Dahi Palak Kafuli Recipe: दही और पालक से बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक काफुली, चावल के साथ लगेगी लाजवाब
Dahi Palak Kafuli Recipe: अगर रोज की दाल-सब्जी से मन भर गया है, तो उत्तराखंड की पारंपरिक दही-पालक काफुली जरूर ट्राई करें. पालक, दही और कुछ आसान मसालों से बनने वाली यह हेल्दी डिश स्वाद और पोषण दोनों से भरपूर है. धीमी आंच पर तैयार होने वाली काफुली का गाढ़ा और हल्का खट्टा स्वाद गर्मागर्म चावल या रोटी के साथ बेहद लाजवाब लगता है. घर पर इसे बनाना आसान है और यह लंच के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.
Hair Care Tips: मानसून में बालों की रूसी और खुजली से हैं परेशान? अपनाएं ये देसी नुस्खे
Monsoon Hair Care Tips: मानसून के मौसम में नमी और गंदगी के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. इस दौरान रूसी, खुजली, संक्रमण और बाल झड़ने की परेशानी आम हो जाती है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इन समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार, बरसात में बालों की नियमित सफाई जरूरी है. सिर की त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए नींबू का रस, आंवले का रस, मुल्तानी मिट्टी और खीरे का रस फायदेमंद माना जाता है. ये बालों की जड़ों को मजबूत करने और सिर की गंदगी व अतिरिक्त तेल को साफ करने में मदद करते हैं. प्याज का रस भी बालों के लिए लाभकारी हो सकता है.नहाने से पहले एक चम्मच प्याज के रस में छह चम्मच पानी मिलाकर सिर की त्वचा पर लगाने से रूसी और खुजली में राहत मिल सकती है. हालांकि, यदि जलन या एलर्जी हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए. तेज रसायन वाले शैंपू के अधिक इस्तेमाल से बचें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















