चंद्र ग्रहण: 28 अगस्त से ये 4 राशियां धन और करियर में देखेंगी बड़ा बदलाव
Lunar eclipse positive effect: 28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण शनि की कुंभ राशि और राहु के शतभिषा नक्षत्र में लग रहा है। जानें चंद्र ग्रहण के प्रभाव से किन चार राशियों के धन की स्थिति में हो सकता है बड़ा बदलाव।
जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP-लेफ्ट छात्रों में हिंसक झड़प:कई घायल; दोनों पक्षों ने हिंसा और बाहरी लोगों को लाने के आरोप लगाए
कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में बुधवार और गुरुवार की रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद कैंपस में तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के कई छात्र घायल हैं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। ABVP सदस्यों ने लेफ्ट संगठन के छात्रों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं वामपंथी छात्र संगठनों ने ABVP पर बाहरी लोगों को कैंपस में लाने और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। अलग-अलग छात्र संगठनों के मुताबिक, विवाद फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स यूनियन (FETSU) की जनरल मीटिंग को लेकर शुरू हुआ। बैठक के दौरान ABVP और वामपंथी संगठनों के सदस्यों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना से जुड़े कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें लोगों का एक समूह नारे लगाते हुए बंद कमरों या दूसरी जगहों में घुसने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप आगजनी और पत्थरबाजी के भी आरोप झड़प के दौरान कैंपस की एक बिल्डिंग के बाहर और कुछ अन्य जगहों पर आग लगाए जाने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट के साथ भीड़ की हिंसा और पत्थरबाजी के आरोप भी लगाए गए हैं। इन घटनाओं के कारण कैंपस में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। घायलों से मिलने पहुंचीं विधायक घटना में घायल छात्रों का इलाज KPC मेडिकल कॉलेज में कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक शर्बरी मुखर्जी ने अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। ABVP का पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन, आज विरोध का ऐलान ABVP केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य शुभब्रत अधिकारी ने बताया कि मामले में कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ABVP से जुड़े कुछ सदस्य जादवपुर पुलिस स्टेशन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ABVP ने बुधवार रात हुई घटना के विरोध में गुरुवार सुबह 11 बजे प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पुलिस की मौजूदगी के बीच यूनिवर्सिटी में तनाव को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan








