ICC की ताजा रैंकिंग जारी, बुमराह नंबर-1; विराट कोहली वनडे में तीसरे स्थान पर
ICC की नई रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह टेस्ट गेंदबाजों में नंबर-1, जबकि हैरी ब्रूक टेस्ट बैटर्स में टॉप पर हैं. विराट कोहली वनडे बैटर्स की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं.
The post ICC की ताजा रैंकिंग जारी, बुमराह नंबर-1; विराट कोहली वनडे में तीसरे स्थान पर appeared first on Prabhat Khabar.
Shweta Tiwari: कोल्ड ड्रिंक के साथ घर पहुंचा कॉकरोच! घबराईं एक्ट्रेस, तुकाराम मुंडे से बोलीं- ‘आप कहां हैं?’
Shweta Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों ‘द ट्रेटर्स 2’ में अपने गेम को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने घर में घूमते कॉकरोच को दिखाती नजर आ रही हैं। श्वेता ने इस मामले में महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे से मदद की अपील की है।
कोल्ड ड्रिंक के साथ आया कॉकरोच?
श्वेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में एक क्विक-कॉमर्स ग्रोसरी डिलीवरी ऐप से कोल्ड ड्रिंक ऑर्डर की थी। उनके मुताबिक, डिलीवरी के साथ उनके घर में एक कॉकरोच भी पहुंच गया। वीडियो में श्वेता कॉकरोच को घर में इधर-उधर भागते हुए दिखाती हैं। वह कहती हैं, “और उसके साथ कॉकरोच भी आ गया। ये देखिए, कॉकरोच पूरे घर में भाग रहा है।”
तुकाराम मुंडे को किया टैग
श्वेता ने वीडियो में महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग करते हुए कहा, “तो क्या हमें तुकाराम मुंडे जी को टैग करना चाहिए? मुंडे जी, अभी हमारे घर में कॉकरोच आ रहे हैं। आप कहां हैं, प्लीज ध्यान दीजिए।” उनका यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कौन हैं तुकाराम मुंडे?
तुकाराम मुंडे महाराष्ट्र के FDA कमिश्नर हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट, कैंटीन पर कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग अपनी शिकायतों के साथ उन्हें टैग करते हैं। श्वेता ने भी अपने डिलीवरी अनुभव के बाद उनसे कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
‘द ट्रेटर्स 2’ में दिख रही हैं श्वेता
काम की बात करें तो श्वेता तिवारी इन दिनों करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का हिस्सा हैं। शो में क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, दिलीप ताहिल, रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, पारुल गुलाटी और कई अन्य कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। शो में श्वेता अपने खेल के साथ-साथ दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ बॉन्ड और बेबाक बातों को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










