Responsive Scrollable Menu

कैम्ब्रिज के सबसे कम उम्र के ब्लैक प्रोफेसर की मौत:घर में बेहोश मिले, रिसर्च में नकल के आरोपों के बाद यूनिवर्सिटी से इस्तीफा दिया था

इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सबसे कम उम्र के अश्वेत प्रोफेसर रहे जेसन अर्डे का 41 साल की उम्र में निधन हो गया। वे शिक्षा और समाज से जुड़े विषयों पर रिसर्च और अध्यापन करते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे उन्हें दक्षिण लंदन के बैटरसी स्थित उनके घर में बेहोश पाया गया। एंबुलेंस टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उनकी मौत अचानक हुई। अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे मौत को संदिग्ध माना जाए। पुलिस परिवार के संपर्क में है और मामले की जांच कर रही है। मौत से कुछ दिन पहले ही कैम्ब्रिज से दिया था इस्तीफा जेसन अर्डे ने 5 अगस्त को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से इस्तीफा दिया था। यह फैसला उनकी कुछ रिसर्च को लेकर उठे सवालों के बीच आया था। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने उनकी नियुक्ति और यूनिवर्सिटी में उनके कामकाज की जांच भी शुरू की थी। यूनिवर्सिटी यह पता लगा रही थी कि अर्डे को 2022 में प्रोफेसर की नौकरी कैसे मिली और उनके काम के दौरान क्या हुआ। इस्तीफा देने के बाद अर्डे ने कहा था कि लगातार लग रहे आरोपों और उनके बारे में सार्वजनिक रूप से की जा रही टिप्पणियों का उन पर बहुत गहरा असर पड़ा। रिसर्च के कुछ हिस्सों पर नकल के आरोप लगे थे अर्डे ने 2015 में ब्रिटेन की लिवरपूल जॉन मूर्स यूनिवर्सिटी से पीएचडी की थी। इस दौरान उन्होंने एक रिसर्च रिपोर्ट लिखी थी। बाद में उनकी रिसर्च के कुछ हिस्सों पर आरोप लगे कि उन्होंने दूसरे लोगों के लिखे काम को बिना उचित श्रेय दिए अपनी रिसर्च में इस्तेमाल किया। आसान भाषा में कहें तो उन पर रिसर्च में नकल करने का आरोप लगा था। अर्डे ने इन आरोपों को गलत बताया था। इसके बाद उनकी कुछ दूसरी रिसर्च में भी गलतियां होने के आरोप लगाए गए। नियुक्ति पर भी उठे थे सवाल अर्डे की कैम्ब्रिज में नियुक्ति को लेकर भी विवाद हुआ था। कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि उन्हें उनकी योग्यता के बजाय यूनिवर्सिटी की विविधता बढ़ाने वाली नीति के तहत नौकरी दी गई। इस तरह की नीतियों को आम तौर पर DEI कहा जाता है। इसका मतलब है कि अलग-अलग समुदायों और कम प्रतिनिधित्व वाले लोगों को संस्थानों में बराबर मौके दिए जाएं और उनकी भागीदारी बढ़ाई जाए। हालांकि, ब्रिटेन की शिक्षक यूनियन के नेता डेनियल कबेडे ने अर्डे का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि अर्डे को सार्वजनिक रूप से बहुत बुरी तरह निशाना बनाया गया। उन्होंने ब्रिटिश मीडिया और दक्षिणपंथी टिप्पणीकारों के एक वर्ग पर अर्डे के खिलाफ नस्लवादी अभियान चलाने का आरोप लगाया था। DEI क्या है और इसे लेकर विवाद क्या है? DEI यानी डायवर्सिटी, इक्विटी एंड इंक्लूजन का मतलब अलग-अलग समुदायों, नस्लों और कम प्रतिनिधित्व वाले लोगों को संस्थानों में बराबर मौके देना और उनकी भागीदारी बढ़ाना है। यूनिवर्सिटीज में DEI नीतियों का मकसद ऐसे लोगों की संख्या बढ़ाना है, जिनकी शिक्षा और नौकरियों में लंबे समय से कम भागीदारी रही है। इसके आलोचकों का कहना है कि इससे कभी-कभी योग्यता के बजाय किसी व्यक्ति की पहचान को ज्यादा महत्व मिलने का खतरा रहता है। समर्थकों का तर्क है कि बराबरी के मौके देने के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं। परिवार बोला- गलत जानकारी के अभियान ने उन्हें बहुत परेशान किया अर्डे के परिवार ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया। परिवार ने कहा कि जेसन के बारे में फैलाई जा रही गलत जानकारियों का उन पर बहुत बुरा असर पड़ा था। परिवार के मुताबिक, अर्डे शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और हमेशा दूसरों में अच्छाई देखने की कोशिश करते थे। परिवार ने मीडिया से अपील की कि अब उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए। उन्होंने जेसन और उनके परिवार के खिलाफ लंबे समय से चल रहे उत्पीड़न को रोकने की भी अपील की। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की प्रमुख डेबोरा प्रेंटिस ने अर्डे की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में उनकी संवेदनाएं अर्डे के परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री लूसी पॉवेल ने भी उनके निधन पर शोक जताया। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ब्रिटेन में कट्टरपंथी नेता के सामने कूड़ेदान वाला उम्मीदवार:अजीबोगरीब वादों से सुर्खियां बटोर रहा, कहा- हर वोटर को सस्ता घर दूंगा ब्रिटेन में इन दिनों एक ऐसा उम्मीदवार चर्चा में है, जो चुनाव प्रचार के दौरान कूड़ेदान जैसी पोशाक पहनता है और खुद को एलियन बताता है। काउंट बिनफेस नाम के ये उम्मीदवार क्लैक्टन उपचुनाव में रिफॉर्म यूके के कट्टरपंथी नेता नाइजेल फराज के खिलाफ मैदान में हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

Natural Detox Drink: ब्लोटिंग और एसिडिटी खत्म करेगा धनिये का पानी, एक्सपर्ट्स ने बताए इसके चौंकाने वाले फायदे

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी फिट रहने के लिए किसी के पास समय नहीं है। वैसे भी खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण भी हेल्थ समस्याएं दिनों-दिन बढ़ने लगी हैं। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए रसोई में मौजूद इस चीज का जरुर इस्तेमाल करें। 
रसोई में मौजूद कई बीज, मसाले, हर्ब्स और पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर हैं और इन्हें सही तरीके से डाइट में इस्तेमाल करने से आपकी कई सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। इन्हीं में से एक धनिये के बीज हैं। आइए आपको बताते हैं इसे डाइट में कैसे शामिल करें।

धनिए के बीजों में पाए जाते हैं कई सारे न्यूट्रिएंट्स
धनिया के बीजों में विटामिन-सी, विटामिन-बी और विटामिन-के पाया जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। 

किन चीजों में फायदेमंद है धनिये के बीज?

डाइजेशन को सुधारना 
धनिए के बीज पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं। ये गैस , ब्लोटिंग और अपच को दूर करते हैं और हाजमे को दुरुस्त करता है। वैसे ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को भी तेज करते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है। ये एसिडिटी दूर करने में मदद करती हैं।

लिवर के फायदेमंद
धनिया के बीज लिवर फंक्शन को सुधारते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। वैसे ये लिवर हेल्थ को बेहतर बनाने और शरीर को डिटॉक्स करता है।

यूटीआई में राहत मिलती है
धनिया का बीज यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन में भी राहत पहुंचाते हैं। ये वॉटर रिटेंशन को कम करके यूरिन प्रोडक्शन का बढ़ाता है, जिससे पेशाब में जलन कम हो जाती है और शरीर को गर्मी को शांत करते हैं।

धनिया के बीज डाइट में कैसे इस्तेमाल करें?
- 1-2 टीस्पून धनिए के बीजों को रातभर भिगो दें।

- इसको सुबह हल्का गुनगुना कर लें और छानकर पिएं।

- इसे हल्का कूटकर दाल, सूप और सब्जी में डालें। 

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पहले टीम इंडिया और अब पाकिस्तान… हैरी ब्रूक को अपने घर में नहीं मिल रहा ये सुकून

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली और इसकी एक बड़ी वजह हैरी ब्रूक रहे, जिन्होंने फिर से पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. Fri, 21 Aug 2026 01:49:55 +0530

  Videos
See all

Taal Thok Ke : वंदे मातरम् के सिर्फ 2 पद, कांग्रेस की क्या है वजह? | Vande Mataram #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T22:45:05+00:00

Baat Pate Ki : यूपी में Gen-Alpha के प्रदर्शन पर एक्शन में आए सीएम योगी | Protest | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T23:00:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers