Delhi Lakshmi Yojana: 26 अगस्त से लेटर, 1 सितंबर से ₹2500, जानें किसे मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 26 अगस्त से पेंशन लेटर और 1 सितंबर से ₹2,500 की मासिक मदद मिलेगी. जानें पात्रता और भुगतान का तरीका.
The post Delhi Lakshmi Yojana: 26 अगस्त से लेटर, 1 सितंबर से ₹2500, जानें किसे मिलेगा लाभ appeared first on Prabhat Khabar.
MP में 23-24 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, आज पन्ना-सागर समेत 16 जिलों में हैवी रेन अलर्ट, जानें इंदौर-भोपाल में कैसा रहेगा मौसम
जैसे-जैसे अगस्त का महीना आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार भी तेज होती जा रही है। इसका ज्यादा असर पूर्वी हिस्से में देखने को मिल रहा है। पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। जलस्तर बढ़ने से जबलपुर के बरगी डैम के 9 गेट खोल दिए गए हैं। उमरिया के जोहिला बांध के 3 गेट खोलकर भी पानी छोड़ा जा रहा है।
चित्रकूट की गुप्त गोदावरी से लगातार पानी बहने के चलते दोनों गुफाएं बंद कर पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। डिंडोरी के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। गुरुवार को 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। अवदाब और मानसून ट्रफ लाइन के प्रभाव से फिलहाल 20 से 24 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मध्य और पश्चिमी हिस्से में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के प्रबल संकेत हैं।
गुरुवार को एमपी में 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- अति भारी वर्षा: पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़
- भारी वर्षा: विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, दतिया, भिंड, सतना, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, निवाड़ी, मैहर
इंदौर-भोपाल में हल्की बारिश
भोपाल, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शाहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
MP में अब भी 12% कम बारिश, अबतक 583.4 मिलीमीटर पानी गिरा
- मध्य प्रदेश में 1 जून से 19 अगस्त 2026 के बीच सामान्य से करीब 12 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
- प्रदेश में अब तक करीब 23 इंच (583.4 मिलीमीटर) बारिश हुई है जबकी 26.1 इंच ( 663.7 मिलीमीटर) बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से 3.1 इंच पानी कम गिरा है।
- पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 14% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 10% कम पानी गिरा है।
- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग की स्थिति बेहद कमजोर बनी हुई है।
- 39 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है, सिर्फ प्रदेश के अनूपपुर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बड़वानी, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ जिलों में ही सामान्य से अधिक पानी गिरा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
Mp Breaking News







