Responsive Scrollable Menu

‘तुम जैसे सिंगर से ऐसी उम्मीद नहीं थी’:‘चांद सिफारिश’ के आलाप में ऑटो-ट्यून वाली बात पर ललित पंडित ने शान को डांटा था

गुरु पूर्णिमा के मौके पर सिंगर शान का नया साईं भजन 'साई नाम सांचा' रिलीज हुआ है। इसे संगीतकार ललित पंडित ने कंपोज किया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में शान ने अपने गुरु, मां से जुड़ी साईं बाबा की यादें, ललित पंडित के साथ काम करने के किस्से, AI के बढ़ते असर और अपने बेटों के म्यूजिक करियर पर बात की। सवाल: गुरु पूर्णिमा के मौके पर सबसे पहले आपके गुरु के बारे में जानना चाहेंगे। आपकी जिंदगी में सबसे बड़ा गुरु कौन रहा है? जवाब: मेरे कई गुरु रहे हैं, लेकिन अगर एक नाम लेना हो तो उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहब का लूंगा। मैंने उनसे संगीत की तालीम ली। आज भी उनके परिवार से सीखना जारी है। मैं जो भी गा पा रहा हूं, वह उन्हीं की देन है। सवाल: आपने कहा कि जो कुछ सीखा, वह गुरु की देन है। क्या अब तक उनकी गुरु दक्षिणा चुका पाए हैं? जवाब: बिल्कुल नहीं। मैं आज तक कोई खास गुरु दक्षिणा नहीं दे पाया। मेरे लिए सबसे बड़ी गुरु दक्षिणा यही होगी कि मेरी गायकी हर दिन बेहतर होती रहे। अगर गुरुजी मुझे कहीं से सुन रहे होंगे, तो यही चाहेंगे कि मैं और मेहनत करूं और अच्छा गाऊं। सवाल: इसी गुरु पूर्णिमा पर आपका साईं भजन भी रिलीज हुआ है। आपने बताया था कि आपकी मां साईं बाबा में बहुत आस्था रखती थीं। यह भजन गाते वक्त उनकी कौन-सी याद सबसे ज्यादा आई? जवाब: मेरी मां बहुत ज्यादा धार्मिक नहीं थीं, लेकिन साईं बाबा में उनकी गहरी आस्था थी। हर गुरुवार हम दोनों साईं मंदिर जाते थे और अगरबत्ती जलाते थे। उस समय हमारी जिंदगी बहुत साधारण थी। यह भजन गाते समय वही पल याद आए। मां की याद के साथ साईं मंदिरों की याद भी ताजा हो गई। सवाल: इस भजन की रिकॉर्डिंग का किस्सा क्या है? जवाब: मैं जापान छुट्टियों पर जाने वाला था। तभी ललित जी का फोन आया। उन्होंने कहा कि अगर अभी रिकॉर्ड नहीं किया तो बात रह जाएगी। मैं तुरंत स्टूडियो पहुंचा, अपनी लाइनें रिकॉर्ड कीं और चला गया। उस दिन मेरी आवाज पूरी तरह ठीक नहीं थी, इसलिए चार लाइनें गाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। पूरा गाना तैयार हुआ तो बहुत खुशी हुई। सवाल: आपने ललित पंडित के साथ कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उनके साथ काम करने का अनुभव बाकी संगीतकारों से कितना अलग होता है? जवाब: उनके साथ काम करना हमेशा खास होता है। उन्होंने मुझसे हर तरह के गाने गवाए हैं। टेक्नोलॉजी आगे बढ़ गई है, लेकिन ललित जी आज भी शुद्ध गायकी पर भरोसा करते हैं। उनके साथ रिकॉर्डिंग करना ऐसा लगता है जैसे फिर से स्कूल पहुंच गए हों। सवाल: फिल्म ‘फना’ के गीत 'चांद सिफारिश' की रिकॉर्डिंग के दौरान ऑटो-ट्यून को लेकर क्या हुआ था? जवाब: गाने की शुरुआत में जो आलाप है, उसे रिकॉर्ड करने के बाद ललित जी को लगा कि उसे और बेहतर किया जा सकता है। मैंने मजाक में कहा कि ट्यूनर से ठीक कर दीजिए। यह सुनते ही ललित जी बोले, 'तुम जैसे सिंगर से ऐसी बात की उम्मीद नहीं थी।' फिर मैं तुरंत स्टूडियो पहुंचा और पूरा आलाप दोबारा रिकॉर्ड किया। सवाल: जतिन-ललित के साथ काम करते हुए आपने सबसे बड़ी सीख क्या ली? जवाब: मेरे शुरुआती गानों से लेकर आज तक प्लेबैक सिंगिंग की बहुत सारी बारीकियां मैंने उन्हीं से सीखी हैं। मैं उनके 90 के दशक के संगीत का बड़ा प्रशंसक हूं। आज भी उनके काम का फैन हूं। सवाल: अब AI भी म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा बनता जा रहा है। इसे आप किस नजरिए से देखते हैं? जवाब: AI एक अच्छा रेफरेंस टूल हो सकता है, लेकिन उसे पूरी तरह क्रिएटिव काम का विकल्प नहीं बनाना चाहिए। मैंने अपने कुछ म्यूजिक वीडियो AI की मदद से बनाए हैं, लेकिन गाने का संगीत और रिकॉर्डिंग पूरी तरह असली है। AI समय और पैसा बचाता है, लेकिन इससे कई लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। आने वाले समय में यह बड़ा मुद्दा बन सकता है। सवाल: ललित पंडित की अगली पीढ़ी के काम को कैसे देखते हैं? जवाब: मैंने रोहांश और अबीर को बचपन से देखा है। दोनों संस्कारी, मेहनती और प्रतिभाशाली हैं। संगीत उन्हें विरासत में मिला है। मुझे वे अपने बच्चों जैसे लगते हैं। सवाल: आपके दोनों बेटे भी म्यूजिक में हैं। इस समय वे क्या कर रहे हैं? जवाब: मेरे दोनों बेटे संगीत से जुड़े हैं। छोटे बेटे माही ने फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। बड़ा बेटा सोहम म्यूजिक प्रोड्यूसर और म्यूजिक डायरेक्टर है। वह 'नेवर सोबर' नाम से काम करता है और ज्यादातर पर्दे के पीछे रहकर संगीत बनाता है। दोनों बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

Continue reading on the app

कॉमनवेल्थ गेम्स का आखिरी दिन:जूडो और साइक्लिंग में भारत को 5 मेडल की उम्मीद; ट्रैक साइक्लिंग में लिशा और रोनाल्डो उतरेंगे

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारत जूडो तथा ट्रैक साइक्लिंग में अपनी चुनौती पेश करेगा। ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग में रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम और लिशा दास सीधे मेडल इवेंट में उतरेंगे। जूडो में ईशरूप नारंग, अवतार सिंह और यश घंघास मुकाबले खेलेंगे। भारत अब तक 00 गोल्ड,00 सिल्वर और 00 ब्रॉन्ज सहित 00 मेडल जीत चुका है और मेडल टैली में चौथे स्थान पर हैं। प्वाइंट्स रेस में भी भारतीय दावेदारी दिन की शुरुआत ट्रैक साइक्लिंग की पुरुष 40 किमी प्वाइंट्स रेस से होगी। दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों पहले राउंड में उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर दोनों खिलाड़ी रात 9:09 बजे होने वाले फाइनल में हिस्सा लेंगे। जूडो में तीन भारतीयों की चुनौती महिला 78 किग्रा वर्ग में ईशरूप नारंग का मुकाबला स्कॉटलैंड की निकोल वुड से होगा। वहीं पुरुष 100 किग्रा वर्ग में अवतार सिंह साइप्रस के एरिस्टोस माइकल से भिड़ेंगे। पुरुष +100 किग्रा वर्ग में यश घंघास अपना अभियान शुरू करेंगे। यदि भारतीय खिलाड़ी शुरुआती मुकाबले जीतते हैं तो वे क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। जूडो के सेमीफाइनल मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। रोनाल्डो सिंह से मेडल की उम्मीद ट्रैक साइक्लिंग में भारत के स्टार साइकिलिस्ट रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में उतरेंगे। यह सीधा मेडल इवेंट होगा। लिशा दास भी मेडल रेस में पैरा साइक्लिंग में लिशा दास महिला C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में हिस्सा लेंगी। यह भी सीधा मेडल इवेंट है।

Continue reading on the app

  Sports

गुलवीर सिंह ने CWG में लगाया ‘ऐतिहासिक डबल’ का तड़का, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया और एक ही राष्ट्रमंडल खेल में एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले वह भारत के पहले खिलाड़ी बन गए। Sun, 02 Aug 2026 06:41:43 +0530

  Videos
See all

Shorts : खेलते बच्चे पर 10 गायों का खौफनाक हमला! | Animal Attack | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T03:13:46+00:00

Nepal Hindu Muslim Clash LIVE: नेपाल में Kanwar Yatra पर भड़के मुस्लिम | Communal Violence |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T02:48:13+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की सुबह की बड़ी खबरें | Pithoragarh Landslide | CM Dhami | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T03:10:06+00:00

Pappu Yadav Complaint Registered News: पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज! | Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T03:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers