Responsive Scrollable Menu

तसलीमा नसरीन के कार्यक्रम में हंगामा:कवि जॉय गोस्वामी को मंच पर बुलाने पर भड़के लोग, भाषण कुछ देर के लिए रुका

कोलकाता में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने मंच पर मशहूर बंगाली कवि जॉय गोस्वामी को बुलाया। इस घटना के कारण तसलीमा का भाषण कुछ देर के लिए बाधित हो गया। यह कार्यक्रम तसलीमा की करीब दो दशक बाद कोलकाता वापसी पर आयोजित किया गया था। जॉय गोस्वामी की पूर्व CM ममता बनर्जी के साथ नजदीकी दर्शकों के गुस्से का कारण बनी। मंच पर बुलाते ही शुरू हुआ विरोध जैसे ही तसलीमा ने अपना भाषण शुरू करने के लिए मंच संभाला, उन्होंने दर्शकों के बीच बैठे जॉय गोस्वामी को मंच पर आने का आग्रह किया। जैसे ही साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता कवि जॉय गोस्वामी अपनी सीट से उठकर मंच की ओर बढ़े, दर्शकों के एक वर्ग ने जोर-जोर से विरोध और नारेबाजी शुरू कर दी। इस विरोध के चलते जॉय गोस्वामी को वापस अपनी सीट पर बैठना पड़ा। हंगामे के कारण तसलीमा कुछ देर तक चुपचाप माइक के पास खड़ी रहीं। आयोजकों ने दर्शकों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन शोर काफी देर तक जारी रहा। अंत में तसलीमा ने खुद दर्शकों से कहा, "क्या मैं बोलूं? तो कृपया शांत हो जाएं और अपनी सीटों पर बैठ जाएं।" उनकी इस अपील के बाद स्थिति सामान्य हुई और उन्होंने अपना भाषण जारी रखा। गोस्वामी की चुप्पी और ममता से नजदीकी बनी वजह यह विरोध जॉय गोस्वामी की उस कथित चुप्पी को लेकर था, जो तसलीमा के निर्वासन के वर्षों के दौरान रही। इसके अलावा, पूर्व CM ममता बनर्जी के साथ उनकी नजदीकी भी दर्शकों के गुस्से का कारण बनी। हालांकि, जॉय गोस्वामी पहले ही सार्वजनिक रूप से तसलीमा के लंबे निर्वासन पर खेद जता चुके हैं। उन्होंने 2007 में तसलीमा के कोलकाता छोड़ने के दौरान पर्याप्त समर्थन न कर पाने के लिए खुद को दोषी भी माना था। तसलीमा बोलीं-अन्याय लंबा हो सकता है, लेकिन स्थायी नहीं यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी द्वारा राज्य सचिवालय परिसर में तसलीमा को नागरिक सम्मान दिए जाने के कुछ घंटे बाद आयोजित हुआ था। यह 19 साल बाद तसलीमा की कोलकाता में पहली यात्रा है। तसलीमा ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी वापसी यह साबित करती है कि अन्याय लंबा हो सकता है, लेकिन स्थायी नहीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन किसी भी लेखक को अभिव्यक्ति की आजादी के लिए निर्वासन में नहीं जाना पड़ेगा। तसलीमा नवंबर 2007 में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद कोलकाता से चली गई थीं। सुभेंदु ने कहा, तसलीमा की वापसी अभिव्यक्ति की आजादी की बहाली इसके पहले पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन को भरोसा दिलाया कि जब भी वह राज्य का दौरा करेंगी, उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी। कोलकाता के रवींद्र सदन में कट्टरपंथ-विरोधी विषय पर आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में CM ने कहा कि राज्य एक ऐसे दौर में प्रवेश कर चुका है जहां अभिव्यक्ति की आजादी और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी। सिर्फ एक बार नहीं, जब भी आपकी इच्छा हो, आप जितनी बार चाहें पश्चिम बंगाल आ सकती हैं। आपको पूरी सुरक्षा मिलेगी। CM ने नसरीन को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की एक तस्वीर भेंट की और बताया कि यह साल 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ का साल है।

Continue reading on the app

Navpancham Rajyog 2026: सावन में मंगल-राहु मिलकर बनाएंगे नवपंचम योग, अगस्त में इन 4 राशियों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति

Mangal Rahu Yuti 2026: अगस्त 2026 का महीना ग्रहों के बड़े बदलाव लेकर आया है। सावन में मंगल और राहु मिलकर बेहद शुभ 'नवपंचम राजयोग' बना रहे हैं, जिससे सबकी किस्मत चमकेगी।

Continue reading on the app

  Sports

Arundhati Choudhary wins Gold: अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सोना, इंग्लैंड की बॉक्सर को फाइनल में दी मात

Arundhati Choudhary: अरुंधति चौधरी ने महिलाओं की 70 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में इंग्लैंड की चैंटेल रीड को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है. 23 साल की अरुधंती ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला मेडल जीता है. अरंधति राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं. Sat, 1 Aug 2026 22:11:44 +0530

  Videos
See all

PM Kisan 2031 Update: हर किसान को मिलेंगे ₹6000 सालाना! PM Kisan Samman Nidhi Update 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T17:15:34+00:00

COW Attack: CCTV में कैद! गाय ने बच्चे को सींगों पर उठाया | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T17:14:21+00:00

Sabse Badi Bahas: संसद में सनातन का अपमान, भड़की यूपी की जनता? | Ram Mandir Donation Theft | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T17:10:18+00:00

Viral Video: पैसे मांगने पर टूटा कहर! बलिया में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T17:11:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers