Responsive Scrollable Menu

इंदौर: WhatsApp से शुरू हुआ खेल, टेलीग्राम पर पहुंचकर साइबर ठगों ने लगाया 42 हजार का चूना, गूगल मैप रिव्यू स्कैम का शिकार बना युवक

इंदौर में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं और वे हर दिन नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। हाल ही में गूगल मैप रिव्यू के जरिए मोटी कमाई का लालच देकर ऑनलाइन साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बार तुकोगंज थाना क्षेत्र में शातिर ठगों ने एक युवक को अपने जाल में फंसाकर उससे हजारों रुपये ऐंठ लिए।

मिली जानकारी के अनुसार, ताजा मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है, जहाँ फरियादी अभिषेक साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो गए। अभिषेक को उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से कॉल और मैसेज प्राप्त हुआ था। इस मैसेज में उन्हें घर बैठे गूगल मैप पर विभिन्न कंपनियों को रेटिंग और रिव्यू देने के बदले अच्छी कमाई का आकर्षक ऑफर दिया गया। ठगों ने शुरुआत में पीड़ित अभिषेक का विश्वास जीतने के लिए एक चाल चली। उन्होंने अभिषेक के बैंक खाते में 151 रुपये की राशि ट्रांसफर की, जिससे अभिषेक को लगा कि यह एक वैध अवसर है और उसे आसानी से पैसे मिल सकते हैं।

साइबर ठगों ने प्रीपेड टास्क के जरिए लगाया चूना

विश्वास जीतने के बाद, शातिर साइबर ठगों ने अभिषेक को टेलीग्राम ऐप पर डायवर्ट कर दिया। टेलीग्राम पर अभिषेक को अलग-अलग ‘प्रीपेड टास्क’ दिए जाने लगे। इन टास्क को पूरा करने के लिए फरियादी से अग्रिम राशि जमा करने को कहा गया। ठगों ने अभिषेक को यह कहकर डराया कि यदि वह बीच में टास्क छोड़ता है, तो उसे कोई पैसा नहीं मिलेगा और उसकी जमा राशि भी जब्त हो जाएगी। इस बात की ‘गारंटी’ के लिए उसे और पैसे जमा करने पड़े।

कमाई का लालच देकर जमा कराए 42 हजार रुपये

अभिषेक, कमाई के लालच में और पहले से जमा की गई राशि के नुकसान के डर से, ठगों के झांसे में आता गया। उसने विभिन्न टास्क पूरे करने के नाम पर कुल 42 हजार रुपये ठगों के खाते में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से जमा करा दिए।

पैसे जमा होते ही साइबर ठगों ने मोबाइल किया बंद

जब अभिषेक ने अपने द्वारा जमा किए गए रुपये और कथित मुनाफे को वापस निकालने का प्रयास किया, तो उसे ठगी का अहसास हुआ। ठगों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और अभिषेक के किसी भी मैसेज या कॉल का कोई जवाब नहीं दिया। कोई रिप्लाई न मिलने पर और अपने पैसे डूबते देख, पीड़ित अभिषेक ने तुरंत तुकोगंज थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में गहन जांच शुरू कर दी है और साइबर ठगों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स की मदद ले रही है। यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि ऑनलाइन कमाई के लालच में आकर लोग किस तरह साइबर अपराधियों के जाल में फंस रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी अज्ञात ऑफर पर विश्वास न करें और किसी भी प्रकार के संदिग्ध लिंक या ऐप पर अपनी निजी जानकारी या पैसा साझा न करें।

Continue reading on the app

Gwalior News : ऑटो सवार दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया 2 लाख रुपये का अवैध गांजा

ग्वालियर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 किलो अवैध गांजा जब्त किया है, आरोपी इसे छत्तीसगढ़ से लेकर आये थे और ग्वालियर में खपाने वाले थे लेकिन पुलिस चैकिंग में पकड़े गए, पुलिस को इनके ट्रॉली बैग में एक एक किलो के 20 पैकेट मिले हैं, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत ग्वालियर पुलिस नशे से दूरी है जरूरी अभियान की समाप्ति के बाद भी कड़ी नजर बनाये हुए है, चैकिंग पॉइंट्स पर विशेष निगरानी बरती जा रही है,  और इसी के चलते पुलिस को ये सफलता मिली है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना इंदरगंज की टीम बीती रात नदी गेट पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान उन्हें एक ऑटो में दो युवक दिखाई दिए, पुलिस ने ऑटो रोककर पूछताछ करनी चाहती तो वे उतरकर तेज तेज कदमो से जाने लगे, पुलिस ने पीछा उन्हें पकड़ा तो उनके चेहरे के हावभाव बदल गए।

1-1 किलो के पैकेट में था 20 किलो गांजा 

पुलिस को शक हुआ तो उनसे उनके पास मौजूद ट्रॉली बैग के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, गड़बड़ी की आशंका होने पर पुलिस ने दोनों युवकों के ट्रॉली बैग खुलवाये तो उसमें गांजा भरा मिला, दोनों ट्रॉली बैगों में 10-10 किलो गांजा भरा मिला जो एक एक किलो के वजन में था।

जब्त गांजे की कीमत 2 लाख रुपये 

पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम सौरभ राठौर निवासी चन्दन नगर ग्वालियर थाना और देवेश इटालिया निवासी शब्द प्रताप आश्रम थाना बहोड़ापुर बताये। तस्करों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर आये थे और ग्वालियर में इसे खपाने वाले थे, पुलसी ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज का रलिया हिया जब्त किये गए गांजे की कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है ,पुलिस  दोनों आरोपियों से अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे की 5 सबसे बड़ी पार्टनरिशप...जब गेंदबाजों के छूटे पसीने, 11 साल से कोई नहीं तोड़ सका विश्व कीर्तिमान

5 Highest partnerships for any wicket in ODI: वनडे क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे बड़ी पार्टनरशिप के बारे में जातने हैं.जब क्रिस गेल-मार्लन सैमुअल्स की जोड़ी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, जो आज तक दुनिया की कोई भी जोड़ी नहीं तोड़ सकी. शाई होप और जॉन कैंपबेल ने ओपनिंग में बड़ी साझेदारी जरूर की लेकिन विश्व रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकी. वहीं सचिन-द्रविड़ और गांगुली-द्रविड़ की भारतीय जोड़ियों ने यादगार पारियां खेलकर इतिहास रचा. Mon, 3 Aug 2026 07:01:03 +0530

  Videos
See all

Mahakal Ujjain : सावन के पहले सोमवार पर महाकाल की दिव्य आरती | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T02:14:24+00:00

3 States 3 Seats Counting News:3 राज्यों की 3 सीटों पर वोटों की गिनती आज! #shortvideo #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T02:12:48+00:00

Sawan Ka Pehla Somwar Live: काशी विश्वनाथ के दर्शन लाइव | Shri Kashi Vishwanath | Mahadev | Shiv #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T02:13:19+00:00

Sawan 2026: सावन के पहले सोमवार पर देवालयों में उमड़ी भारी भीड़! |Breaking News | Kawad Yatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T02:16:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers