Hair Care Tips: मानसून में बालों की रूसी और खुजली से हैं परेशान? अपनाएं ये देसी नुस्खे
Monsoon Hair Care Tips: मानसून के मौसम में नमी और गंदगी के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. इस दौरान रूसी, खुजली, संक्रमण और बाल झड़ने की परेशानी आम हो जाती है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इन समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार, बरसात में बालों की नियमित सफाई जरूरी है. सिर की त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए नींबू का रस, आंवले का रस, मुल्तानी मिट्टी और खीरे का रस फायदेमंद माना जाता है. ये बालों की जड़ों को मजबूत करने और सिर की गंदगी व अतिरिक्त तेल को साफ करने में मदद करते हैं. प्याज का रस भी बालों के लिए लाभकारी हो सकता है.नहाने से पहले एक चम्मच प्याज के रस में छह चम्मच पानी मिलाकर सिर की त्वचा पर लगाने से रूसी और खुजली में राहत मिल सकती है. हालांकि, यदि जलन या एलर्जी हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए. तेज रसायन वाले शैंपू के अधिक इस्तेमाल से बचें.
जंतर-मंतर पर आंदोलन में आखिर क्यों भड़की हिंसा... छात्रों का गुस्सा या फिर साजिश, कहां तक पहुंची जांच?
दिल्ली पुलिस उपद्रवियों की जांच में जुटी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
NDTV
















