6 साल बाद खुला भारत-चीन का रास्ता, तिब्बत रवाना हुए 16 व्यापारी
भारत-चीन सीमा पर करीब 6 साल बाद हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के शिपकी ला दर्रे से व्यापार फिर शुरू हो गया है. क्या फिर लौटेगा सदियों पुराना कारोबार ?
The post 6 साल बाद खुला भारत-चीन का रास्ता, तिब्बत रवाना हुए 16 व्यापारी appeared first on Prabhat Khabar.
'अगर हत्या करें तो बचेंगे कैसे?'... दोस्त से ली सलाह, फिर उसी को मार डाला; हरदोई डबल मर्डर केस का पर्दाफाश
Hardoi Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में संडीला इलाके के चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दो बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि इस पूरी खौफनाक वारदात की वजह एक बाल अपचारी की बहन और मृतक अरुण चौरसिया के बीच चल रहा प्रेम प्रसंग था.
बाल अपचारी अपनी बहन से अरुण की बातचीत बंद कराने की कई बार कोशिश कर चुका था. परिजनों और दोस्तों के मना करने के बावजूद अरुण नहीं माना और लगातार संपर्क में रहा. इससे नाराज होकर आरोपियों ने अरुण को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. अरुण के साथ उसका दोस्त अभिषेक भी इस खौफनाक साजिश का शिकार बन गया. आरोपियों ने दोनों को कोल्ड ड्रिंक पार्टी करने के बहाने बुलाया और फिर मौत के घाट उतार दिया.
सुनियोजित तरीके से तैयार किया गया प्लान
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य साजिश एक बाल अपचारी ने अपने साथी प्रमोद और कुलदीप के साथ मिलकर रची थी. हत्या की नियत से वारदात से दो दिन पहले ही खेत में लगा एक लंबा बांस काटकर दो मजबूत डंडे तैयार किए गए थे. इन डंडों को निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास छिपाकर रख दिया गया था. योजना के अनुसार 29 जुलाई की शाम को आरोपी प्रमोद ने अरुण और अभिषेक को पार्टी करने का न्योता दिया.
दोनों दोस्त बिना किसी शक के पार्टी में जाने के लिए तैयार हो गए. रास्ते में सभी ने मिलकर कोल्ड ड्रिंक, प्लास्टिक के गिलास और नमकीन खरीदी. इसके बाद सभी लोग निर्माणाधीन इमारत की छत पर बैठकर पार्टी करने लगे. उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि इमारत के नीचे पहले से ही तमंचा और बांस के डंडे छिपाकर रखे गए हैं.
पुलिस से बचने के लिए मांगी थी सलाह
पार्टी के दौरान ही आरोपी प्रमोद ने चालाकी से अभिषेक से पूछा कि अगर किसी की हत्या कर दी जाए तो पुलिस के पकड़े जाने से कैसे बचा जा सकता है. अभिषेक को इस साजिश का अहसास नहीं था, इसलिए उसने सलाह दी कि वारदात के समय अपना मोबाइल कभी बंद नहीं करना चाहिए. मोबाइल किसी दूसरे व्यक्ति को देकर उससे सामान्य बात कराते रहना चाहिए ताकि पुलिस लोकेशन ट्रेस न कर पाए.
आरोपियों ने हत्या के बाद ठीक इसी तरीके का इस्तेमाल किया. उन्होंने अपने मोबाइल फोन अपने भाइयों को थमा दिए और उन्हें फोन चालू रखने की हिदायत दी ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके और उनकी लोकेशन कहीं और दिखाई दे.
डंडों और ईंट से किया जानलेवा हमला
छत पर करीब एक घंटे तक पार्टी करने के बाद सभी लोग नीचे उतरे. नीचे पहुंचते ही पहले से तय योजना के तहत बाल अपचारी ने बांस के डंडे से अरुण के सिर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. अचानक हुए इस हमले से घबराकर अभिषेक अपनी जान बचाकर भागने लगा. हालांकि, कुलदीप और उसके अन्य साथियों ने अभिषेक को दौड़ाकर धक्का दे दिया और जमीन पर गिरा दिया.
इसके बाद प्रमोद और अन्य आरोपियों ने बांस के डंडों, ईंटों और पत्थरों से दोनों दोस्तों पर बेरहमी से हमला कर दिया. जब अरुण की सांसें चलती हुई दिखाई दीं, तो आरोपियों ने उसके चेहरे पर तमंचे से गोली मार दी ताकि उसकी मौके पर ही मौत हो जाए. हत्या करने के बाद आरोपियों ने दोनों के मोबाइल निकाल लिए और अपने हथियार छिपाकर फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: इंदौर में 'सोनम-राजा रघुवंशी' जैसी साजिश! प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, तीनों को मिली उम्रकैद
सर्विलांस और सुराग से हुआ पर्दाफाश
पुलिस जांच के दौरान एक बड़ा सुराग तब मिला जब परिजनों ने बताया कि अरुण घर से निकलते वक्त प्रमोद के साथ पार्टी में जाने की बात कहकर गया था. पुलिस ने तुरंत प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जब कड़ियां जोड़ी गईं, तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया.
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा, खोखा कारतूस, दोनों मृतकों के मोबाइल फोन, बांस के डंडे और पार्टी का सामान बरामद कर लिया है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















