Gwalior News : ऑटो सवार दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया 2 लाख रुपये का अवैध गांजा
ग्वालियर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 किलो अवैध गांजा जब्त किया है, आरोपी इसे छत्तीसगढ़ से लेकर आये थे और ग्वालियर में खपाने वाले थे लेकिन पुलिस चैकिंग में पकड़े गए, पुलिस को इनके ट्रॉली बैग में एक एक किलो के 20 पैकेट मिले हैं, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत ग्वालियर पुलिस नशे से दूरी है जरूरी अभियान की समाप्ति के बाद भी कड़ी नजर बनाये हुए है, चैकिंग पॉइंट्स पर विशेष निगरानी बरती जा रही है, और इसी के चलते पुलिस को ये सफलता मिली है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना इंदरगंज की टीम बीती रात नदी गेट पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान उन्हें एक ऑटो में दो युवक दिखाई दिए, पुलिस ने ऑटो रोककर पूछताछ करनी चाहती तो वे उतरकर तेज तेज कदमो से जाने लगे, पुलिस ने पीछा उन्हें पकड़ा तो उनके चेहरे के हावभाव बदल गए।
1-1 किलो के पैकेट में था 20 किलो गांजा
पुलिस को शक हुआ तो उनसे उनके पास मौजूद ट्रॉली बैग के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, गड़बड़ी की आशंका होने पर पुलिस ने दोनों युवकों के ट्रॉली बैग खुलवाये तो उसमें गांजा भरा मिला, दोनों ट्रॉली बैगों में 10-10 किलो गांजा भरा मिला जो एक एक किलो के वजन में था।
जब्त गांजे की कीमत 2 लाख रुपये
पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम सौरभ राठौर निवासी चन्दन नगर ग्वालियर थाना और देवेश इटालिया निवासी शब्द प्रताप आश्रम थाना बहोड़ापुर बताये। तस्करों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर आये थे और ग्वालियर में इसे खपाने वाले थे, पुलसी ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज का रलिया हिया जब्त किये गए गांजे की कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है ,पुलिस दोनों आरोपियों से अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ कर रही है।
मिथुन राशिफल 2 अगस्त: मिथुन राशि आज जल्द लाभ के चक्कर में न फंसे, पढ़ें Gemini Horoscope
Gemini Horoscope Today 2 August 2026 aaj ka mithun rashi rashifal : मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Hindustan






















