Responsive Scrollable Menu

Natural Detox Drink: ब्लोटिंग और एसिडिटी खत्म करेगा धनिये का पानी, एक्सपर्ट्स ने बताए इसके चौंकाने वाले फायदे

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी फिट रहने के लिए किसी के पास समय नहीं है। वैसे भी खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण भी हेल्थ समस्याएं दिनों-दिन बढ़ने लगी हैं। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए रसोई में मौजूद इस चीज का जरुर इस्तेमाल करें। 
रसोई में मौजूद कई बीज, मसाले, हर्ब्स और पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर हैं और इन्हें सही तरीके से डाइट में इस्तेमाल करने से आपकी कई सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। इन्हीं में से एक धनिये के बीज हैं। आइए आपको बताते हैं इसे डाइट में कैसे शामिल करें।

धनिए के बीजों में पाए जाते हैं कई सारे न्यूट्रिएंट्स
धनिया के बीजों में विटामिन-सी, विटामिन-बी और विटामिन-के पाया जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। 

किन चीजों में फायदेमंद है धनिये के बीज?

डाइजेशन को सुधारना 
धनिए के बीज पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं। ये गैस , ब्लोटिंग और अपच को दूर करते हैं और हाजमे को दुरुस्त करता है। वैसे ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को भी तेज करते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है। ये एसिडिटी दूर करने में मदद करती हैं।

लिवर के फायदेमंद
धनिया के बीज लिवर फंक्शन को सुधारते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। वैसे ये लिवर हेल्थ को बेहतर बनाने और शरीर को डिटॉक्स करता है।

यूटीआई में राहत मिलती है
धनिया का बीज यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन में भी राहत पहुंचाते हैं। ये वॉटर रिटेंशन को कम करके यूरिन प्रोडक्शन का बढ़ाता है, जिससे पेशाब में जलन कम हो जाती है और शरीर को गर्मी को शांत करते हैं।

धनिया के बीज डाइट में कैसे इस्तेमाल करें?
- 1-2 टीस्पून धनिए के बीजों को रातभर भिगो दें।

- इसको सुबह हल्का गुनगुना कर लें और छानकर पिएं।

- इसे हल्का कूटकर दाल, सूप और सब्जी में डालें। 

Continue reading on the app

इजराइली PM नेतन्याहू को हार का खतरा:सर्वे में पूर्व आर्मी चीफ आइजेनकोट से पिछड़े; 2 महीने बाद चुनाव होने हैं

इजराइल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट से बड़ी चुनौती मिलती दिख रही है। गुरुवार को सामने आए जमान इजराइल के नए सर्वे में आइजेनकोट की विपक्षी पार्टी यशार को 25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 21 सीटों पर सिमट सकती है। यानी यशार ने लिकुड पर 4 सीट की बढ़त बना ली है। पिछले कुछ हफ्तों के ज्यादातर सर्वे में भी यशार आगे रही है, लेकिन अंतर बहुत कम था। कई सर्वे में लिकुड बराबरी पर थी या सिर्फ 1-2 सीट पीछे थी। नए सर्वे में यह अंतर बढ़कर 4 सीट हो गया है। 120 सीटों वाली संसद में बहुमत के लिए 61 सीटें जरूरी यशार के सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद चुनाव के बाद सरकार बनना आसान नहीं होगा। इजराइल की संसद नेसेट में कुल 120 सीटें हैं और बहुमत के लिए कम से कम 61 सीटों की जरूरत होती है। सर्वे में नेतन्याहू विरोधी दलों के ‘चेंज ब्लॉक’ को 58 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी यह गठबंधन बहुमत से सिर्फ 3 सीट दूर नजर आ रहा है। दूसरी ओर नेतन्याहू के समर्थक दलों को कुल 50 सीटें मिलने का अनुमान है। अरब पार्टियों को 12 सीटें मिल सकती हैं। इनमें राम पार्टी और हदाश-ताल को 6-6 सीटें मिलने का अनुमान है। इसका मतलब है कि चुनाव से पहले किसी भी बड़े खेमे के पास सरकार बनाने लायक साफ बहुमत नहीं है। आइजेनकोट बोले- सबसे बड़ी पार्टी के नेता को मौका मिलना चाहिए आइजेनकोट की बढ़त के बीच नेतन्याहू विरोधी खेमे के विपक्षी नेता याइर लैपिड की पार्टी बीयाचद ने कहा है कि वह विपक्षी सरकार बनने के रास्ते में रुकावट नहीं डालेगी। लेकिन जब लैपिड से पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी आइजेनकोट को प्रधानमंत्री बनाने का समर्थन करेगी, तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया। बीयाचद में लैपिड दूसरे नंबर के नेता हैं। पार्टी का नेतृत्व पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के हाथ में है। वह खुद भी प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर सामने आते रहे हैं। आइजेनकोट ने इससे पहले कहा था कि अगला प्रधानमंत्री उसी व्यक्ति को होना चाहिए जो नेतन्याहू विरोधी गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी का नेता हो। उनका यह बयान 2021 से 2022 तक प्रधानमंत्री रहे नफ्ताली बेनेट के कार्यकाल की ओर भी इशारा करता है। उस समय बेनेट की पार्टी के पास नेसेट में सिर्फ 7 सीटें थीं। इसके बावजूद गठबंधन के जरिए वह प्रधानमंत्री बने थे। इसी वजह से उनके प्रधानमंत्री बनने को लेकर उस समय काफी बहस हुई थी। रिपोर्ट- ईरान इजराइली नेताओं को नुकसान पहुंचा सकता है चैनल 12 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की ओर से इजराइली नेताओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों के संकेत मिले हैं। पीएम नेतन्याहू के पास सराकरी सुरक्षा है लेकिन आइजेनकोट को फिलहाल सरकारी सुरक्षा का औपचारिक अधिकार नहीं है। इसी वजह से आइजेनकोट की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। उनकी बढ़ती राजनीतिक ताकत के बीच भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता सामने आई है। चुनाव अभियान तेज होने के साथ इजराइल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ‘शिन बेट’ उन्हें हथियारबंद सुरक्षा देने पर विचार कर रही है। इजराइल में सीधे प्रधानमंत्री नहीं, पार्टी चुनती है जनता इजराइल में जनता सीधे प्रधानमंत्री या उम्मीदवार को वोट नहीं देती। इसकी बजाय राजनीतिक पार्टी को वोट देते हैं। पूरे इजराइल को एक ही चुनाव क्षेत्र माना जाता है और वोट के हिसाब से 120 सीटों वाली संसद यानी नेसेट में पार्टियों को सीटें मिलती हैं। इसके बाद चुनाव में जीती पार्टियां दूसरी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश करती हैं। जिस नेता के पास 61 या उससे ज्यादा सांसदों का समर्थन होता है, वह सरकार बनाता है और प्रधानमंत्री बनता है। इसलिए सबसे ज्यादा वोट या सीटें पाने वाली पार्टी का नेता ही प्रधानमंत्री बने, यह जरूरी नहीं है। ----------------------- इजराइल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नेतन्याहू ने ब्रिटेन को बताया ‘इस्लामिक रिपब्लिक’:बोले- परमाणु हथियार रखने वाला पहला ऐसा देश होगा; इजराइल को लेकर इंग्लैंड में सोच बदली इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ब्रिटेन पर तंज कसते हुए उसे ‘इस्लामिक रिपब्लिक’ बताया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ऐसा इस्लामिक देश बन सकता है, जिसके पास परमाणु हथियार हों। नेतन्याहू ने यह बात गुरुवार को आर्मी रेडियो के एक पॉडकास्ट में कही। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: जो रूट और लीड्स टेस्ट में 66 नंबर का गजब संयोग, WTC में रनों का रिकॉर्ड भी किया नाम

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच के साथ ही जो रूट की इंग्लैंड के कप्तान के रूप में वापसी हुई. ये मुकाबला कई मायनों में खास था क्योंकि अपने होम ग्राउंड में ही वो कप्तान बनकर लौटे. Fri, 21 Aug 2026 00:56:25 +0530

  Videos
See all

Sergio Gor Kashmir Visit : कश्मीर में इसलिए बौखलाया पाक Pakistan High Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T23:30:08+00:00

Viral News: सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के चुनाव चिन्ह पर तीखा विवाद #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T23:15:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers