Responsive Scrollable Menu

Manoj Sinha ने कहा- भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है

श्रीनगर, दो अगस्त जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है और उसकी लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम उम्र की है। सिन्हा ने साथ ही युवाओं से राष्ट्र-निर्माण की दिशा में काम करने का आग्रह किया। सिन्हा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 15 से 29 आयु वर्ग के लगभग 37 करोड़ युवा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 100 सप्ताह के इस देशव्यापी महाअभियान का वर्चुअल माध्यम से शुरुआत की थी। इसका मकसद युवाओं को सशक्त बनाकर और मादक पदार्थ की समस्या को खत्म करके भारत के भविष्य को सुरक्षित करने का देशव्यापी संकल्प लेना है।

सिन्हा ने कहा, ‘‘ भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है, लगभग 65 प्रतिशत लोग 35 वर्ष से कम आयु के हैं। 15 से 29 आयु वर्ग के लगभग 37 करोड़ युवा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा कि नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का मकसद इस युवा आबादी में नई ऊर्जा भरना है, ताकि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विकास कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सके। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 2020 में शुरू किया गया यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि मादक पदार्थों की समस्या के खिलाफ एक सामाजिक आंदोलन है।

Continue reading on the app

Prashant Kishor ने Patna Police के खिलाफ निर्वाचन आयोग में की शिकायत

पटना, दो अगस्त जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने निर्वाचन आयोग में पटना पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा के कहने पर पुलिस ने जन सुराज के नेताओं और समर्थकों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिया था। किशोर ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को मतदान शुरू होने से पहले के दो दिनों में पुलिस ने 54 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे।

किशोर ने यहां प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने गलत दावा किया कि मतदान के दिन से पहले 48 घंटे की ‘मौन अवधि’ (प्रचार बंद रहने की अवधि) के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बाहरी लोगों को हिरासत में लिया था। हमने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और सबूत पेश किए हैं कि हिरासत में लिए गए कई लोग स्थानीय थे। उन्होंने निषेधाज्ञा का भी उल्लंघन नहीं किया था।’’ किशोर के साथ कम से कम तीन ऐसे स्थानीय लोग भी थे, जिन्हें या जिनके परिवार के सदस्यों को पुलिस ने रात में उनके घरों से हिरासत में लिया था।

उन्होंने भी प्रेस वार्ता में अपनी हिरासत की आपबीती सुनाई। प्रशांत किशोर ने कहा, ‘‘हिरासत में लिए गए 54 लोगों में से 18 से ज्यादा बांकीपुर के स्थानीय निवासी थे। वे कोई गड़बड़ी नहीं कर रहे थे और न ही निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर रहे थे।

रात में घर पर सो रहा व्यक्ति कानून-व्यवस्था को कैसे बिगाड़ सकता है?’’ पटना के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा को ‘‘अयोग्य, पक्षपाती और मूर्ख’’ बताते हुए किशोर ने आरोप लगाया कि उन्होंने (एसएसपी ने) पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करके चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की। जन सुराज के संस्थापक ने कहा, ‘‘अगर एसएसपी राजनीति करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। लोकतंत्र में हर किसी को राजनीति करने की आजादी है, लेकिन प्रशासनिक पद पर रहते हुए नहीं।

यह अयोग्य, पक्षपाती और मूर्ख व्यक्ति राजनीति को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हम उससे डरने वाले नहीं हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि जन सुराज के अनुरोध पर बिहार के डीजीपी और उनके मातहत अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि ‘‘सोमवार को मतों की गिनती वाले इलाकों में पटना के एसएसपी की कोई भूमिका नहीं होगी’’। किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव लड़ा, जहां 30 जुलाई को मतदान हुआ था। मतगणना तीन अगस्त को होगी।

किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी के 54 सदस्यों और समर्थकों को हिरासत में लिया गया, जबकि भाजपा के किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया। पटना के मंदिरी इलाके के रहने वाले नवल किशोर गुप्ता ने दावा किया कि बृहस्पतिवार रात दो बजे जब वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे, तो बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी आए और उन्हें उठा ले गये, पुलिस ने उनके अपराध के बारे में कुछ नहीं बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिरासत में लेकर पुलिस ने शायद उन्हें वोट देने से रोकने की कोशिश की, लेकिन शाम पांच बजे उन्हें वोट देने दिया गया।

जन सुराज की समर्थक निभा भूषण ने कहा कि वह बुजुर्गों को बूथ तक जाने और वोट डालने में मदद कर रही थीं, लेकिन कुछ अनजान लोग उनके घर में घुस आए और उन्हें धमकाया।

Continue reading on the app

  Sports

CWG 2026 अरशद नदीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी सिस्टम की हो रही आलोचना, खिलाड़ियों पर ध्यान ना देने का आरोप

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अरशद नदीम के बेहतर प्रदर्शन ना कर पाने को लेकर अब पाकिस्तान का खेल तंत्र सवालों के घेरे में है। अरशद के करीबी सूत्र ने बताया कि पिछले वर्ष के अंत से पीएएएफ और यहां तक कि पाकिस्तान खेल बोर्ड (पीएसबी) ने भी राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के दौरान अरशद को अपेक्षित सहयोग नहीं दिया। Sun, 02 Aug 2026 19:02:12 +0530

  Videos
See all

क्या पीरियड्स आपको बना सकते हैं एक बेहतर एथलीट? [Can your period make you a better athlete?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T14:15:22+00:00

#shortvideo : लोकसभा में पेश होगा नया FCRA बिल! | CJP Protest | Delhi Police | RTI | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T14:14:55+00:00

#shortvideo : देशद्रोहियों की फंडिंग पर सख्त पाबंदी! | CJP Protest | Delhi Police | RTI | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T14:13:50+00:00

Interfaith Marriage: हिंदू लड़के से मुस्लिम लड़की ने रचाई शादी! Hindu Boy Muslim Girl Marriage #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T14:17:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers