Responsive Scrollable Menu

NSA Ajit Doval's Message to Youth: युवाओं पर अजीत डोभाल का बड़ा बयान | Indian Youth

NSA Ajit Doval's Message to Youth: युवाओं पर अजीत डोभाल का बड़ा बयान | Indian Youth राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने देश की नई पीढ़ी और युवाओं को एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ युवा आजादी का मतलब सिर्फ अपनी मनमर्जी चलाना समझ बैठे हैं, जो कि सही नहीं है। #AjitDoval #NSADoval #DovalSpeech #IndianYouth #NationBuilding #NationalSecurity #HindiNews #LatestNews #InspiringSpeech #BreakingNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

तन्वी शर्मा ने जीता ताइपे ओपन का खिताब:17 साल की भारतीय शटलर ने फाइनल में वियतनाम की खिलाड़ी को हराया

भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में 17 साल की तन्वी ने वियतनाम की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थुय लिन्ह गुयेन को सीधे गेम में 21-16, 21-16 से मात दी। यह तन्वी का पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब है। पंजाब की रहने वाली तन्वी ने यह मुकाबला महज 36 मिनट में अपने नाम किया। पिछले साल यूएस ओपन सुपर 300 में उपविजेता रहीं तन्वी ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया है। वह 2008 में साइना नेहवाल के बाद ताइपे ओपन में महिला एकल का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। कोच पार्क ते-सांग के साथ मनाया जश्न तन्वी को पीवी सिंधु के पूर्व मेंटर पार्क ते-सांग कोचिंग दे रहे हैं। खिताबी जीत के बाद तन्वी ने अपना गोल्ड मेडल उतारकर कोच पार्क ते-सांग के गले में डाल दिया और दोनों ने साथ में फोटो खिंचवाई। तन्वी 17 साल 222 दिन की उम्र में इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे युवा फाइनलिस्ट बनीं। उन्होंने कोरिया के ली योंग डे का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 2006 में 17 साल 287 दिन की उम्र में पुरुष युगल फाइनल में पहुंचे थे। मैच का रोमांचक सफर मैच की शुरुआत में तन्वी ने शानदार खेल दिखाते हुए 4-1 की बढ़त बनाई। उन्होंने ड्रॉप शॉट्स और स्मैश का बेहतरीन मिश्रण इस्तेमाल किया। हालांकि, बीच में तन्वी ने कुछ गलतियां कीं, लेकिन कोच की सलाह के बाद उन्होंने लय वापस पाई और पहला गेम 21-16 से जीत लिया। दूसरे गेम में वियतनामी खिलाड़ी ने 3-0 की शुरुआती बढ़त ली, लेकिन तन्वी ने नेट शॉट्स और चतुराई भरे खेल से वापसी की। 11-8 की बढ़त के साथ ब्रेक में जाने के बाद तन्वी ने अपनी पकड़ मजबूत रखी। अंत में उन्होंने 19-12 की बढ़त के बाद कुछ मैच पॉइंट गंवाए, लेकिन अंततः जीत दर्ज कर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब हासिल किया। तन्वी की पिछली उपलब्धियां तन्वी पूर्व वर्ल्ड जूनियर नंबर 1 रह चुकी हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में 2025 यूएस ओपन में अपना पहला सुपर 300 फाइनल खेला था। इसके अलावा वह ओडिशा मास्टर्स और गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 में भी उपविजेता रही हैं। तन्वी वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के एक ही संस्करण में दो पदक (गर्ल्स सिंगल्स में सिल्वर और मिक्स्ड टीम में ब्रॉन्ज) जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वह उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं जिसने एशियाई टीम चैंपियनशिप में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था।

Continue reading on the app

  Sports

Yuvraj Singh के नाम और तस्वीर का अब नहीं होगा मिसयूज, Delhi High Court ने Deepfake पर लगाई रोक

 दिल्ली उच्च न्यायालय ने क्रिकेटर युवराज सिंह के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करते हुए तीसरे पक्ष को उनके नाम, तस्वीर और अन्य पहचान संबंधी विशेषताओं का व्यावसायिक या निजी लाभ के लिए अनधिकृत उपयोग करने से रोक दिया है। इस रोक में उनके नाम पर वस्तुओं की बिक्री और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार सामग्री और ‘डीपफेक’ सामग्री का सृजन भी शामिल है। न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने क्रिकेटर की ओर से दायर याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करते हुए कहा कि युवराज देश के सबसे सम्मानित, चर्चित और विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटरों में से एक हैं।

उन्होंने 17 वर्षों तक क्रिकेट के सभी प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अदालत ने कहा कि उनके व्यक्तित्व और निजता के अधिकारों का उल्लंघन करने वालों से ‘सख्ती से निपटा जाना चाहिए।’ अदालत ने 29 जुलाई को पारित आदेश में ‘युवराज सिंह’ और ‘युवी’ नाम के साथ-साथ उनकी तस्वीर, आवाज, समानता और व्यक्तित्व से जुड़ी अन्य विशेषताओं के दुरुपयोग या अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगा दी।

युवराज ने अदालत में कहा कि उनके व्यक्तित्व से जुड़ी विशेषताओं वाले उत्पादों की अनधिकृत बिक्री के अलावा सोशल मीडिया के कई खाते एआई से तैयार तस्वीरें और वीडियो प्रसारित कर रहे हैं जिनमें उन्हें मनगढ़ंत और काल्पनिक परिस्थितियों में दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे उनकी प्रतिष्ठा और साख को नुकसान पहुंच रहा है। उनके वकील ने अदालत को बताया कि आपत्तिजनक सामग्री में धार्मिक भावनाओं के प्रति असंवेदनशील पोस्ट, अन्य क्रिकेटरों के प्रति आक्रामक और हिंसक व्यवहार दर्शाने वाले वीडियो तथा अश्लील और अपमानजनक वाले पोस्ट शामिल हैं।

अदालत ने ‘मेटा मंचों’ और अन्य ऑनलाइन मंचों को आपत्तिजनक सामग्री हटाने का निर्देश देते हुए कहा, ‘‘इसमें कोई विवाद नहीं हो सकता कि वादी की प्रतिष्ठा उन्हें उनके व्यक्तित्व और उससे जुड़ी विशेषताओं पर स्वामित्व संबंधी अधिकार प्रदान करती है। उन्हें इन विशेषताओं का व्यावसायिक उपयोग करने का विशेष अधिकार है और तीसरे पक्ष द्वारा उनके अनधिकृत उपयोग या शोषण से उनकी रक्षा करने का भी अधिकार है।’’

अदालत ने कहा, ‘‘एआई से तैयार विवादित पोस्ट और ‘डीपफेक’ वीडियो की सामग्री क्रिकेट में वर्षों की कड़ी मेहनत, शानदार प्रदर्शन और सामाजिक कल्याण में योगदान से अर्जित वादी की अपार साख और प्रतिष्ठा को धूमिल कर रही है तथा जनता की नजर में उनकी छवि और सम्मान को कम कर रही है।’’

इससे पहले अभिनेता ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और सलमान खान, ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक श्री श्री रविशंकर, पत्रकार सुधीर चौधरी, पॉडकास्ट करने वाले राज शमानी, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और क्रिकेटर अभिषेक शर्मा सहित कई सार्वजनिक हस्तियां भी अपने व्यक्तित्व और प्रचार संबंधी अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख कर चुकी हैं। उच्च न्यायालय ने इन सभी को अंतरिम राहत प्रदान की थी।

Sun, 02 Aug 2026 14:51:31 +0530

  Videos
See all

CWC 2026: हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे साथ ऐसे PM खड़े है-Mirabai Chanu । R Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T10:45:35+00:00

#shortvideo : राजौरी में लैंडस्लाइड से मची तबाही, रूट डायवर्ट | #RajouriLandslide #JammuKashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T10:45:16+00:00

Assam Flood News : असम में बाढ़ का कहर, ऐसे बचाई लोगों ने जान #assam #assamflood #shorts #assamnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T10:45:03+00:00

Dehradun Shrishti Case: सृष्टि कंडारी आत्महत्या मामले में सीआईडी जांच के आदेश! | CID Inquiry | Vinod #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T10:44:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers