Assam Flood: बाढ़ पीड़तों की मदद के लिए असम पहुंचे रणदीप हुड्डा, लंगर में परोसा खाना; देशवासियों से की खास अपील
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राहत अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। वह Global Sikhs संस्था के साथ मिलकर शिवसागर जिले में जरूरतमंद परिवारों तक भोजन, राशन और अन्य जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं। असम में आई भीषण बाढ़ अब तक 82 लोगों की जान ले चुकी है, जबकि लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं।
लंगर में परोसा खाना, राहत सामग्री भी बांटी
शनिवार को रणदीप हुड्डा ने शिवसागर रेलवे स्टेशन पर शरण लिए बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की। इसके बाद उन्होंने शिवसागर स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और असम के लोगों की कुशलता के लिए प्रार्थना की। अभिनेता ने लंगर सेवा में भी हिस्सा लिया और अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसा।
'इंसानियत सबसे ऊपर है'- रणदीप हुड्डा
मीडिया से बातचीत में रणदीप हुड्डा ने कहा कि पिछले सात दिनों से उनकी टीम रोज़ाना प्रभावित परिवारों तक भोजन पहुंचा रही है। उन्होंने कहा, "इंसानियत सबसे ऊपर है। हम कई वर्षों से Global Sikhs के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि जहां भी किसी तरह की आपदा आए, वहां अपनी क्षमता के अनुसार मदद जरूर करें। एक इंसान होने के नाते दूसरे इंसानों की मदद करना हमारा कर्तव्य है।"
जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही राहत किट
रणदीप ने बताया कि उनकी टीम ने पहले बाढ़ प्रभावित इलाकों की जरूरतों का आकलन किया। लोगों को फिलहाल भोजन, सोने के लिए गद्दे, तिरपाल और रोजमर्रा के जरूरी सामान की सबसे अधिक आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राहत किट तैयार की जा रही हैं और उन लोगों तक भी पहुंचने की कोशिश की जा रही है, जिन्हें अब तक कोई सहायता नहीं मिल सकी है।
असम में बाढ़ से अब तक 82 लोगों की मौत
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, राज्य में बाढ़ के कारण अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है। लाखों लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं और कई इलाकों में राहत एवं पुनर्वास कार्य लगातार जारी है। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उद्योगपति गौतम अडानी का आभार व्यक्त किया है। अडानी ने बाढ़ राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इससे प्रभावित परिवारों की सहायता और पुनर्वास कार्यों को गति मिलेगी।
अक्षय कुमार और बॉबी देओल ने बिखेरा याराने का रंग, हर दिल को छूता है दोस्ती पर बना यह खास गाना
नई दिल्ली. सुनील दर्शन की फिल्म 'दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर' का यह टाइटल ट्रैक आज भी बहुत पॉपुलर है. अक्षय कुमार और बॉबी देओल पर फिल्माया गया यह सॉन्ग गहरी बॉन्डिंग और निस्वार्थ याराने को दर्शाता है. गाने के बोल 'ये दोस्ती तेरे दम से है, तू जिंदगी कसम से है', बयां करते हैं कि एक सच्चा दोस्त हर मुश्किल परिस्थिति में ढाल बनकर खड़ा रहता है. इस खूबसूरत और इमोशनल गाने को नदीम-श्रवण की सुपरहिट जोड़ी ने संगीतबद्ध किया था और इसे अपनी सुरीली आवाज से सोनू निगम और उदित नारायण ने सजाया था. समीर के लिखे यह बोल दोस्तों के त्याग, समर्पण और विश्वास की अनूठी मिसाल पेश करते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





