Responsive Scrollable Menu

Shani Nakshatra Gochar: आज शनि का नक्षत्र गोचर हुआ, 3 राशियों को शनिदेव देंगे कष्ट, जानें उपाय

Shani Nakshatra Gochar: आज के दिन यानी 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है. न्याय के देवता शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश हो रहा है. इस नक्षत्र में शनि अपने पहले चरण में गोचर करेंगे. इस स्थिति में शनि 9 अक्टूबर तक रहने वाले हैं. रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध देव माने जाते हैं. ज्योतिषों की मानें तो यह समय कई राशियों के लिए सकारात्मक और अच्छे परिणाम देने वाला हो सकता है. मगर कुछ राशियों के लिए यह समय विपरित फल देने वाला होगा. रेवती नक्षत्र का प्रथम चरण शनि का गोचर इन तीन राशियों के लिए मुश्किल समय को बढ़ाएगा. इस समय इन राशि वाले लोगों को धन के मामले में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. करियर में उतार-चढ़ाव होगा और व्यावसायिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जानें शनि के नक्षत्र से किन राशियों की बढ़ेंगी तकलीफ और उपाय.

शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर क्यों है खास?

ज्योतिष में शनि के नक्षत्र परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव व्यक्ति के कर्मों, करियर और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है. 20 अगस्त को शनि देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं और 9 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध देव माने जाते हैं. बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क क्षमता के कारक हैं, जबकि शनि कर्म और अनुशासन से जुड़े ग्रह हैं. ऐसे में शनि और बुध का यह संयोग लोगों को अपने फैसलों में धैर्य और समझदारी बरतने की सीख दे सकता है. 

शनि के नक्षत्र गोचर से कौन-कौन सी राशियों को नुकसान होगा?

1.मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए शनि का रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर होने से इन्हें कष्ट मिल सकता है. इस समय आपको नौकरी में दिक्कते आ सकती हैं. मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त नहीं होगा और मन परेशान रह सकता है. अनाप-शनाप खर्च आपके आर्थिक बजट को बिगाड़ सकता है. इसलिए, इस समय अपने खर्च पर नियंत्रण रखें. कोई भी जरूरी फैसला पूरी तरह सोच-समझकर लें. निवेश करने से अपने एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. किसी भी इंसान पर आंख बंद करके भरोसा न करें.

ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: 12 साल बाद गुरु का सिंह राशि में गोचर, वृश्चिक तुला समेत इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

2.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए भी शनि का नक्षत्र परिवर्तन जीवन में चुनौतियां लेकर आएगा. इस समय कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है. इसलिए, ऐसी परिस्थितियों से बचें ताकि करियर से जुड़ी परेशानियां न हो. सीनियर्स के साथ तालमेल बनाएं और वाणी मे मधुरता बनाएं रखें. आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी. धन से जुड़ी दिक्कते होंगी. सेहत में भी उतार-चढ़ाव होगा और प्रेम संबंधों में भी तालमेल बिठाना आवश्यक होगा. अनजान लोगों से रुपए-पैसे का लेन-देन करने से बचना चाहिए.

3.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय सावधानी बरतने वाला होना चाहिए. यह समय आर्थिक लिहाज से सही नहीं है. आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है. आपके शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं. आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.  इस समय किसी से भी लड़ाई-झगड़ा करने से बचें और धन से जुड़ा बड़ा फैसला अभी टाल दें. पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है. इसलिए, अपनी और उनकी भावनाओं की कदर करें. ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिताएं.

शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय

  • हर शनिवार को शनि मंदिर जाएं और वहां शनिदेव के दर्शन जरूर करें. 
  • शनिवार को शनि संबंधी वस्तुओं का दान करें जैसे लोहा, काले वस्त्र और कंबल या छाता.
  • शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • शिव जी की पूजा भी जरूर करें.

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में दिखें ये 7 चीजें तो समझें खुलने वाला है किस्मत का ताला, स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं भविष्य के संकेत

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

जोश टंग और ओली रॉबिन्सन ने बॉल काटकर शेयर कर पर दिया बड़ा बयान, जानें पाकिस्तान के खिलाफ 5-5 विकेट लेने पर क्या कहा?

