Responsive Scrollable Menu

इंदौर में 'सोनम-राजा रघुवंशी' जैसी साजिश! प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, तीनों को मिली उम्रकैद

मेघालय के चर्चित सोनम रघुवंशी-राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह इंदौर में भी प्रेम प्रसंग  के चलते पति की हत्या की साजिश रची गई. पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पहले पति की हत्या कराई, फिर खुद ही थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस तरह से किसी को शक न हो. मगर पुलिस जांच में मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और पूछताछ ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया. अब इस मामले में अदालत ने पत्नी, उसके प्रेमी और साथी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

जावेद काम की तलाश में घर से निकले थे

दरअसल यह मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है. अभियोजन के अनुसार अप्रैल 2023 में रूखसाना ने अपने पति जावेद मंसूरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.  उसने पुलिस को बताया कि जावेद काम की तलाश में घर से निकले थे और रात में सब्जी लेकर लौटने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया, जिसकी शुरुआती जांच में मामला सामान्य गुमशुदगी का लगा, लेकिन परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि रूखसाना का सद्दाम हुसैन से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी वजह से जावेद की हत्या की आशंका जताई. 

पूछताछ में पूरी साजिश सामने आई

इसके बाद पुलिस ने जावेद, रूखसाना, सद्दाम और शाकिर के मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली. तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में पूरी साजिश सामने आ गई. जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी रूखसाना, उसके प्रेमी सद्दाम और उसके साथी शाकिर ने मिलकर 21 अप्रैल 2023 की रात जावेद की हत्या कर दी और शव को ग्रीन पार्क कॉलोनी के एक खाली मैदान में छिपा दिया. 

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की

सुरेंद्र सिंह वास्कले विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि हत्या के बाद शक से बचने के लिए पत्नी ने खुद ही गुमशुदगी की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. करीब तीन साल तक चले ट्रायल के बाद नवम अपर सत्र न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया. सद्दाम हुसैन और शाकिर खान को हत्या, आपराधिक साजिश और साक्ष्य छिपाने के अपराध में आजीवन कारावास सहित अन्य सजाएं सुनाई गईं, जबकि रूखसाना को हत्या और आपराधिक साजिश के अपराध में आजीवन कारावास की सजा दी गई.

हाल के महीनों में चर्चित रहे  सोनम रघुवंशी-राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह इस मामले में भी प्रेम संबंध हत्या की वजह बने. हालांकि दोनों मामलों की परिस्थितियां अलग-अलग हैं, लेकिन समानता यह है कि दोनों में प्रेम प्रसंग के चलते पति की हत्या की साजिश रची गई और शुरुआत में घटना को छिपाने का प्रयास किया गया.

Continue reading on the app

Viral Video: रिटायर हुए IG, सिपाही ने दांतों से खींचकर दी विदाई! ! | #shorts #viralvideo #viralnews

Viral Video: रिटायर हुए IG, सिपाही ने दांतों से खींचकर दी विदाई! ! | #shorts #viralvideo #viralnewsडाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

किसान की बिटिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास... बॉक्सिंग में भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड

Sakshi Choudhary wins Gold: साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. भिवानी की साक्षी ने 51 किग्रा कैटेगरी में भारत को इस कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया. भारत के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पदकों की संख्या 31 पहुंच गई जिसमें 9 गोल्ड मेडल शामिल है. Sat, 1 Aug 2026 21:24:34 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha: पुलिस वाले क्या हड़ मांस के इंसान नहीं हैं #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T17:46:39+00:00

Haridwar Railway Track Incident: बड़ा हादसा टला! रेलवे ट्रैक पर गिरा विशाल पेड़ | Rain | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T17:45:33+00:00

PM Modi Video Massage: मोदी की माफी, रोने लगे 'गालीबाज'! | Jantar Mantar | CJP Protest | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T17:42:15+00:00

Etawah Snake Bite News: बारिश के बाद इटावा में सांपों का कहर, 100 लोग शिकार, 5 की मौत! Monsoon Snake #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T17:40:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers