Responsive Scrollable Menu

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार

हमीरपुर, एक अगस्त उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सड़क किनारे मिला महिला का शव सड़क हादसा नहीं बल्कि बीमा की रकम हड़पने के लिए की गई सुनियोजित हत्या का मामला निकला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई की रात ललपुरा थाना क्षेत्र के पौधिया गांव के पास सड़क किनारे एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने बताया कि बैंक खाते की पर्ची के आधार पर महिला की पहचान मौदहा थाना के बमरौली गांव निवासी रीता (32) के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से रीता के पति अमर सिंह, अमित गुप्ता उर्फ राम, पुष्पेंद्र सोनी उर्फ साहिल और अभय सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त आल्टो कार और एक एयरटेल सिम कार्ड बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रीता ने करीब ढाई वर्ष पहले अमर सिंह से प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि रीता की यह दूसरी और अमर सिंह की तीसरी शादी थी।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि आरोपियों पर कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उन्होंने रीता का जीवन बीमा कराया और उसकी हत्या कर उसे सड़क दुर्घटना का रूप देकर बीमा राशि हासिल करने की साजिश रची। उन्होंने बताया कि साजिश के अनुसार 44 लाख रुपये की बीमा राशि में से 15 लाख रुपये अमर सिंह को और शेष रकम अन्य आरोपियों में बांटी जानी थी। पुलिस के अनुसार, साजिश के तहत रीता को पौधिया नहर मार्ग पर ले जाकर पहले कार से टक्कर मारी गई और फिर उसे सड़क पर लिटाकर दोबारा कार चढ़ा दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद अमर सिंह ने पत्नी की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराकर खुद को संदेह से बचाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, रीता के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue reading on the app

दूर से लगा खड़ा है लड़का, पास गए तो उड़े होश… झांसी रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज की जाली से लटका मिला शव

Suicide In Railway Station: झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर फुटओवर ब्रिज की जाली से लोहे के तार के सहारे लटका युवक का शव मिला. मृतक की पहचान बुलंदशहर निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है. GRP और RPF की टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: आकिब नबी को जसप्रीत बुमराह की जगह मिला मौका, श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में शामिल

Auqib Nabi replaces Jasprit Bumrah: आकिब नबी, श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली भारत की टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस करेंगे. उन्हें घरेलू क्रिकेट में किए अपने शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. Mon, 03 Aug 2026 09:47:19 +0530

  Videos
See all

Live : यौन शोषण मामले में Brij Bhushan Sharan Singh बरी | Breaking News | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T05:13:38+00:00

Roorkee Car Attack News: कार में सवार 4 युवकों के साथ मारपीट | #shorts #RoadRage #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T05:15:24+00:00

Fire on Train Viral Video: समस्तीपुर सहरसा ट्रेन के दो कोच जले | #viralvideo #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T05:15:00+00:00

Viral Video | बालिका छात्रावास में कोबरा की एंट्री, टला बड़ा हादसा! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T05:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers