Responsive Scrollable Menu

Fact Check: आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर नहीं लगाया एक साल का प्रतिबंध, वायरल प्रेस नोट फर्जी है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि आईसीसी द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर एक साल के प्रतिबंध का दावा फर्जी है। वायरल हो रही मीडिया रिलीज एडिट की गई है। आईसीसी ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की है।

The post Fact Check: आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर नहीं लगाया एक साल का प्रतिबंध, वायरल प्रेस नोट फर्जी है appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

Leftover Samosa Hack: अब दोबारा तलने की झंझट खत्म, इस Easy Method से मिनटों में लाएं Samosa Crunch

बरसात के मौसम में शाम के समय चाय के साथ गरमा-गरम समोसे मिल जाए, तो बड़ा मजा आता है। ऐसा होता है कि कई बार हम एक्स्ट्रा समोसे खरीद लेते हैं। फिर समोसे एक या दो बच ही जाते है। कुछ लोगों तो इन्हें बाद में नहीं खाते हैं, हालांकि कुछ लोग जो अपने घर से दूर हैं, वे इसे दूसरे दिन भी खा लेते हैं। 
गौरतलब है कि समोसे को दोबारा से गरम करने में सबसे बड़ी समस्या आती है। कई बार ये पूरी तरह मुलायम हो जाता है, कुछ लोग इन्हें दोबारा फ्राई करते हैं, जिससे समोसा काफी ऑयली हो जाता है।
अब आपको समोसे तलने की कोई जरुरत नहीं है। यदि सही तरीके से गरम किया जाए तो बिना तले भी आप इन्हें क्रिस्पी बना सकते हैं। आइए आपको इस आसान हैक के बारे में बताते हैं।

बिना तले समोसे को दोबारा गरम कैसे करें?
- इसके लिए आप एक नॉन-स्टिक पैन या भारी तले वाला पैन लें लें।

- अब इसमें बचे हुए समोसे को रख दें।

 - गैस की फ्लैम को आप लो रखें।

 - अब पैन को ढक्कन से ढक दें।

 - फिर 8 से 10 मिनट तक समोसों की धीमी आंच पर ही गरम होने दें।

 - इसको बीच-बीच में पलटते रहें, जिससे हर तरफ से बराबर गर्म हो जाए।

 - इस पूरे तरीके में तेल डालने की जरुरत नहीं पड़ती है।

ढक्कन लगाकर समोसे को गरम करें
अगर आप लो फ्लेम पर और ढक्कन बंद करके समोसे को गरम करती है, तो ये अच्छे से अंदर तक गरम हो जाते हैं। इसके साथ ही ऊपर ही लेयर भी धीरे-धीरे सूखने लगती है, जिससे इसका कुरकुरापना फिरसे वापस आ जाता है। इसलिए इस प्रक्रिया से समोसे को दोबारा तलने से बेहतर माना जाता है।

तेज आंच पर गरम करने की गलती न करें
गलती से आप ने जल्दी के चक्कर में तेज आंच पर समोसे गरम करे, तो समोसे ऊपर से जल जाएंगे। यह अंदर से गरम नहीं हो पाएंगे। इसलिए हमेशा ले फ्लेम पर ही इसे गर्म करें।

बचे हुए समोसे को स्टोर करने का सही तरीका
- समोसे बाद में खाने हैं, तो इन्हें लंबे समय तक खुले न रखें।

- पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही किसी डिब्बे में रखें।

- इसको आप एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- यदि अगले दिन खाना है, तो फ्रिज में रख सकते हैं।

 - खाने से पहले सीधे पैन में गरम करें।

 - समोसे को दोबारा गरम करने के लिए बिल्कुल तेल में न तलें।

- एक ही समोसे को बार-बार गर्म करने से बचें।

 - यदि समोसे में किसी भी तरह की गंध आ रही है या फिर वह लंबे समय से बाहर रखा है, तो इसका सेवन न करें।

Continue reading on the app

  Sports

10 मैच का बैन और करोड़ों का जुर्माना, अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को FIFA WC फाइनल में हाथापाई की सजा

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 20 जुलाई को FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला गया था, जिसे स्पेन ने जीता था. फाइनल की इस हार के बाद अर्जेंटीना के कुछ खिलाड़ियों ने स्पेन के खिलाड़ियों पर हाथ उठाया था. Sat, 22 Aug 2026 00:09:37 +0530

  Videos
See all

UP Flood Alert: यूपी में बारिश का कहर, 68 जिलों में अलर्ट, Ganga-Yamuna समेत नदियां उफान पर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T23:00:31+00:00

Viral video : UP के गांव में तेंदुए की दस्तक, मचा हड़कंप | #shorts #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T22:50:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers