Responsive Scrollable Menu

Shweta Tiwari: कोल्ड ड्रिंक के साथ घर पहुंचा कॉकरोच! घबराईं एक्ट्रेस, तुकाराम मुंडे से बोलीं- ‘आप कहां हैं?’

Shweta Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों ‘द ट्रेटर्स 2’ में अपने गेम को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने घर में घूमते कॉकरोच को दिखाती नजर आ रही हैं। श्वेता ने इस मामले में महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे से मदद की अपील की है।

कोल्ड ड्रिंक के साथ आया कॉकरोच?

Shweta Tiwari

श्वेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में एक क्विक-कॉमर्स ग्रोसरी डिलीवरी ऐप से कोल्ड ड्रिंक ऑर्डर की थी। उनके मुताबिक, डिलीवरी के साथ उनके घर में एक कॉकरोच भी पहुंच गया। वीडियो में श्वेता कॉकरोच को घर में इधर-उधर भागते हुए दिखाती हैं। वह कहती हैं, “और उसके साथ कॉकरोच भी आ गया। ये देखिए, कॉकरोच पूरे घर में भाग रहा है।”

तुकाराम मुंडे को किया टैग
श्वेता ने वीडियो में महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग करते हुए कहा, “तो क्या हमें तुकाराम मुंडे जी को टैग करना चाहिए? मुंडे जी, अभी हमारे घर में कॉकरोच आ रहे हैं। आप कहां हैं, प्लीज ध्यान दीजिए।” उनका यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कौन हैं तुकाराम मुंडे?

Tukaram Mundhe

तुकाराम मुंडे महाराष्ट्र के FDA कमिश्नर हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट, कैंटीन पर कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग अपनी शिकायतों के साथ उन्हें टैग करते हैं। श्वेता ने भी अपने डिलीवरी अनुभव के बाद उनसे कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

‘द ट्रेटर्स 2’ में दिख रही हैं श्वेता
काम की बात करें तो श्वेता तिवारी इन दिनों करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का हिस्सा हैं। शो में क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, दिलीप ताहिल, रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, पारुल गुलाटी और कई अन्य कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। शो में श्वेता अपने खेल के साथ-साथ दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ बॉन्ड और बेबाक बातों को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

यह भी पढ़े- ‘देश की सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं’, द ट्रेटर्स में Rhea बोलीं- दुनिया पहले ही मुझे ‘Traitor’ समझती है

Continue reading on the app

The Traitors 2: ‘देश की सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं’, द ट्रेटर्स में Rhea बोलीं- दुनिया पहले ही मुझे ‘Traitor’ समझती है

Rhea Charkraborty The Traitors 2: ‘द ट्रेटर्स 2’ में रिया चक्रवर्ती ने शो में कुछ ऐसी बातें कहीं, जिनका कनेक्शन उनकी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर से जुड़ा हैं। रिया ने कहा कि दुनिया उन्हें पहले ही ‘ट्रेटर’ समझती है और वह इस शो में जानबूझकर किसी को धोखा नहीं देना चाहतीं।

मैं पहले ही ट्रेटर दिखती हूं
शो के एक एपिसोड में जब रिया पर ट्रेटर होने का शक हुआ, तो उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनकी जिंदगी का नैरेटिव ही ऐसा रहा है कि लोग उन्हें ट्रेटर समझते रहे, जबकि वह खुद को इनोसेंट मानती हैं। रिया ने कहा, “मैं तो पहले से ही दुनिया को ट्रेटर दिखती हूं। मेरी निजी जिंदगी की वजह से। तो मैं जानबूझकर एक शो में आकर मर्डर-वर्डर थोड़ी करूंगी। ये मेरे लिए बहुत खराब होगा। इसके मीम्स बनेंगे।”

इसके बाद उन्होंने कहा, “मैं देश की सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं, इसका मतलब समझते हो आप?” रिया का कहना था कि अगर वह शो में किसी को धोखा देती हैं, तो लोग इसे सिर्फ गेम का हिस्सा नहीं मानेंगे।

करण जौहर से भी कही थी बात
दरअसल, शो की शुरुआत में होस्ट करण जौहर ने रिया से पूछा था कि वह ट्रेटर बनना चाहती हैं या इनोसेंट। इस पर रिया ने साफ कहा था कि वह इनोसेंट बनना चाहती हैं। उन्होंने बताया था कि इसी साल उन्हें CBI की जांच में राहत मिली और लोग उन्हें निर्दोष समझ पाए। रिया ने कहा था कि वह लंबे समय तक शक के घेरे में रही हैं और अब दोबारा उस स्थिति में नहीं रहना चाहतीं।

2020 के बाद बदल गई जिंदगी
सुशांत सिंह राजपूत की 2020 में हुई मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को लंबे समय तक आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। सुशांत से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया और उनके भाई शोविक को NCB ने गिरफ्तार किया था। बाद में CBI ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। ऐसे में ‘द ट्रेटर्स 2’ में रिया का ‘ट्रेटर’ शब्द को लेकर दिया गया बयान उनके पुराने अनुभवों से जुड़ा दिखाई देता है। शो में उनके लिए यह सिर्फ एक गेम नहीं, बल्कि उस दौर की याद भी बन गया है, जब उन्हें लगातार शक की नजर से देखा गया था।

यह भी पढ़े-  'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में मत सोचो' बाबा रामदेव के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत

Continue reading on the app

  Sports

छह महीने सीखी उर्दू फिर गाया पाकिस्तानी राष्ट्रगान, कौन हैं सिंगर लॉरा राइट, जिसका भारत से भी कनेक्शन

ENG vs PAK 1st test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले में शुरू हुए पहले टेस्ट से पहले ब्रिटिश सिंगर लॉरा राइट ने पाकिस्तानी राष्ट्रगान गाकर हर किसी का दिल जीत लिया. लॉरा ने बाद में बताया कि चंद मिनटों की इस परफॉर्मेंस के लिए लॉरा ने छह महीने तक उर्दू सीखी. Fri, 21 Aug 2026 09:04:57 +0530

  Videos
See all

Jaipur CJP Workers News Updates: स्कूल का जायजा लेने पहुंचे कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:10:51+00:00

Top Headlines Of The Day: Vande Mataram | Jharkhand | Imran Khan | Lucknow Murder | JPSC | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:08:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers