Responsive Scrollable Menu

Salman Khan: 'Alliance' में सलमान खान की सरप्राइज एंट्री, भाई सोहेल को गले लगाते ही हुए इमोशनल; VIDEO

Salman Khan In Alliance: रियलिटी शो 'Alliance' में इस हफ्ते दर्शकों को बड़ा सरप्राइज देखने को मिलने वाला है। शो के नए प्रोमो में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एंट्री दिखाई गई है। सलमान को देखकर जहां घर के सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए, वहीं अपने भाई सोहेल खान को देखकर वह भावुक हो गए।

सलमान को देखकर चौंके कंटेस्टेंट्स
मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें सलमान खान घर के पीले गेट से अंदर आते नजर आ रहे हैं। उस वक्त सभी कंटेस्टेंट्स अपने गेम और टास्क में व्यस्त होते हैं। जैसे ही सलमान घर में पहुंचते हैं, सभी लोग अपनी जगह से उठ जाते हैं। सलमान की एंट्री देखकर कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर खुशी और हैरानी साफ दिखाई देती है।

भाई को देखते ही इमोशनल हुए सोहेल

सलमान सीधे अपने भाई सोहेल खान के पास जाते हैं। दोनों भाई एक-दूसरे को गले लगाते हैं। प्रोमो में सलमान सोहेल से उनका हालचाल पूछते हुए दिखाई देते हैं। भाई के आने से सोहेल को भी काफी भावनात्मक सहारा मिलता है।

सोहेल की शो में रही खास जर्नी

 

'Alliance' में सोहेल खान की जर्नी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। वह शो में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे, जिसके बाद उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो से बाहर होने से पहले सीमा ने सोहेल को सलाह दी थी कि उन्हें गेम में खुद के लिए ज्यादा मजबूती से खड़ा होना चाहिए और हर फैसले में पीछे नहीं हटना चाहिए।

सोहेल ने शेयर किया दर्दभर अनुभव
शो में सोहेल खान ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा भी किया था। उन्होंने अरसलान गोनी, रुही दोसानी और अली गोनी के साथ बातचीत में बताया था कि बचपन में उनके साथ गलत घटना हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह इस बात को कई सालों तक अपने अंदर रखते रहे और बड़े होने के बाद अपने पिता सलीम खान को इसके बारे में बताया।

सोहेल ने यह भी कहा कि उस समय उन्हें शर्म महसूस होती थी, जबकि गलती उनकी नहीं थी। इसी वजह से वह अपने बच्चों को हमेशा सलाह देते हैं कि अगर उनके साथ कुछ गलत हो तो वह बिना डर के अपने माता-पिता से बात करें।

यह भी पढ़े- 'वह मेरे बेहद करीब आ गए'... Ram Kapoor की हरकत से घबरा गईं मॉडल, शो में सेफ नहीं महिलाएं? 

Continue reading on the app

नाग पंचमी कब मनाई जाएगी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

नाग पंचमी 2026 का पर्व 17 अगस्त को तीसरे सावन सोमवार के दिन मनाया जाएगा. जानें इस खास दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसका धार्मिक महत्व.

The post नाग पंचमी कब मनाई जाएगी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी

jasprit bumrah ruled out: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो चुके हैं. बुमराह अपने बाएं घुटने में अब भी तकलीफ महसूस कर रहे हैं, जिसकी वजह से पूरी तरह फिट न होने के चलते मैनेजमेंट को उन्हें बाहर करने का बड़ा फैसला लेना पड़ा. Sun, 2 Aug 2026 13:17:24 +0530

  Videos
See all

Jammu Kashmir News: तलाशी अभियान में सेना, CRPF, पुलिस की टीमें | Kashmir Encounter Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T08:43:10+00:00

Delhi में प्रदर्शन थी विदेशी साजिश? भारत में तख्तापलट करना चाहते थे उपद्रवी! GD Bakshi का खुलासा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T08:41:16+00:00

लखनऊ के मुसलमानों के लिए अब 'कफ़न' से ज़्यादा महँगी हुई 'दफ़न' की ज़मीन #lucknow #muslims #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T08:43:58+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें | Pithoragarh Landslide | CM Dhami | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T08:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers