Responsive Scrollable Menu

Andhra Pradesh में Godavari नदी का जलस्तर घटा, बैराज पर पानी का भारी प्रवाह जारी

अमरावती, दो अगस्त आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने रविवार को कहा कि भद्राचलम में गोदावरी नदी का जलस्तर घटने लगा है और वहां से दूसरे स्तर की चेतावनी को वापस ले लिया गया है। हालांकि, दौलेश्वरम बैराज पर अब भी भारी मात्रा में बाढ़ का पानी प्रवाहित हो रहा है। प्राधिकरण के अनुसार, भद्राचलम में गोदावरी का जलस्तर 47.9 फुट, कुनावरम में 21.5 मीटर और पोलावरम में 13.3 मीटर दर्ज किया गया।

वहीं, दौलेश्वरम बैराज पर पानी का प्रवाह और निकास 14.6 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया। दौलेश्वरम, पूर्वी गोदावरी जिले के राजमुंदरी के निकट स्थित है। एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भद्राचलम में गोदावरी नदी में बाढ़ का प्रवाह कम हो रहा है और वहां से दूसरे स्तर की चेतावनी वापस ले ली गयी है।

हालांकि, दौलेश्वरम बैराज पर अब भी भारी मात्रा में बाढ़ का पानी बह रहा है।’’ उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उफनते नालों और जलमग्न पुलियों को पार करने का प्रयास न करें तथा राहत एवं बचाव कार्य में लगे अधिकारियों का सहयोग करें। जैन ने लोगों को यह भी चेतावनी दी कि वर्तमान बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गोदावरी नदी में यात्रा, स्नान, तैराकी या मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों से बचें, क्योंकि मौजूदा परिस्थितियों में ये गतिविधियां अत्यंत जोखिमपूर्ण हैं।

Continue reading on the app

Pranab Dole पर रासुका लगाने को लेकर असम सरकार पर बरसी Congress

नयी दिल्ली, दो अगस्त कांग्रेस ने असम सरकार द्वारा आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता प्रणब डोले को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत हिरासत में लिए जाने पर रविवार को आरोप लगाया कि डोले के खिलाफ इस कानून का इस्तेमाल भाजपा सरकारों द्वारा असहमति की आवाज को दबाने के लिए कठोर कानूनों को ‘‘हथियार’’ की तरह इस्तेमाल करने की बढ़ती प्रवृत्ति का हिस्सा है। कांग्रेस ने कहा कि यह एहतियातन हिरासत संबंधी कानूनों का खुला दुरुपयोग और राज्य सरकार द्वारा ‘‘अधिकारों का अतिक्रमण’’ है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि 30 जुलाई को असम सरकार ने प्रणब डोले के खिलाफ रासुका लगाया, जबकि उससे ठीक एक दिन पहले जिला अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एहतियातन हिरासत संबंधी कानूनों का खुला दुरुपयोग और राज्य सरकार द्वारा अधिकारों का अतिक्रमण है।’’ रमेश ने कहा कि डोले को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के निकट प्रस्तावित पांच सितारा रिसॉर्ट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का समर्थन किया था। इस परियोजना को असम के मुख्यमंत्री का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि 2022 से गोलाघाट जिले के मूल निवासी इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने गुवाहाटी उच्च न्यायालय में भी याचिका दायर की थी।

उनका आरोप है कि उनकी जमीन जबरन अधिग्रहित की गई। रमेश ने कहा कि 29 जुलाई को जमानत देते समय सत्र अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि ‘‘जहां पर्यावरण संरक्षण और मूल निवासियों के अस्तित्व का प्रश्न जुड़ा हो, वहां स्थानीय लोगों की वास्तविक चिंताओं को दबाने के लिए आपराधिक कानून का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि असम सरकार ने रासुका लगाकर ठीक वही करने की कोशिश की, जिसके खिलाफ अदालत ने टिप्पणी की थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि डोले के खिलाफ जारी रासुका हिरासत आदेश अस्पष्ट और अनुमान आधारित आरोपों पर टिका है।

इनमें यह आरोप भी शामिल है कि उन्होंने ‘‘संदिग्ध स्रोतों से संदिग्ध विदेशी लेनदेन’’ किए। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की चिर परिचित कार्यशैली है। उन्होंने कहा, ‘‘डोले के खिलाफ रासुका का इस्तेमाल भाजपा सरकारों द्वारा असहमति की आवाज को दबाने के लिए विशेष अधिकार देने वाले कानूनों को हथियार बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति का हिस्सा है।’’ रमेश ने कहा कि इसी तरह की घटनाएं उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलीं, जहां नोएडा में शोषणकारी कार्य परिस्थितियों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले श्रमिक अधिकार कार्यकर्ताओं पर भी रासुका लगाया गया था।

उन्होंने कहा कि देशभर की भाजपा सरकारें मजदूरों, मूल निवासियों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों की वैध शिकायतों को गिरफ्तारियों और कठोर कानूनों के जरिए दबा नहीं सकतीं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘असम सरकार कानून के शासन और लोकतांत्रिक असहमति के प्रति पूरी तरह उपेक्षा का रवैया अपना रही है। उच्चतम न्यायालय और कई उच्च न्यायालय बार-बार यह कह चुके हैं कि एहतियातन हिरासत संबंधी कानूनों का इस्तेमाल जमानत देने वाले न्यायिक आदेशों को निष्प्रभावी करने या किसी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक जेल में रखने के साधन के रूप में नहीं किया जाना चाहिए।’’ रमेश की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास प्रस्तावित पांच सितारा होटल के विरोध प्रदर्शन से जुड़े एक मामले में जमानत मिलने के अगले ही दिन डोले को कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में ले लिया गया।

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने भी इस कदम की आलोचना करते हुए कहा था कि इससे स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार असहमति को बर्दाश्त नहीं करती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गुवाहाटी में गायक जुबिन गर्ग की भित्तिचित्र को लेकर कलाकारों के खिलाफ भी रासुका लगाने की धमकी दी थी। गुवाहाटी से 13 जुलाई को गिरफ्तार किए गए डोले को गोलाघाट जिला जेल में रखा गया था।

जून में हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में उन्हें बुधवार को अदालत से जमानत मिल गई थी। हालांकि, राज्य सरकार ने अगले ही दिन यानी बृहस्पतिवार को उनके खिलाफ रासुका लागू कर दिया, जिससे उनकी उसी जेल में हिरासत जारी रही। यह जानकारी सरकारी आदेश में दी गई है।

Continue reading on the app

  Sports

विश्व के 6 बल्लेबाज... जिन्होंने टी20 क्रिकेट में बनाए सबसे ज्यादा रन, टूटने की कगार पर विश्व कीर्तिमान

6 batsman Most runs in t20 cricket: टी20 क्रिकेट का फॉर्मेट ऐसा है जहां हर गेंद पर इतिहास बदलता है, लेकिन इस तूफानी फॉर्मेट में लंबे समय तक निरंतरता बनाए रखना बेहद कठिन काम है. इसके बावजूद, क्रिकेट इतिहास के कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने दुनिया भर की टी20 लीग और इंटरनेशनल मुकाबलों में रनों का ऐसा अंबार लगाया है जो किसी चमत्कार से कम नहीं है. कायरान पोलार्ड, जोस बटलर, क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, डेविड वॉर्नर और विराट कोहली ये वो छह नाम हैं जिन्होंने इस छोटे फॉर्मेट को अपनी बल्लेबाजी से हमेशा के लिए बदलकर रख दिया. Sun, 2 Aug 2026 15:58:10 +0530

  Videos
See all

Pappu Yadav Parliament Protest : Rahul - Pappu के खिलाफ संतों का हल्ला बोल! | Ram Mandir | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:05:10+00:00

Breaking News: फाइनल स्टेज में पहुंची राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच | Ayodhya | Hindi News Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:08:47+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Hormuz | Air Strike | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:16:09+00:00

रिश्तों को तोड़ने वाली सबसे बड़ी गलती क्या ?| Relation | Eye Opener | #short #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:06:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers