The Traitors 2: ‘देश की सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं’, द ट्रेटर्स में Rhea बोलीं- दुनिया पहले ही मुझे ‘Traitor’ समझती है
Rhea Charkraborty The Traitors 2: ‘द ट्रेटर्स 2’ में रिया चक्रवर्ती ने शो में कुछ ऐसी बातें कहीं, जिनका कनेक्शन उनकी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर से जुड़ा हैं। रिया ने कहा कि दुनिया उन्हें पहले ही ‘ट्रेटर’ समझती है और वह इस शो में जानबूझकर किसी को धोखा नहीं देना चाहतीं।
मैं पहले ही ट्रेटर दिखती हूं
शो के एक एपिसोड में जब रिया पर ट्रेटर होने का शक हुआ, तो उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनकी जिंदगी का नैरेटिव ही ऐसा रहा है कि लोग उन्हें ट्रेटर समझते रहे, जबकि वह खुद को इनोसेंट मानती हैं। रिया ने कहा, “मैं तो पहले से ही दुनिया को ट्रेटर दिखती हूं। मेरी निजी जिंदगी की वजह से। तो मैं जानबूझकर एक शो में आकर मर्डर-वर्डर थोड़ी करूंगी। ये मेरे लिए बहुत खराब होगा। इसके मीम्स बनेंगे।”
इसके बाद उन्होंने कहा, “मैं देश की सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं, इसका मतलब समझते हो आप?” रिया का कहना था कि अगर वह शो में किसी को धोखा देती हैं, तो लोग इसे सिर्फ गेम का हिस्सा नहीं मानेंगे।
करण जौहर से भी कही थी बात
दरअसल, शो की शुरुआत में होस्ट करण जौहर ने रिया से पूछा था कि वह ट्रेटर बनना चाहती हैं या इनोसेंट। इस पर रिया ने साफ कहा था कि वह इनोसेंट बनना चाहती हैं। उन्होंने बताया था कि इसी साल उन्हें CBI की जांच में राहत मिली और लोग उन्हें निर्दोष समझ पाए। रिया ने कहा था कि वह लंबे समय तक शक के घेरे में रही हैं और अब दोबारा उस स्थिति में नहीं रहना चाहतीं।
2020 के बाद बदल गई जिंदगी
सुशांत सिंह राजपूत की 2020 में हुई मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को लंबे समय तक आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। सुशांत से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया और उनके भाई शोविक को NCB ने गिरफ्तार किया था। बाद में CBI ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। ऐसे में ‘द ट्रेटर्स 2’ में रिया का ‘ट्रेटर’ शब्द को लेकर दिया गया बयान उनके पुराने अनुभवों से जुड़ा दिखाई देता है। शो में उनके लिए यह सिर्फ एक गेम नहीं, बल्कि उस दौर की याद भी बन गया है, जब उन्हें लगातार शक की नजर से देखा गया था।
यह भी पढ़े- 'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में मत सोचो' बाबा रामदेव के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत
Railway RRB Junior Engineer CEN 04/2026 Recruitment 2026 Apply Online for 4028 Post, Vacancy Increase
भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Junior Engineer (JE) Recruitment 2026, CEN 04/2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से Junior Engineer (JE) एवं Depot Material Superintendent सहित विभिन्न पदों पर कुल 4029 रिक्तियां भरी जाएंगी। […]
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Sarkarinaukrijobalert.com








