IPL-2027 ट्रेड विंडो से पहले मुंबई इंडियंस का रिव्यू:कप्तान हार्दिक पंड्या के ट्रेड पर फ्रेंचाइजी बोली- अभी ट्रेड पर कोई बातचीत नहीं
IPL 2026 में निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस अपने स्क्वॉड का रिव्यू कर रही है। इससे पहले कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड विंडो की सबसे बड़ी चर्चा बन गए हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि हार्दिक ट्रेड हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ट्रेड के संबंध में कोई बातचीत नहीं स्पोर्टस्टार से बातचीत में मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने कहा, हमारा पोस्ट-सीजन रिव्यू फिलहाल चल रहा है और हम टीम के सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं। हम खिलाड़ियों के ट्रेड के संबंध में किसी बातचीत में शामिल नहीं हैं, रिव्यू पूरा होने के बाद ही यह संभव है। कई तरह के विकल्पों और विचारों का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसमें समय लगता है, इसलिए अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। 4 टीमों की नजरें हार्दिक पर हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक के लिए अगला ठिकाना चेन्नई सुपर किंग्स हो सकती है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स भी हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के विकल्प पर विचार कर रही हैं। लीडरशिप और कोचिंग स्टाफ में बदलाव के संकेत रिव्यू केवल कप्तानी तक सीमित नहीं है। फ्रेंचाइजी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मुंबई इंडियंस अपने लीडरशिप ग्रुप, कोचिंग स्टाफ और ओवरऑल क्रिकेट ऑपरेशंस का मूल्यांकन कर रही है। टीम ऐसे स्क्वॉड का पुनर्गठन करना चाहती है जो पिछले कुछ, सालों से लगातार खिताबी दौड़ में पिछड़ रहा है। मुंबई का पिछले 3 सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा मुंबई इंडियंस का पिछले 3 सीजन में प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 2024 में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। 2025 में 5 बार की चैंपियन टीम ने वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई। 2026 में एक बार फिर टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। -------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कॉमनवेल्थ गेम्स में 10वें दिन भारत को 8 गोल्ड:7 बॉक्सरों ने दिलाए, एक पैरा शॉटपुट में मिला, ट्रिपल जंप में 2 मेडल स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन शनिवार को भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड मेडल जीते। इनमें 7 गोल्ड बॉक्सिंग और एक पैरा शॉटपुट से आया। भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स के एक ही एडिशन में बॉक्सिंग में 7 गोल्ड मेडल जीते हैं। पूरी खबर
हार्दिक ने तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए:: सिर मुंडवाकर पहुंचे ऑलराउंडर; गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा साथ दिखीं
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने रविवार को तिरुमाला के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान हार्दिक पूरी तरह से सिर मुंडवाए हुए नजर आए। वे भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। हार्दिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद थीं। मंदिर में दर्शन के दौरान हार्दिक और माहिका दोनों ही पारंपरिक सफेद कपड़ों में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस के बीच चर्चा का विषय बना नया लुक हार्दिक का यह नया लुक फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। तिरुमाला मंदिर में श्रद्धालु अक्सर आस्था और आभार के प्रतीक के रूप में अपने बाल दान करते हैं। हालांकि, हार्दिक ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि उन्होंने सिर क्यों मुंडवाया है, लेकिन उनकी इस यात्रा ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। IPL 2026 के बाद से मैदान से बाहर यह मंदिर यात्रा हार्दिक के करियर के एक अहम मोड़ पर हुई है, क्योंकि वे चोट से उबरकर वापसी की कोशिश कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या IPL 2026 के बाद से चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं। पहले उन्हें पीठ में अकड़न की समस्या हुई, फिर जांघ की चोट ने उनकी वापसी टाल दी। IPL 2026 में उन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी, लेकिन पांच बार की चैंपियन टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। अफगानिस्तान, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे से भी रहे बाहर चोट के कारण हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज, इंग्लैंड दौरे की वनडे और टी-20 सीरीज तथा जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज भी नहीं खेल सके। उन्होंने IPL 2026 के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। ऐसे में माना जा रहा है कि तिरुमाला में पूजा-अर्चना के साथ वह अब मैदान पर वापसी की तैयारियों में जुट गए हैं। ------------------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर:घुटने की चोट से उबर नहीं पाए, 15 अगस्त से खेली जाएगी सीरीज भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। बुमराह बाएं घुटने की चोट से उबर रहे थे। बेंगलुरु में मौजूद BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका रिहैबिलिटेशन चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड की मेडिकल टीम ने उन्हें अभी वापसी न करने की सलाह दी है। उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक आराम करने को कहा गया है। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
















