UPTET Result 2026: इस सप्ताह जारी हो सकता है यूपीटीईटी का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) इस सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में UPTET 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी होगी जारी
आयोग रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी करेगा। अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करने से पहले प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद जारी की गई फाइनल आंसर की को अंतिम माना जाएगा और उस पर दोबारा आपत्ति दर्ज करने का अवसर नहीं मिलेगा।
ऐसे डाउनलोड करें UPTET 2026 स्कोरकार्ड
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे
- आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
इतनी रही थी परीक्षा में उपस्थिति
UPTET 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 19,94,661 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 17,70,714 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह परीक्षा में 88.77 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। प्रोविजनल आंसर की 9 जुलाई को जारी की गई थी, जबकि उम्मीदवारों से 14 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई थीं।
कितना चाहिए पास होने के लिए?
UPTET 2026 में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणीवार निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- सामान्य वर्ग (General): न्यूनतम 60% अंक यानी 150 में से 90 अंक
- OBC, SC, ST और EWS: न्यूनतम 55% अंक यानी 150 में से 82 अंक
निर्धारित कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार ही भविष्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन करने के पात्र होंगे।
Ram Kapoor: '6 महीने में मेरी मौत...' राम कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी गौतमी से भी छुपाई थी ये बात!
Ram Kapoor: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में राम कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए। राम ने बताया कि एक समय ऐसा था जब उनकी सेहत इतनी खराब हो गई थी कि डॉक्टरों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने खुद का ध्यान नहीं रखा तो उनकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने यह भी खुलासा कि या कि इस बारे में उन्होंने अपनी पत्नी गौतमी कपूर और बच्चों को भी नहीं बताया था।
डिप्रेशन के दौर से गुजर रहे थे राम कपूर
राम कपूर ने बताया कि जब वह टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' से बेहद लोकप्रिय हो गए थे, उसी दौरान वह अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार, सफलता और शोहरत मिलने के बावजूद वह अंदर से काफी परेशान थे। धीरे-धीरे उनका वजन बढ़ता गया और वह डिप्रेशन में चले गए।
डॉक्टर ने दी थी चेतावनी
राम कपूर ने बताया कि खराब लाइफस्टाइल की वजह से उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि उनका शरीर बहुत ज्यादा अस्वस्थ हो चुका है और उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा है। उन्होंने बताया कि उनका ब्लड शुगर कई बार बहुत ज्यादा बढ़ जाता था और वह दिन में कई घंटे काम करने के साथ अपनी सेहत को नजरअंदाज कर रहे थे।
मैं राक्षस बन गया था
राम कपूर ने अपनी गलतियों को याद करते हुए कहा कि उस समय वह बिल्कुल बदल गए थे। उन्होंने माना कि सफलता और पैसे के पीछे भागते हुए वह खुद को खो बैठे थे। उन्होंने कहा कि वह शूटिंग पर देर से पहुंचते थे, सेट पर शराब पीते थे और लोगों से ठीक तरीके से बात नहीं करते थे। उन्होंने अपने उस व्यवहार को याद करते हुए कहा कि उन्हें खुद पर शर्म आती थी।
पत्नी और बच्चों से छुपाई थी बात
राम कपूर ने बताया कि उन्होंने अपनी इस हालत के बारे में पत्नी गौतमी कपूर को भी नहीं बताया था। उन्होंने कहा कि आज भी उनके परिवार को इस राज के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनके बच्चों ने उन्हें जिंदगी में दोबारा संभलने की वजह दी। अगर उनके बच्चे नहीं होते, तो शायद वह भी जिंदगी में गलत कदम उठा सकते थे।
अब जिंदगी को लेकर खुश हैं राम
राम कपूर ने बताया कि पिछले सालों में उन्होंने खुद पर काफी काम किया है। अब वह अपनी जिंदगी को बेहतर तरीके से जी रहे हैं और एक खुशहाल इंसान हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने उन्हें मजबूत बनाया और बच्चों की वजह से उन्हें अपनी जिंदगी को नई दिशा देने की प्रेरणा मिली।
यह भी पढ़े- 'Alliance' में सलमान खान की सरप्राइज एंट्री, भाई सोहेल को गले लगाते ही हुए इमोशनल; VIDEO
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














.jpg)






