Responsive Scrollable Menu

बाढ़ के आगे बेबस असम! 25 जिलों में जिंदगी पर संकट, 2251 गांव पानी में डूबे, 11 लाख से ज्यादा लोग मुश्किल में

Assam Flood News: असम में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और राज्य में बाढ़ के हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं. असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में बाढ़ राहत कार्यों को और तेज कर दिया गया है. राहत वितरण केंद्रों की संख्या बढ़कर 1,811 हो गई है, क्योंकि सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता, पुनर्वास और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी रखे हुए है.

Continue reading on the app

RTI एक्टिविस्ट ने CJP फंड पर उठाए सवाल:अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति की जांच की मांग; चुनाव आयोग-टैक्स अधिकारियों को लेटर लिखा

सूरत के RTI एक्टिविस्ट अमित तिवारी ने सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल द्वारा CJP के प्रदर्शनकारियों के लिए घोषित एक करोड़ रुपए के लीगल डिफेंस फंड की जांच कराने की मांग की है। एक्टिविस्ट तिवारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के पिता भगवानराव दीपके की संपत्ति की भी जांच की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया है कि महाराष्ट्र सरकार के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने अपने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया। तिवारी ने इस संबंध में चुनाव आयोग और टैक्स अधिकारियों को लेटर लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की है। तिवारी बोले- CJP रजिस्टर्ड संस्था नहीं है तिवारी ने कहा कि CJP रजिस्टर्ड संस्था नहीं है, लेकिन यह राजनीतिक दल के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि इसे एक करोड़ रुपए का कानूनी बचाव कोष देने का वादा किया गया है, तो चुनाव आयोग को यह सत्यापित करना चाहिए कि क्या CJP रजिस्टर्ड संस्था है। तिवारी ने आगे कहा कि यदि संस्था रजिस्टर्ड नहीं है, तो राजनीतिक दल के नाम पर काम करना और फंड इकट्ठा करना जांच का विषय हो सकता है। उन्होंने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड से भी संपर्क किया है। उन्होंने पूछा है कि क्या सिबल द्वारा प्रस्तावित योगदान पर जीएसटी लागू होगा। कॉकरोच-पार्टी ने स्टूडेंट्स की लीगल मदद के लिए फंड बनाया कॉकरोच जनता पार्टी ने 27 जुलाई को पेपर लीक आंदोलन के बाद आपराधिक मामलों का सामना कर रहे छात्रों की कानूनी सहायता के लिए लीगल डिफेंस फंड बनाने की घोषणा की थी। सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने इस फंड में 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। उन्होंने देशभर के वकीलों से भी इस कोष में योगदान देने की अपील की थी। CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा था कि केंद्र सरकार के आश्वासन के बावजूद देशभर में छात्रों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की आशंका है। उन्होंने यह भी बताया था कि इस मामले में CJP सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के संपर्क में है। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें… महाराष्ट्र के रहने वाले अभिजीत AAP से जुड़े रहे 30 साल के अभिजीत महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल, अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। ----------- ये खबर भी पढ़ें… जंतर-मंतर प्रोटेस्ट-PM को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी:VIDEO में कहा- मैं 15 साल की, मेरी पहली और आखिरी गलती; दीपके बोले-क्या केस वापस होगा जंतर-मंतर पर PM मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगने का वीडियो जारी किया है। उसने कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी गलती थी। मैं बहकावे में आ गई थी।’ पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: खेल ने बदल दी जिंदगी, उदयपुर के 3 मुक्केबाजों को मिली सरकारी नौकरी, मेहनत लाई रंग

Udaipur Boxer Success Story: वर्षों की मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन का इनाम उदयपुर के तीन युवा मुक्केबाजों को सरकारी नौकरी के रूप में मिला है. श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के खिलाड़ी नमन शर्मा, प्रियदर्शी सिंह और ताष्री मेनारिया को आउट ऑफ टर्न स्पोर्ट्स कोटे से नियुक्ति मिली है. नमन और ताष्री राजस्थान पुलिस में, जबकि प्रियदर्शी राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग में सेवाएं देंगे. इन खिलाड़ियों की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि खेल केवल पदक ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक करियर और उज्ज्वल भविष्य का रास्ता भी बन सकता है. Sun, 2 Aug 2026 07:21:29 +0530

  Videos
See all

Dhanbad ED Raid : छापेमारी में बरामद हुआ भारी मात्रा में कैश, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T04:00:25+00:00

Security Of Kanwar Yatra: जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग केबाद कांवड़ रूट पर बढ़ाई गई सुरक्षा | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T04:00:27+00:00

UP Election 2027: क्या है CM योगी का 'प्लान 2027'? 403 सीटों के लिए ऐसी तैयारी |CM Yogi Big Decision #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T04:15:15+00:00

US Gun Violence Firing News: अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग! | Breaking News | Mass Shooting #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T04:12:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers