Responsive Scrollable Menu

Akanksha Choudhary Casting Couch: महीने में 5-6 बार संबंध बनाने होंगे… ‘लॉकअप 2’ से एविक्ट होने से पहले आकांक्षा चौधरी का खुलासा, रो पड़ीं फराह खान!

LockUpp 2: 'लॉकअप 2' से एविक्ट होने से पहले आकांक्षा चौधरी ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है. ब्यूटी पेजेंट के दौरान का उनका किस्सा सुनकर हर कोई हैरान रह गया. एक्ट्रेस ने दावा किया कि फाइनेंशियल हेल्प के बदले उनसे महीने में 5-6 बार शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी गई थी.

Continue reading on the app

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार

हमीरपुर, एक अगस्त उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सड़क किनारे मिला महिला का शव सड़क हादसा नहीं बल्कि बीमा की रकम हड़पने के लिए की गई सुनियोजित हत्या का मामला निकला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई की रात ललपुरा थाना क्षेत्र के पौधिया गांव के पास सड़क किनारे एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने बताया कि बैंक खाते की पर्ची के आधार पर महिला की पहचान मौदहा थाना के बमरौली गांव निवासी रीता (32) के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से रीता के पति अमर सिंह, अमित गुप्ता उर्फ राम, पुष्पेंद्र सोनी उर्फ साहिल और अभय सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त आल्टो कार और एक एयरटेल सिम कार्ड बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रीता ने करीब ढाई वर्ष पहले अमर सिंह से प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि रीता की यह दूसरी और अमर सिंह की तीसरी शादी थी।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि आरोपियों पर कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उन्होंने रीता का जीवन बीमा कराया और उसकी हत्या कर उसे सड़क दुर्घटना का रूप देकर बीमा राशि हासिल करने की साजिश रची। उन्होंने बताया कि साजिश के अनुसार 44 लाख रुपये की बीमा राशि में से 15 लाख रुपये अमर सिंह को और शेष रकम अन्य आरोपियों में बांटी जानी थी। पुलिस के अनुसार, साजिश के तहत रीता को पौधिया नहर मार्ग पर ले जाकर पहले कार से टक्कर मारी गई और फिर उसे सड़क पर लिटाकर दोबारा कार चढ़ा दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद अमर सिंह ने पत्नी की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराकर खुद को संदेह से बचाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, रीता के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज से पहले इन चार खिलाड़ियों ने बढ़ाई शुभमन गिल की टेंशन, टीम में शामिल होकर भी खेलने को 'तैयार' नहीं

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को तब सबसे बड़ा झटका लगा जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए. बुमराह इस सीरीज में भारतीय टीम की बॉलिंग अकैट की अगुवाई करने वाले थे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी से अब कप्तान शुभमन गिल की टेंशन बढ़ गई है. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर भी चोट के कारण पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. Mon, 3 Aug 2026 09:44:04 +0530

  Videos
See all

Fire on Train Viral Video: समस्तीपुर सहरसा ट्रेन के दो कोच जले | #viralvideo #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T05:15:00+00:00

Hit And Run Viral Video:नाबालिग की कार से एक की मौत, एक घायल | #viralvideo #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T05:13:53+00:00

Roorkee Car Attack News: कार में सवार 4 युवकों के साथ मारपीट | #shorts #RoadRage #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T05:15:24+00:00

Live : यौन शोषण मामले में Brij Bhushan Sharan Singh बरी | Breaking News | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T05:13:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers