जम्मू-कश्मीर: बारामूला में आतंकियों के मददगार पर कार्रवाई; हथियार, कारतूस और मोबाइल के साथ गिरफ्तार
Baramulla News: बारामूला में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आतंकी नेटवर्क के एक बड़े मददगार को धर दबोचा है. संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान मुस्तैद जवानों ने भागने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर को पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास से एक एमपी-5 पिस्तौल, जिंदा कारतूस और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है.
UPTET Result 2026: इस सप्ताह जारी हो सकता है यूपीटीईटी का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) इस सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में UPTET 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी होगी जारी
आयोग रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी करेगा। अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करने से पहले प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद जारी की गई फाइनल आंसर की को अंतिम माना जाएगा और उस पर दोबारा आपत्ति दर्ज करने का अवसर नहीं मिलेगा।
ऐसे डाउनलोड करें UPTET 2026 स्कोरकार्ड
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे
- आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
इतनी रही थी परीक्षा में उपस्थिति
UPTET 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 19,94,661 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 17,70,714 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह परीक्षा में 88.77 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। प्रोविजनल आंसर की 9 जुलाई को जारी की गई थी, जबकि उम्मीदवारों से 14 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई थीं।
कितना चाहिए पास होने के लिए?
UPTET 2026 में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणीवार निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- सामान्य वर्ग (General): न्यूनतम 60% अंक यानी 150 में से 90 अंक
- OBC, SC, ST और EWS: न्यूनतम 55% अंक यानी 150 में से 82 अंक
निर्धारित कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार ही भविष्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन करने के पात्र होंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi
















.jpg)



