Responsive Scrollable Menu

मानसून सत्र का 11वां दिन:सरकार के 8 में से 2 बिल दोनों सदनों में पास; आज राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार

आज संसद के मानसून सत्र का 11वां दिन है। इस सत्र के लिए 8 बिल लिस्ट किए गए थे, जिनमें से 2 बिल दोनों सदनों में पास हो चुके हैं। वंदे मातरम और पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल (पेपर लीक) दोनों सदनों में पास हो चुके हैं। वहीं, जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल, आयकर (संशोधन) बिल, MSME विकास (संशोधन) बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल को अभी संसद की मंजूरी नहीं मिली है। 31 जुलाई को संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला। साथ ही विपक्षी सांसद बैनर लेकर पहुंचे जिस पर ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ लिखा हुआ था। आज भी संसद के दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। 31 जुलाई को संसद परिस में प्रदर्शन की तस्वीरें देखें… सांसद पप्पू यादव दानपेटी लेकर मकर द्वार पर बैठ गए थे। राहुल गांधी ने भी दानपेटी में चंदा डाला था। कई विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला। चोरी पकड़ने का नाटक कर सांसदों ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक पिटाई कर दी थी। मानसून सत्र के पिछले 10 दिनों की कार्यवाही 31 जुलाईः संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे,राहुल ने चंदा दिया विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें… 30 जुलाईः राज्यसभा में भी पास हुआ पेपर लीक संशोधन बिल पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। अब ये बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही यह कानून बन जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 29 जुलाई: लोकसभा में पेपर लीक रोकने का सख्त कानून पास लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया। पूरी खबर पढ़ें… 28 जुलाई: राहुल बोले-रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। पूरी खबर पढ़ें… 27 जुलाई: विपक्ष पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए तैयार, वोटिंग होगी 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' को लेकर संसद में हंगामा खत्म होने की उम्मीद है। स्पीकर ओम बिरला ने पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें… 24 जुलाई: राज्यसभा में वंदे मातरम से जुड़ा बिल पेश किया गया गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में 'राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश किया। 'वंदे मातरम्' के अपमान या उसके गायन में जानबूझकर बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 23 जुलाई: संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। पूरी खबर पढ़ें… 22 जुलाई: राहुल समेत विपक्ष ने PM हाउस घेरने की कोशिश की लोकसभा की कार्रवाई विपक्ष के हंगामे के कारण चल नहीं सकी। इधर विपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस ने मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। पढ़ें पूरी खबर… 21 जुलाई: NDA और INDIA गठबंधन की बैठक मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें… 20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Today's Morning Headlines: सुबह की बड़ी खबरें | Parliament Session | Pappu Yadav Attacked | PM Modi

Today's Morning Headlines: सुबह की बड़ी खबरें | Parliament Session | Pappu Yadav Attacked | PM Modi #parliamentsession #pappuyadav #pmmodi #delhiprotest #usiranwar #warupdate डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18india Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, bengal politics, ram mandir donation controversy, US Iran war, neet paper leak case, weather news, parliament monsoon session, ayodhya love jihad, assam floods, amarnath yatra suspended, gujarat heavy rain, arunachal pradesh flood, nagaland flood, joshimath rain, kanwar yatra, pakistan violence, nepal violence

Continue reading on the app

  Sports

ग्लासगो से विदाई, अब अहमदाबाद की तैयारी… 39 मेडल के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत, इन 6 खेलों के बिना कैसे हुआ ये मैजिक?

Commonwealth Games 2026 का 2 अगस्त को समापन हो गया. अब अगली बारी अहमदाबाद की है. भारत के लिए ग्लासगो में हुआ 23वां कॉमनवेल्थ गेम्स कई मायनों में खास रहा. लेकिन, जो सबसे बड़ी बात रही वो ये कि भारत ने उन 6 खेलों के बिना भी अपना डंका बजवाया, जो उसके लिए मेडल की गारंटी रहे हैं. भारत ने कैसे किया ये मैजिक, आइए जानते हैं Mon, 03 Aug 2026 07:49:09 +0530

  Videos
See all

पूंछ में भूस्खलन, कई घर क्षतिग्रस्त |#shorts #shortvideo #shortsfeed #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T03:45:03+00:00

Bankipur Bypoll Election Results: बांकीपुर में कौन पलट देगा पूरा खेल? | BJP vs Jan Suraaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T03:45:19+00:00

Ujjain : महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब | SawanSomwar |HarHarMahadev | ShivBhakti #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T03:47:07+00:00

Jharkhand Paper Leak Protest: रांची की सड़कों पर उतरे JPSC JSSC अभ्यर्थी! | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T03:43:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers