मई के महीने में आने वाले हैं ये व्रत और त्यौहार, यहां देखें पूरा कैलेंडर
हिंदू धर्म में व्रत त्योहारों का बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मई ऐसा महीना है जब कई सारे बड़े त्यौहार और व्रत आने वाले हैं। सबसे खास बात यह है कि इन सभी त्योहारों का विशेष महत्व है। इनमें एकदंत संकष्टी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा और वट सावित्री व्रत तथा गंगा दशहरा शामिल है।
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि मई के महीने में कौन से व्रत और त्यौहार आ रहे हैं तो हम आपके लिए इसकी जानकारी लेकर आए हैं। चलिए जान लेते हैं कि इस महीने कौन से त्यौहार मनाया जाएंगे और किस दिन पर आपको बात करना है। नीचे हम आपको पूरा कैलेंडर बता देते हैं।
मई के व्रत और त्यौहार
- 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा है और इस दिन वैशाख पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा।
- 2 मई को नारद जयंती है और ज्येष्ठ माह की शुरुआत होने वाली है।
- 5 मई को एकदंत संकष्टी और पहला बड़ा मंगल है।
- 9 मई को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है।
- 12 मई को हनुमान जयंती मनाई जाएगी।
- 13 मई को कृष्ण परशुराम द्वादशी है। इसे अपरा एकादशी के रूप में मनाया जाएगा।
- 14 मई को अपरा एकादशी का पारण किया जाएगा।
- 15 मई को वृषभ संक्रांति है।
- 16 में को वट सावित्री व्रत है। इस दिन शनि जयंती भी रहेगी।
- 18 मई को रोहिणी व्रत पड़ने वाला है।
- 19 मई को तीसरा बड़ा मंगल मनाया जाएगा।
- 20 मई को वर्दा चतुर्थी है, 21 मई को स्कंद षष्ठी, 23 मई को अधिक मास दुर्गाष्टमी, 25 मई को गंगा दशहरा, 26 मई को चौथा बड़ा मंगल, 27 मई को रामलक्ष्मण द्वादशी, 28 मई को गुरु प्रदोष व्रत, 31 मई को ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा है।
कब पड़ रहे हैं बड़ा मंगल
मई के महीने में पहला बड़ा मंदिर 5 मई 2026, दूसरा 12 मई 2026, तीसरा 19 मई 2026, चौथा 26 मई 2026 को पड़ रहा है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।
Govt Job Preparation: सरकारी नौकरी के लिए बदल लें अपनी तैयारी का तरीका! ये आसान स्टेप्स कर सकते हैं आपका सपना पूरा, 1 साल के अंदर मिल सकती है नौकरी
Govt Job Preparation: सरकारी नौकरी पाने के लिए सही योजना और नियमित तैयारी जरूरी है। लगातार पढ़ाई, मॉक टेस्ट, रिवीजन और पिछले सालों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने में सफलता की संभावना बढ़ जाती है। सही दिशा में मेहनत करने से एक साल में नौकरी मिलने के मौके बेहतर हो सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
IBC24








