उज्जैन: 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026 शुरू, सीएम बोले- हमारी सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाएगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 2 अगस्त को उज्जैन में आयोजित श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026 का वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दर्शन करने जा रहे सभी यात्रियों को अपनी आत्मीय शुभकामनाएं दीं और कहा कि उज्जैन केवल एक नगर नहीं, भूत भगवान श्री महाकाल की पावन नगरी है। यहां के 84 महादेव श्रद्धा, साधना और सनातन परंपरा के जीवंत प्रतीक हैं।
यह दर्शन यात्रा हमारी सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।यह यात्रा हमारी पवित्र आध्यात्मिक चेतना को आगे बढ़ाने का अभियान है। इस यात्रा से हमारी संस्कृति के प्रचार-प्रसार को बढावा मिलेगा, धार्मिक पर्यटन को बल मिलेगा और हमारी सामाजिक समरसता मजबूत होगी। इससे होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार तीर्थ स्थलों पर बेहतर सुविधाएं विकसित कर रही है।
यह यात्रा श्रद्धा, संयम और आध्यात्मिक अनुशासन का संदेश देती है
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा आस्था के साथ-साथ आत्मिक जागरण का भी पुण्य अवसर भी है। यह यात्रा श्रद्धा, संयम और आध्यात्मिक अनुशासन का संदेश देती है। प्रत्येक मंदिर उज्जैन के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति का साक्षी है। यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त प्रयास है। हमारा लक्ष्य उज्जैन को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि यह यात्रा युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभाव की प्रेरणा जगाएगी। संस्कृति से जुड़ा समाज ही सशक्त और आत्मविश्वास राष्ट्र बनाता है, इसलिए हमारे युवाओं को भी अपनी संस्कृति, तीर्थ और परंपराओं से जुड़ना चाहिए। क्योंकि हमारी पहचान हमारी सभ्यता और संस्कारों से बनती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा में शामिल सभी मातृशक्तियों को आयोजक संस्था द्वारा लाल चुनरी, साडी, रूद्राक्ष की माला, बिल्वपत्र का पौधा निःशुल्क भेंट किए जा रहे हैं। यात्रा के साथ में प्रसिद्ध भजन गायक मनीष तिवारी की भजन मंडली भी चल रही है। हमारी भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम् और सर्वे भवन्तु सुखिनः का संदेश देती है। भगवान शिव समरसता, करुणा और लोककल्याण के प्रतीक हैं। भारत की आध्यात्मिक शक्ति आज पूरे विश्व को आकर्षित कर रही है। 84 महादेवों की परिक्रमा शिवभक्ति की प्राचीन और पवित्र परंपरा है। धार्मिक यात्राएं केवल आस्था नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था की भी शक्ति हैं।
कार्यक्रम में शामिल हुए कथावाचक प्रदीप मिश्रा और शैलेषानंद महाराज
उज्जैन में हुए यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष ओम जैन, प्रसिद्ध अंतर्राराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता और आध्यात्मिक गुरु पं. प्रदीप मिश्रा, आध्यात्मिक संत श्री शैलेषानंद महाराज, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, संजय अग्रवाल एवं आयोजन संस्था के पदाधिकारी नारायण यादव, महेश परयानी, ललिता लुल्ला, शेषांत चंदेरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
PM Modi Forgives Minor Girl: 'PM ने दी नई जिंदगी!' पीएम मोदी के माफ करने पर भावुक हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां ने पीएम मोदी के माफी वाले फैसले पर आभार जताया है। मां ने कहा कि पीएम ने उनकी बेटी को नई जिंदगी दी है, जो उसके जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने पीएम मोदी से बेटी पर दर्ज एफआईआर रद्द करने की गुहार लगाई है।
'माफी से बड़ा कोई जन्मदिन का उपहार नहीं': पीएम मोदी के फैसले पर भावुक हुई मांप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां ने पीएम मोदी के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। मां ने कहा कि पीएम मोदी ने बदले की कार्रवाई करने के बजाय क्षमा का रास्ता चुनकर अपनी महानता दिखाई है।
लड़की की मां ने हाथ जोड़कर भावुक होते हुए कहा-
"आज मेरी बेटी का जन्मदिन है और पीएम मोदी ने उसे सबसे बड़ा उपहार—जीवनदान दिया है। आज इस बच्ची का दोबारा जन्म हुआ है। हम अपनी गलती स्वीकार करते हैं और पीएम मोदी से अनुरोध करते हैं कि गलत नाम और उम्र से दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाए ताकि वह शांति से अपनी जिंदगी जी सके। अब मेरी बेटी आपकी छत्रछाया में है।"
PM Modi gave 'jeevandaan' by forgiving my daughter, says mother of girl seen abusing PM in viral video.
— News Arena India (@NewsArenaIndia) August 1, 2026
She seeks FIR withdrawal, ban on social media use by underage children.
She says-
I don't know what to say as I don't use Instagram and people are asking me to perish.
Kids… pic.twitter.com/MbxaRfCr5W
दोस्तों संग CP गई और प्रदर्शन में बहक गई': लड़की ने पूरे देश से मांगी माफी
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपील की थी कि छात्र प्रदर्शनों के दौरान अभद्र नारेबाजी करने वाले बच्चे "भटके हुए" हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि गाली या अभद्र भाषा से किसी समस्या का समाधान नहीं होता। उन्होंने समाज से अपील की कि बच्चों को सजा देने, कोर्ट-कचहरी के चक्कर कटवाने या प्रताड़ित करने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाया जाए।
पीएम की अपील के तुरंत बाद 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का भी हाथ जोड़कर सार्वजनिक माफीनामा वीडियो सामने आया। लड़की ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस घूमने गई थी और पास में चल रहे प्रदर्शन को देखकर वहां रुक गई। दूसरों के बहकावे में आकर उसने आपत्तिजनक नारे लगा दिए। लड़की ने इसे अपनी "पहली और आखिरी गलती" बताते हुए पूरे देश से माफी मांगी है।
मां ने की बड़ी मांग: '20 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बंद हो इंस्टाग्राम और फेसबुक'बेटी के इस विवाद में फंसने के बाद मां ने सरकार और प्रशासन से बच्चों के भविष्य को लेकर एक सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को 20 साल से कम उम्र के नाबालिग बच्चों के लिए सोशल मीडिया को ब्लॉक कर देना चाहिए और उनके राजनीतिक प्रदर्शनों में भाग लेने पर पूरी तरह रोक लगानी चाहिए। मां का कहना है कि कम उम्र के बच्चों का आसानी से फायदा उठाया जाता है और उन्हें दुनियादारी की समझ नहीं होती।
दूसरी तरफ, 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी करते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, "क्या सिर्फ रील पर ही माफ करोगे या केस भी वापस लोगे?" बता दें कि इस मामले में पहले नोएडा पुलिस ने Zero FIR दर्ज की थी, जिसे बाद में नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi















.jpg)