England vs Pakistan : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच इन दिनों 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जा रहा है, जहां पहले दिन के खेल में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पाकिस्तान को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया. इसके बाद पाकिस्तान की टीम महज 171 रनों पर ढेर हो गई. इसके जवाब में इंग्लैंड ने डे-1 का खेल खत्म होने तक 25 ओवर में 2 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं. 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पारी को ढेर करने में इंग्लैंड के दो गेंदबाजों ने अहम रोल निभाया. इंग्लैंड के पेसर जोस टंग और ऑली रॉबिन्सन ने मिलकर पूरी पाकिस्तान टीम को ढेर कर दिया. इन दोनों तेज गेंदबाजों ने मिलकर 5-5 विकेट हासिल किए. टेस्ट क्रिकेट में फाइव विकेट हॉल लेने के बाद बॉल को अपना पास यादगार पल के तौर पर रखने की परंपरा है. लेकिन इस केस में दो गेंदबाजों ने 5-5 विकेट लिए थे. गेंद एक थी तो दोनों इसे अपने पास नहीं रख सकते थे. 

पाकिस्तान के खिलाफ टंग-रॉबिन्सन का अद्भुत कारनामा

इस स्थिति में कुछ ऐसा देखने के लिए मिला है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. दरअसल, टंग और रॉबिन्सन ने मिलकर बॉल को आधा-आधा काटकर बांट लिया. इसके बाद दोनों ने आधी-आधी बॉल लेकर उससे जश्न मनाया और फैंस के सामने अपनी खुशी का इजहार किया. उन्होंने ऐसा क्यों किया. इस पर उन्होंने क्या बोला है, क्या इसके नियम थे. आइए आज इस बारे में जानते हैं.

बॉल काटकर शेयर करने पर क्रिकेटर का बड़ा बयान

रॉबिन्सन ने टेस्ट मैच स्पेशल को बताया कि, 'जोश और मैंने कहा कि, हमें सच में ऐसा करना चाहिए. यह काफी कूल होगा. आपके पास क्रिकेट बॉल के बहुत सारे आधे हिस्से नहीं होते हैं, इसलिए यह कुछ ऐसा होगा जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे'.

उन्होंने आगे कहा, 'लीड्स के होटल में आने के बाद से मैं अपनी नींद पूरी कर रहा हूं. दूसरे बच्चे का होना वाकई एक खास हफ्ता है. यह आज के दिन को और भी मीठा बना देता है, जब आप जन्म के बाद उन्हें छोड़ते हैं और आप एक परफॉर्मेंस देते हैं. आज ऐसा करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मुझे पता है कि वे यहां नहीं हैं, लेकिन मैं पूरे समय उनके बारे में सोच रहा था'.

आपको बता दें कि, इंग्लैंड टीम का आइडिया था कि दोनों पेसर बॉल को आधा-आधा करके एक-एक पीस लें. ये घटना पहली बार हुई है, जब क्रिकेट के इतिहास में बॉल को काटा गया हो और उसे 2 भागों में बांट लिया गया हो. ये अनोखी घटना भी अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है. 

इस मैच में दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के लिए जॉर्डन कॉक्स और कप्तान जो रूट नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं. रूट ने 37 रन बना लिए हैं, जबकि कॉक्स ने 23 रन नाबाद बना लिए हैं. अब ये दोनों खिलाड़ी दूसरे दिन का खेल आगे बढ़ाएंगे. आज पाकिस्तान के गेंदबाजों की असली परीक्षा होगी.

ये भी पढ़ें : 'इतना टैलेंट होने के बाद भी, वो इस दौर से गुजर रहा है' अश्विन का यशस्वी जायसवाल पर बयान वायरल, जानें क्या कहा?

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: ऐसा देखा है कभी! पहले उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, फिर बॉल के दो टुकड़े कर घर ले गए

Ollie Robinson Josh Tongue: लीड्स टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान के 10 विकेट आपस में बराबर बांटने के बाद ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने उस रेड बॉल को बीच से काटने का आधा-आधा काटने का आइडिया निकाला. इंग्लैंड मैनेजमेंट ने गेंद को हेडिंग्ले के ग्राउंडस्टाफ के पास भेजा, जहां इसे बीच से काट दिया गया, जिससे रॉबिन्सन और टंग को क्रिकेट की एक अनोखी यादगार चीज में बराबर का हिस्सा मिल गया. Thu, 20 Aug 2026 12:13:31 +0530

  Videos
See all

Weather Update: इन राज्यों में 24 घंटे भारी, बारिश का बड़ा अलर्ट! | Rain Alert | IMD | Monsoon |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T07:13:43+00:00

समंदर में फंसी 9 जानें | Mumbai Boat Accident | JNPT | Rescue Operation #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T07:08:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers