Responsive Scrollable Menu

Congress राष्ट्रगीत Vande Mataram के दो ही अंतरे गाएगी, 1937 के सीडब्ल्यूसी फैसले का दिया हवाला

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि वह ‘वंदे मातरम्’ को लेकर 1937 में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और उस समय के अन्य प्रमुख नेताओं द्वारा किए गए फैसले का पूरी तरह पालन करेगी तथा इसी के अनुरूप पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रगीत के सिर्फ दो अंतरे ही गाएंगे। पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में इसको लेकर चर्चा हुई और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 1937 के सीडब्ल्यूसी के उस प्रस्ताव के कुछ अंश भी पढ़े जो महान नेताओं की मौजूदगी में पारित हुआ था और जिसमें वंदे मातरम् के दो अंतरों के गायन का निर्णय लिया गया था। कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘‘वंदे मातरम्’ को लेकर 1937 में प्रस्ताव पारित किया गया था और उस बैठक में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मौलाना अबुल कलाम आजाद, गोविंद बल्लभ पंत, राजगोपालाचारी और आचार्य नरेंद्र देव समेत उस समय के शीर्ष नेता मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर की सलाह के बाद ही यह प्रस्ताव पारित किया गया था।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति की बुधवार की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 1937 के प्रस्ताव के कुछ अंश भी पढ़े। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई विवाद नहीं है और कांग्रेस का आज भी इस पर स्पष्ट रुख है। उनके मुताबिक, संविधान सभा की अंतिम बैठक में भी इस व्यवस्था को दोहराया गया था कि ‘जन गण मन’ राष्ट्रगान होगा और ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत रहेगा।

रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘राष्ट्रीय मुद्दों को तोड़-मरोड़कर’’ पेश कर रही है और पेपर लीक सहित अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस विषय को उठा रही है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी का रुख ‘‘बिल्कुल स्पष्ट’’ है और इसमें कोई भ्रम नहीं है। उनका कहना था कि ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान कांग्रेस के लिए भावनात्मक विषय हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के लिए ये राजनीतिक विषय हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यही उनके और हमारे बीच अंतर है।’’ स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर उठे विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इसे ‘‘संवादहीनता’’ का मामला बताया और कहा कि पार्टी इस मामले में अपने रुख को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है तथा यह अध्याय अब बंद हो चुका है। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस 1937 के ऐतिहासिक फैसले का सम्मान करती है और पार्टी के कार्यकर्ता उसी के अनुरूप दो अंतरे ही गाएंगे। बीते 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह के दौरान वंदे मातरम् के गायन को लेकर उस वक्त विवाद खड़ा हो गया था जब कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी राष्ट्रगीत गाए जाने के दौरान ही खरगे की तरफ कुछ इशारा करती नजर आईं।

भाजपा का आरोप है कि सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम गाए जाने पर आपत्ति जताई थी। कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज कर दिया था।

Continue reading on the app

धान की फसल का 'देसी डॉक्टर', क्या जानते हैं खेत में फिटकरी डालने के ये 5 जादुई फायदे?

धान की फसल में फिटकरी (Alum) का इस्तेमाल मिट्टी के सुधार और पौधों की सुरक्षा के लिए एक पुराना और असरदार देसी तरीका है. यह मिट्टी के pH स्तर को बनाए रखने और हानिकारक कीटों से फसल को बचाने में मदद करता है. कम लागत में बेहतर पैदावार पाने के लिए कई किसान इसे एक प्राकृतिक विकल्प के रूप में अपनाते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Women's Hockey World Cup: 12 पेनल्टी कॉर्नर चूके, भारत ने इंग्लैंड से ड्रॉ खेलकर अगले दौर का टिकट कटाया

Women's Hockey World Cup: महिला हॉकी विश्व कप के आखिरी पूल मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 0-0 से ड्रॉ पर रोककर दूसरे दौर में प्रवेश किया. भारतीय खिलाड़ियों ने मैच में कुल 12 पेनल्टी कॉर्नर गंवाए, लेकिन गोलकीपर सविता पूनिया के अनुभव और मैच खत्म होने से 30 सेकंड पहले बिछू देवी के शानदार बचाव ने हार टाल दी. खराब फिनिशिंग और कई मौके चूकने के बावजूद भारत तीन मैचों में एक जीत और दो ड्रॉ के साथ पूल 'डी' में दूसरे स्थान पर रहा. Thu, 20 Aug 2026 21:23:09 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat | Vivek Srivastava को Vande Mataram से क्यों ऐतराज ? | Debate Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T16:08:28+00:00

Mahabahas: वंदे मातरम् का गान... क्यों मचा घमासान? | Congress | Amit Shah | BJP | Vandemataram #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T16:07:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers