Responsive Scrollable Menu

2 अगस्त की टॉप 20 खबरें: CWG में भारतीय बॉक्सरों का गोल्डन पंच, अब पेपर लीक किया 10 करोड़ का जुर्माना और 10 साल जेल

2 August Top 20 News: कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को भारतीय बॉक्सरों का दबदबा रहा. सचिन, साक्षी, प्रीति, जैस्मीन, प्रिया, अरुंधती चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता. एंटी पेपर लीक बिल को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के साथ ही ये अब कानून का रूप ले लिया है. अब पेपर लीक करने वालों को 10 करोड़ रुपये और 10 साल के लिए जेल की सजा हो सकती है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.

The post 2 अगस्त की टॉप 20 खबरें: CWG में भारतीय बॉक्सरों का गोल्डन पंच, अब पेपर लीक किया 10 करोड़ का जुर्माना और 10 साल जेल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 2 August 2026: रविवार को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, चंद्र-विष दोष से वृश्चिक राशि को रहना होगा अलर्ट! पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 August 2026: आज यानी 2 अगस्त 2026, रविवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए महत्वपूर्ण दिन रहने वाला है. आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आद के दिन दोपहर 03:27 बजे तक कुंभ राशि में चंद्रमा रहेंगे और फिर मीन राशि में जाएंगे. आज चंद्र-राहु का ग्रहण दोष और उसके पश्चात चंद्र-शनि का विष दोष प्रभावी हो जाएगा. वहीं, आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति देखे तो वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, अतिगंड योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी बनेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 2 अगस्त 2026 (Today Horoscope 2 August 2026)

1.मेष राशि 

इस राशि के लोगों को आज के दिन अपने प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. धन क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज प्रगति का योग बन रहा है. आज मान सम्मान का प्रबल योग बन रहा है. संतान से मन प्रसन्न रहेगा और पदोन्नत हो सकते हैं. आज भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा.

सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की आराधना करें 
शुभ अंक- 1
लक रंग- लाल
लक मीटर- 7

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन लेखन कार्य से धन लाभ होगा. परिश्रम से धन लाभ होगा. आज आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. नया वाहन खरीद सकते हैं. समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज यात्रा, तीर्थाटन का लाभ मिलेगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8

3.मिथुन राशि 

इस राशि के लोगों की धन की स्थिति अच्छी होगी. रुका हुआ धन मिलेगा. आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में शुभ कार्य होगा. रोजगार के अवसर मिलेंगे. माली हालत अच्छी होगी.

सावधानी- सोच सकारात्मक रखें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी है. आज बड़ी सफलता का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज मन प्रसन्न रहेगा. 
रोग और शत्रु परास्त होंगे और आज षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.

सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- जरूरतमंदों की मदद करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

5.सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों को आज नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आपको मान सम्मान मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. साहित्यिक जगत से लाभ होगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
सोच समझकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ का योग बन रहा है. आज मान सम्मान मिलेगा. आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी. जमीन खरीदने का योग बन रहा है. छात्रों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
पंचमेवा की खीर से हवन करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

7.तुला राशि

इस राशि के लोगों को आज मान सम्मान में वृद्धि होगी, रोजगार से आपको लाभ मिलेगा. आज आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज इन लोगों के परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों को आज धन लाभ के योग बन रहे हैं. पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है. आज माली स्थिति में सुधार होगा. आज नौकरी मिल सकती है. प्रमोशन मिल सकता है. आज इन्हें परिवार में शुभ कार्य होगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
खान-पान में सावधानी बरतें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज के दिन देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज इन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है. आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. समय आपके अनुकूल चल रहा है. जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ होगा.

सावधानी- अधिक खर्च से बचें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9

10.मकर राशि

इस राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन मिलेगा. आज इन लोगों के महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. आज लेखन कार्य से धन मिलेगा. इन लोगों की पत्नी से अनबन हो सकती है. नेत्र की पीड़ा हो सकती है. अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें. माली हालत अच्छी होगी.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें 
उपाय - सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हल्का ग्रे
लक मीटर- 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन आप लोगों के परिवार में शुभ कार्य होने का योग पूर्ण रूप से बन रहा है. आज आप लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और दूर देश की यात्रा होगी. व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. छात्र, खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ है.

सावधानी- जल्दबाजी में निर्यण न लें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 6       

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज अपने आवेश में आकर कोई काम न करें. वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है. आज समय का सदुपयोग करें और भाग्य का साथ मिलेगा.

सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- पीला वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 7 

रविवार के दिन इन नुस्खों को अपनाएं

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है. इसलिए, इस दिन सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए. इससे कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति ठीक होती है. साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. माना जाता है की जिस प्रकार सूर्य का प्रकाश दुनिया को प्रकाशित करता है उसी प्रकार सूर्य की उपासना करने वाले व्यक्ति का जीवन भी चमक उठता है.

रविवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठने के लाभ

रविवार के दिन सूर्य उपासना करने वाले व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त के उठना चाहिए. स्नान आदि क्रियाओं के बाद उसे सर्वप्रथम भगवान गणेश का आवाह्न करना चाहिए. इसके बाद एक तांबे का लोटा लें और उसमें जल, लाल पुष्प, रोली, चावल और काला तिल डालें और इसी लोटे से भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. सूर्य को अर्घ्य देते हुए उसकी धारा में से दर्शन करें और सूर्य मंत्र का उच्चारण करें. 

नींबू का उपाय

यदि किसी व्यक्ति को बार-बार बुरी नजर लगती है तो नींबू का ये उपाय आपकी परेशानी दूर कर सकता है. रविवार के दिन नींबू को काटकर उसके अंदर काले तिल भर दें और उसे काले धागे से बांध दें. इस क्रिया को करने के बाद नींबू घर से कहीं दूर फेंक दें. इस उपाय को करने से आप पर लगी बुरी नजर से बचाव होता है.

अगर आपके काम में बाधाएं आ रही हैं या बार-बार असफलता मिल रही है तो सबसे पहले आपको नींबू से नजर उतारनी चाहिए. नींबू को सर से पैर तक सात बार घुमाकर उसके दो टुकड़े कर दें. दोनों टुकड़ों को एक-एक हाथ में रखें और जिस हाथ में नींबू हो उसे उसकी विपरीत दिशा में फेंक दें. इस क्रिया को करने के बाद से आपके रुके काम बनने लगेंगे और सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी.

रविवार के दिन सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें

अगर आप मानसिक शांति चाहते है तो ऊं हूं सूर्याय नम: का जाप करना चाहिए..इससे बुद्धि में भी वृद्धि होती है और अगर ऊं भास्कराय नमः मंत्र का जाप करेंगे तो आपकी बुद्धि तीव्र के साथ साथ आर्थिक समस्या दूर हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- Sawan 2026 First Monday: कब है सावन 2026 का पहला सोमवार? जानें सही तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त

 

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: खेल ने बदल दी जिंदगी, उदयपुर के 3 मुक्केबाजों को मिली सरकारी नौकरी, मेहनत लाई रंग

Udaipur Boxer Success Story: वर्षों की मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन का इनाम उदयपुर के तीन युवा मुक्केबाजों को सरकारी नौकरी के रूप में मिला है. श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के खिलाड़ी नमन शर्मा, प्रियदर्शी सिंह और ताष्री मेनारिया को आउट ऑफ टर्न स्पोर्ट्स कोटे से नियुक्ति मिली है. नमन और ताष्री राजस्थान पुलिस में, जबकि प्रियदर्शी राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग में सेवाएं देंगे. इन खिलाड़ियों की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि खेल केवल पदक ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक करियर और उज्ज्वल भविष्य का रास्ता भी बन सकता है. Sun, 2 Aug 2026 07:21:29 +0530

  Videos
See all

Shorts : खेलते बच्चे पर 10 गायों का खौफनाक हमला! | Animal Attack | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T03:13:46+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की सुबह की बड़ी खबरें | Pithoragarh Landslide | CM Dhami | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T03:10:06+00:00

Nepal Hindu Muslim Clash LIVE: नेपाल में Kanwar Yatra पर भड़के मुस्लिम | Communal Violence |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T02:48:13+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | PM Modi: क्षमादान पर PM और राहुल आमने-सामने! | #pmmodi #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T02:46:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers