Responsive Scrollable Menu

तन्वी शर्मा ने जीता ताइपे ओपन का खिताब:17 साल की भारतीय शटलर ने फाइनल में वियतनाम की खिलाड़ी को हराया

भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में 17 साल की तन्वी ने वियतनाम की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थुय लिन्ह गुयेन को सीधे गेम में 21-16, 21-16 से मात दी। यह तन्वी का पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब है। पंजाब की रहने वाली तन्वी ने यह मुकाबला महज 36 मिनट में अपने नाम किया। पिछले साल यूएस ओपन सुपर 300 में उपविजेता रहीं तन्वी ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया है। वह 2008 में साइना नेहवाल के बाद ताइपे ओपन में महिला एकल का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। कोच पार्क ते-सांग के साथ मनाया जश्न तन्वी को पीवी सिंधु के पूर्व मेंटर पार्क ते-सांग कोचिंग दे रहे हैं। खिताबी जीत के बाद तन्वी ने अपना गोल्ड मेडल उतारकर कोच पार्क ते-सांग के गले में डाल दिया और दोनों ने साथ में फोटो खिंचवाई। तन्वी 17 साल 222 दिन की उम्र में इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे युवा फाइनलिस्ट बनीं। उन्होंने कोरिया के ली योंग डे का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 2006 में 17 साल 287 दिन की उम्र में पुरुष युगल फाइनल में पहुंचे थे। मैच का रोमांचक सफर मैच की शुरुआत में तन्वी ने शानदार खेल दिखाते हुए 4-1 की बढ़त बनाई। उन्होंने ड्रॉप शॉट्स और स्मैश का बेहतरीन मिश्रण इस्तेमाल किया। हालांकि, बीच में तन्वी ने कुछ गलतियां कीं, लेकिन कोच की सलाह के बाद उन्होंने लय वापस पाई और पहला गेम 21-16 से जीत लिया। दूसरे गेम में वियतनामी खिलाड़ी ने 3-0 की शुरुआती बढ़त ली, लेकिन तन्वी ने नेट शॉट्स और चतुराई भरे खेल से वापसी की। 11-8 की बढ़त के साथ ब्रेक में जाने के बाद तन्वी ने अपनी पकड़ मजबूत रखी। अंत में उन्होंने 19-12 की बढ़त के बाद कुछ मैच पॉइंट गंवाए, लेकिन अंततः जीत दर्ज कर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब हासिल किया। तन्वी की पिछली उपलब्धियां तन्वी पूर्व वर्ल्ड जूनियर नंबर 1 रह चुकी हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में 2025 यूएस ओपन में अपना पहला सुपर 300 फाइनल खेला था। इसके अलावा वह ओडिशा मास्टर्स और गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 में भी उपविजेता रही हैं। तन्वी वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के एक ही संस्करण में दो पदक (गर्ल्स सिंगल्स में सिल्वर और मिक्स्ड टीम में ब्रॉन्ज) जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वह उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं जिसने एशियाई टीम चैंपियनशिप में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था।

Continue reading on the app

टीम इंडिया में लौटने के लिए तैयार सूर्यकुमार यादव, शेयर किया ट्रेनिंग वीडियो

Suryakumar Yadav training video: टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने वापसी के संकेत दिए हैं. उन्होंने अपना ट्रेनिंग वीडियो साझा किया है, जिसमें वह नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम में लौटना अभी भी उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है.

The post टीम इंडिया में लौटने के लिए तैयार सूर्यकुमार यादव, शेयर किया ट्रेनिंग वीडियो appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: जसप्रीत बुमराह हुए बाहर, टेस्ट टीम में कौन लेगा जगह? दौड़ में सबसे आगे 261 विकेट लेने वाला गेंदबाज

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण श्रीलंका के दो टेस्ट मैचों के दौरे से बाहर हो गए हैं. बुमराह के घुटने में सूजन शुरुआत में जितनी सामान्य लग रही थी उससे कहीं ज्यादा गंभीर है. ऐसे में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम इस अनुभवी तेज गेंदबाज को किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती और उन्हें मैदान में उतारने के पक्ष में नहीं है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह टीम में कौन जगह लेगा. इस रेस में जम्मू कश्मीर के पेसर आकिब नहीं सबसे आगे माने जा रहे हैं, जिनका घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड दमदार रहा है. Sun, 2 Aug 2026 17:00:20 +0530

  Videos
See all

US-Iran War News: Iran के नए Drones से जुड़ी बहुत बड़ी खबर | America | Abbas Araghchi | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:45:30+00:00

Rashtravad | आज तो रांची छात्र आंदोलन पर फंसे सपा प्रवक्ता, एंकर और शाजिया इल्मी ने पढ़ाया पाठ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:45:02+00:00

Chhattisgarh में डिजिटल होगी न्याय व्यवस्था | Vishnu Deo Sai | Vijay Sharma | One Data One Entry #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:44:45+00:00

Heavy Rain Impact: Begusarai में बारिश में जलमग्न हुआ शहर, सड़कों से लेकर घरों में घुसा पानी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:43:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers