॉरा राइट ने पाकिस्तानी राष्ट्रगान गाकर हर किसी का दिल जीत लिया. लॉरा ने बाद में बताया कि चंद मिनटों की इस परफॉर्मेंस के लिए लॉरा ने छह महीने तक उर्दू सीखी. Fri, 21 Aug 2026 09:04:57 +0530

  Videos
See all

Jharkhand JPSC Case: झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T03:41:16+00:00

Weather News Live : मॉनसून का खेल बिगड़ा! El Niño हुआ मजबूत, बारिश पर ब्रेक? | Monsoon | El Nino #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T03:40:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers