Responsive Scrollable Menu

Rashifal Today: आज के दिन किस मूलांक के लोगों की चमकेगी किस्मत, क्या कहता हैं आपका राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। आइए जानते हैं कि 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है

Continue reading on the app

'तुझे सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए लाया हूं':सोनीपत में पति के तानों से तंग आई महिला; झगड़े के बाद मां ने बेटा हौदी में डुबोया

सोनीपत में दो साल के मासूम चिरांश की हत्या के मामले में आरोपी मां प्रिया ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ में उसने पति के अपमानजनक व्यवहार, उसके प्रेम संबंध, लगातार होने वाले विवाद और मानसिक तनाव की बातें बताईं। पुलिस के अनुसार प्रिया ने बताया कि शादी के बाद से ही पति उसे पसंद नहीं करता था। वह अक्सर उससे कहता था, "तुझे मैं सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए लेकर आया हूं, ताकि मेरा वंश चल सके।" महिला का कहना है कि पति के इसी व्यवहार के कारण दोनों के बीच लगातार विवाद होते रहे। 28 जुलाई को भी उसकी पति हरिओम से फोन पर कहासुनी हुई थी। पुलिस के अनुसार, अगले दिन उसने दो साल के चिरांश की हत्या करने का फैसला किया और घर में पानी की हौदी में डुबोकर उसकी जान ले ली। गोहाना सदर थाने से जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि प्रिया न्यायिक हिरासत में है। जल्द पुलिस इस केस में चालान पेश करेगी। अब जानिए पुलिस पूछताछ में क्या-क्या सामने आया…. पति के अफेयर का जताया शक पूछताछ में प्रिया ने दावा किया कि उसे पति के किसी दूसरी महिला से संबंध होने का शक था। हालांकि उसने महिला का नाम नहीं बताया। पहले बेटे की जन्म के सात दिन बाद हुई मौत का आरोप भी उसके पति ने उसी पर लगाया था। उस दौरान उसके साथ मारपीट भी हुई थी। सुबह बनाया हत्या का प्लान पूछताछ में सामने आया कि पहले प्रिया के मन में चिरांश को मारने का पहले कोई विचार नहीं था। 28 जुलाई की रात को हरिओम का उसके पास फोन आया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। फिर उसने कहा कि मुझे तेरी जरूरत नहीं है। वंश चलाने के लिए बेटा और बेटी है। 29 जुलाई को उसने बेटे चिरांश को मारने का फैसला किया। मानसिक स्थिति की होगी जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान प्रिया का व्यवहार सामान्य नहीं लगा। इसी कारण उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जाएगी। मामले में मेडिकल रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 5 साल पहले हुई शादी, पति की रोहतक में नौकरी पानीपत के उग्रा खेड़ी गांव की रहने वाली प्रिया की शादी करीब पांच साल पहले मुंडलाना गांव के हरिओम से हुई थी। शादी के बाद बेटी तन्वी और चिरांश हुए। हरिओम के पास करीब ढाई एकड़ जमीन है और वह इन दिनों रोहतक की एक कंपनी में डिलीवरी का काम करता है। नौकरी के कारण वह हफ्ते में एक-दो बार ही घर आ पाता था। सास-ससुर के जाते ही प्ले स्कूल से बेटे को घर लाई 29 जुलाई की सुबह पति हरिओम ड्यूटी पर था। सास-ससुर खेत की ओर टहलने निकले तो प्रिया ने बेटी तन्वी को उनके साथ भेज दिया। इसके बाद वह दो साल के चिरांश को प्ले स्कूल से घर ले आई। पुलिस के अनुसार प्रिया ने चिरांश को निप्पल वाली बोतल से दूध पिलाया और आंगन की पानी से भरी हौदी के पास ले गई। उसने बच्चे की गर्दन पानी में दबा दी और निप्पल मुंह में ही रखा, ताकि उसकी आवाज बाहर न जाए। सांस थमने तक पानी में दबाए रखा और शव हौदी में छोड़ दिया। दो दिन पहले ही चिरांश का दूसरा जन्मदिन मनाया था। हादसा दिखाने के लिए रची साजिश हत्या के बाद प्रिया ने हौदी के पास छोटी कुर्सी रखी और दूध की बोतल पानी में छोड़ दी, ताकि लगे बच्चा कुर्सी पर चढ़कर हौदी में गिर गया। घर से निकलते समय उसने पड़ोसन से भी कहा कि बेटा घर में सो रहा है, उस पर नजर रख लेना। घर में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें बेटे की डूबने से मौत और खुद जोहड़ में कूदकर जान देने की बात लिखी थी। लेकिन आत्महत्या करने के बजाय प्रिया सीधे मायके पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, नोट परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए छोड़ा गया था। चिरांश के पिता हरिओम ने हत्या की आशंका जताई। जांच में सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें प्रिया सिर पर तसला रखे बार-बार पीछे मुड़कर देखती नजर आई। पुलिस ने उसे उग्रा खेड़ी से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बेटे की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

Continue reading on the app

  Sports

ना स्टांस लिया, ना ही गेंद खेली... मैदान पर आते ही अंपायर ने बल्लेबाज को दिया आउट, क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा फैसला!

World Cup 2023 timed out controversy: साल 2023 वनडे विश्व कप में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच में एंजेलो मैथ्यूज को एक लेकर एक भारी बवाल हुआ था. इस बवाल में मैथ्यूज को बिना एक भी गेंद खेले अंपायर ने आउट दे दिया. इस घटना के बाद बांग्लादेश पर आरोप लगा कि उसने खेल भावना का उल्लंघन किया है. Sun, 2 Aug 2026 06:31:03 +0530

  Videos
See all

Motivational: श्री कृष्ण कहते हैं बेवजह हर बात में शक करना रिश्तों को खत्म कर देता है | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T01:00:01+00:00

Weather Update: 3 दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट | IMD Alert | Delhi NCR Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T01:15:37+00:00

BholeNath :सुबह-सुबह कीजिए बाबा भोलेनाथ के दिव्य दर्शन | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T01:00:40+00:00

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! | DA Hike Update | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T01:00:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers