Responsive Scrollable Menu

मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट-भारत ने इंग्लैंड को 118 रन से हराया:लॉर्ड्स में गांगुली जैसा शर्ट लहराकर जश्न मनाया, इंग्लैंड ने सीरीज 4-3 से जीती

लंदन में 20 अगस्त को भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम ने सातवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड को 118 रन से हराया। भारत ने इस जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली जैसा शर्ट लहराकर जश्न मनाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन बनाए। अर्जुन गावरे ने 44 गेंदों पर 68 रन बनाए, जबकि कप्तान माजिद मागरे ने सिर्फ 19 गेंदों पर नाबाद 63 रन की पारी खेली। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 88 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से हिलाल अहमद वानी ने 21 रन देकर 4 विकेट और जयेश परमार ने 14 रन देकर 3 विकेट लिए। भारत ने मैच जीता, इंग्लैंड ने सीरीज भारत ने सात मैचों की सीरीज का सातवां मुकाबला जीता, लेकिन इंग्लैंड ने सीरीज 4-3 से अपने नाम की। डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक्स पर खिलाड़ियों और अधिकारियों का वीडियो पोस्ट किया। इसमें सभी ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपने ब्लेजर उतारकर जश्न मनाया। यह जश्न 2002 में इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल जीतने के बाद गांगुली के बिना शर्ट लहराकर मनाए गए जश्न जैसा था। DCCI ने एक्स पर लिखा DCCI ने लिखा, “जब लॉर्ड्स में भारत जीतता है, तो जश्न का अंदाज अलग होता है। लॉर्ड्स की बालकनी में क्रिकेट की खुशी का यह खास पल था। कोट उतर गए, उत्साह बढ़ गया और तिरंगा गर्व से लहरा रहा था। 118 रन और एक ऐसा जश्न, जिसे भुलाया नहीं जा सकेगा।” मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट फॉर्मेट में अलग-अलग तरह की अक्षमताओं वाले खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं। इसमें शारीरिक, सुनने और सीखने से जुड़ी समस्याओं वाले खिलाड़ी शामिल होते हैं।

Continue reading on the app

बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतने के बाद रसिका दुग्गल बोलीं-'नीति सिंह' के किरदार ने दिलाया सम्मान

बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतने के बाद रसिका दुग्गल बोलीं-'नीति सिंह' के किरदार ने दिलाया सम्मान

Continue reading on the app

  Sports

Moises Henriques: 20 साल के करियर में पहला शतक, देश छोड़ते ही किया कमाल, ठोके 19 छक्के-चौके

ऑस्ट्रेलिया को छोड़ने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व ऑलराउंडर मोजेज हेनरिकेस ने पुर्तगाल क्रिकेट टीम जॉइन की और उन्हें सीधे कप्तान बना दिया गया. अपने पहले ही मैच में उन्होंने अर्धशतक भी जमाया था. Thu, 20 Aug 2026 19:57:40 +0530

  Videos
See all

Sergio Gor Meet Omar Abdullah :Jammu And Kashmir पहुंचे US Ambassador POK पर होगा बड़ा फैैसला ?News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T14:42:40+00:00

Vande Mataram Controversy: बीजेपी पर इमरान मसूद का तीखा पलटवार #imranamsood #bjp #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T14:44:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers