Responsive Scrollable Menu

Rahul Gandhi बोले Pune में, सरकार से सवाल पूछने पर गालियां मिलीं पर मैं नहीं सुधरूंगा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि सरकार को नापसंद मुद्दों पर सवाल उठाने के कारण उन्हें वर्षों से दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह ‘सुधर नहीं रहे’’ हैं। गांधी ने पुणे में पार्टी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायिका नेहा राठौर से बातचीत करते हुए ये बातें कहीं। नेहा राठौर सरकार की आलोचना करने वाले अपने व्यंग्यात्मक गीतों के लिए जानी जाती हैं।

राठौर ने कहा कि वह महिलाओं के साथ होने वाले ‘‘अनादर’’ के बारे में बात करने आई हैं और सवाल किया कि अगर महिलाएं सत्ता में बैठे लोगों से सवाल नहीं कर सकतीं, तो उन्हें किस तरह का सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सरकार को नापसंद आने वाले सभी मुद्दों पर सवाल उठाती हूं। इसके बदले मुझे काफी गालियां और प्राथमिकी झेलनी पड़ती हैं।

महिलाओं के प्रति यह कैसा सम्मान है? अगर लोकतंत्र में हम अपने प्रधानमंत्री से सवाल नहीं कर सकते, तो यह कैसा सम्मान होगा?’’ राठौर ने शादी के बाद उत्तर प्रदेश में एक व्यंग्यात्मक गीत गाने की घटना को याद करते हुए कहा कि पुलिस की टीम उनके पीछे भेजी गई थी और इलाके के लोगों ने उनके परिवार से सवाल किया था कि वह किस तरह की महिला हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक महिला के तौर पर अगर आप समाज के कुछ मुद्दों पर बोलना चाहती हैं, तो यह बहुत मुश्किल होता है।

पुरुषों को भी निशाना बनाया जाता है, लेकिन महिलाओं को बहुत अलग तरह से निशाना बनाया जाता है। लोग सीधे उनके चरित्र पर सवाल उठाने लगते हैं।’’ राठौर ने कहा कि वह ‘‘थोड़ी निडर और जिद्दी’’ हैं और आलोचना से डरती नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वे मुझसे कहते हैं कि वे पिछले पांच साल से मुझे गालियां दे रहे हैं, लेकिन फिर भी मैं सुधरी नहीं हूं।

मैं उनसे कहना चाहती हूं कि मैं सुधरने वाली नहीं हूं।’’ राठौर की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए गांधी ने कहा कि उन्हें भी वर्षों से गालियां दी जा रही हैं, लेकिन इससे वह विचलित नहीं होंगे। गांधी ने कहा कि सरकार को नापसंद मुद्दों पर सवाल उठाने के कारण उन्हें वर्षों से दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है, लेकिन उन्होंने जोर दिया वह ‘‘सुधरने वाले नहीं हैं।’’ गांधी ने राठौर की बात दोहराते हुए कहा, ‘‘मुझे भी वर्षों से गालियां दी जा रही हैं, लेकिन मैं भी सुधरने वाला नहीं हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं भी नहीं सुधर रहा हूं।

Continue reading on the app

Meerut Road Accident में कांवड़ियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, 1 की मौत और चार घायल

हरिद्वार से कांवड़ लेकर एटा लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी शनिवार रात मेरठ में एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक घायल को उपचार के लिए एटा लाया गया है। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) इलामारन जी ने बताया कि रिजोर थाना क्षेत्र के ग्राम सेनाकला निवासी करीब 20 लोगों का समूह हरिद्वार से कांवड़ लेकर वापस लौट रहा था।

इसी दौरान मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में कांवड़ियों की गाड़ी की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में चंद्रपाल (42) की मृत्यु हो गई, जबकि विशाल (15), रंजना देवी (35), दाताराम कठेरिया (30) और अतुल कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी के अनुसार हादसे में घायल अवनीश (30) को इलाज के लिए एटा के निजी अस्पताल में लाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मेरठ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट जीतने पर भारत को मिलेगा ‘इनाम’, बस चाहिए ऑस्ट्रेलिया का भी साथ

भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर गॉल में पहला टेस्ट मैच जीतकर दमदार शुरुआत की, लेकिन उसकी चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है. ये चुनौती सिर्फ सीरीज जीतने तक नहीं बल्कि WTC फाइनल में पहुंचने तक की है. Sun, 23 Aug 2026 01:26:12 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: नकली दूध और घी का गोरखधंधा, आपकी सेहत के साथ खुलकर खिलवाड़ | Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T00:13:31+00:00

Arunachal Viral Girl: Chinese’ कहने वालों को बच्ची का देशभक्ति वाला जवाब #shorts #viral #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T00:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers