Responsive Scrollable Menu

पत्थर बरसा बस को किया चकनाचूर, आखिर दिल्ली में क्यों भड़का लोगों का गुस्सा, देखें VIDEO

Delhi News: दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में लोगों का गुस्सा कदर भड़का कि उन्होंने कल्स्टर सर्विस की एक बस पर पत्थर बरसा दिए. इस घटना में बस के तमाम शीशे चकनाचूर हो गए हैं. दरअसल, लोगों का गुस्सा एक दर्दनाक हादसे के बाद भड़का था. इस हादसे में एक महिला की मौत बस की चपेट में आने के बाद हो गई थी. मृतका की पहचान सुल्तानपुरी निवासी इंद्रा के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बस से उतरने के बाद सड़क पार कर रही थी, तभी बस चालक ने जल्दबाजी में बस आगे बढ़ा दी और महिला बस के पहिए के नीचे आ गई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज भीड़ ने रूट नंबर 114 की इस क्लस्टर बस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की. बताया जा रहा है कि चालक लोगों के गुस्से से बचने के लिए बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही सुल्तानपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. हल्की मशक्कत के बाद हालात को कंट्रोल कर लिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है. वहीं फरार बस चालक की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है. वीडियो में देखिए हादसे के बाद किस तरह गुस्साए लोगों ने बस को अपना निशाना बनाया.

Continue reading on the app

Tips: होटल जैसा स्वाद चाहिए? घर पर बनाएं यह खास मसाला, साधारण खाने का भी बदलेगा जायका

Hotel Style Garam Masala Recipe: होटल जैसा खाना बनाने के लिए "सीक्रेट मसाला" नहीं, बल्कि सही मसालों का संतुलित मिश्रण जरूरी है. जमशेदपुर के मसाला बाजार संचालक मानस ने खास टिप्स दिया है. उन्होंने बताया कि दालचीनी, इलायची, लौंग जैसे साबुत मसालों को भूनकर पीसने से घर पर भी होटल जैसा स्वाद मिलेगा. इसके लिए उन्होंने मसालों का मिश्रण तैयार करने का तरीका भी बतलयाा है.

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy के लिए Rajat Patidar को मिली कमान, Rinku Singh बने Central Zone के उपकप्तान

  बल्लेबाज रजत पाटीदार इस महीने के अंत में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में मध्य क्षेत्र टीम की कप्तानी करेंगे। भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। पाटीदार की अगुआई में हाल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लगातार दो बार आईपीएल खिताबजीता था। ऑफ स्पिनर सारांश जैन को भी टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनके घरेलू सत्र के शुरुआती मुकाबलों में खेलने की संभावना नहीं है क्योंकि वह श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

सारांश जैन के गॉल में अपना टेस्ट पदार्पण करने की संभावना है क्योंकि ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा।

दलीप ट्रॉफी का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में किया जाएगा।

दलीप ट्रॉफी के लिए मध्य क्षेत्र टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखाड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडेय, अरशद खान, आयुष पांडेय, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भूटे। स्टैंडबाय खिलाड़ी: अमनदीप खरे, मयंक मिश्रा, सौरभ रावत, भार्गव मेराई, कुणाल यादव और कुमार कार्तिकेय।

Sat, 01 Aug 2026 18:00:47 +0530

  Videos
See all

UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, जानिए क्या है कट-ऑफ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T13:00:30+00:00

यादवों पर मुस्लिम भीड़ का हमला, काफिर पर गुस्सा या छांगुर का बदला ? Balrampur | UP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T13:14:03+00:00

Varanasi में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज | Varanasi News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T13:11:47+00:00

Ram Mandir Gold Silver Theft Case Investigation:अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई जांच शुरू #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T13:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers