कॉमनवेल्थ में गोल्ड के लिए खेलेंगे 7 हरियाणवी बॉक्सर:6 मुक्केबाजों ने 5-0 से जीते सेमीफाइनल; अंकुश ने खेल छोड़ने का फैसला किया था
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के 7 बॉक्सर फाइनल में पहुंच गए हैं। इन सभी मुक्केबाजों का आज फाइनल मुकाबला होगा। इनमें भिवानी से प्रिया घनघस, साक्षी चौधरी, जैस्मिन लंबोरिया, प्रीति पंवार, सचिन सिवाच, हिसार से अंकुश पंघाल, हांसी से नरेंद्र बेरवाल शामिल हैं। हरियाणा के इन सभी मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल मुकाबले एकतरफा जीते। किसी ने 5-0 से अपना मुकाबला जीता, किसी ने रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (RAC) से जीत दर्ज की। फाइनल में हरियाणवियों से गोल्ड की भी उम्मीद बढ़ गई है। 54 किलो वेट कैटेगरी में आज का पहला फाइनल मुकाबला प्रीति पंवार का होगा। वहीं, पुरुष वर्ग में पहला मुकाबला 60 किलो वेट कैटेगरी में सचिन सिवाच खेलेंगे। वहीं, हिसार के भेरिया गांव के अंकुश पंघाल का इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू से मुकाबला होगा। अंकुश ने 2018 में अपनी पहली स्टेट चैंपियनशिप खेली थी। अंकुश अपना पहला मुकाबला ही हार गए थे। इसके बाद उन्होंने बॉक्सिंग छोड़ने का फैसला किया, हालांकि पिता के समझाने पर दोबारा बॉक्सिंग शुरू की। भिवानी के सचिन 5-0 से जीते सेमीफाइनल भिवानी के गांव मित्ताथल निवासी सचिन सिवाच ने 60 किलो वेट कैटेगरी में रात 10 बजे अपना फाइनल मुकाबला खेलेंगे। शुक्रवार को हुए सेमाफाइल मुकाबले में उन्होंने वेल्स के ओवेन हैरिस-एलन को हराया 5-0 से हराया। सचिन क्वालिफाइंग राउंड से भी पूरी लय में नजर आए। क्वार्टर-फाइनल मुकाबलों में भी उन्होंने कई शानदार पंच लगाए। फाइनल से पहले उन्होंने कहा कि हम डिस्कस कर रहे हैं कि प्रतिद्वंदी के किस तरह टैकल करना है। प्रिया घनघस ने लक्की किंग्स को हराया प्रिया घनघस ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में सेमीफाइनल में इंग्लैंड की लक्की किंग्स बॉक्सर को 5-0 से हराया और फाइनल में जगह बनाई। आज रात सवा 9 बजे उनका फाइनल मुकाबला कनाडा की मैरी-बाथूल अल-अहमदीह से होगा। सेमीफाइनल जीतने के बाद प्रिया ने कहा था- पहले कॉमनवेल्थ में काफी प्राउड फील हो रहा है। फाइनल के कोई खास योजना नहीं है। बस इंडिया के लिए खेलना है, गोल्ड ही लेकर जाएंगे गलास्गो से। साक्षी चौधरी ने 5-0 से जीता मुकाबला साक्षी चौधरी ने 51 किलोग्राम भारवर्ग में कनाडा की बॉक्सर अमबेर-जाने-वाल को 5-0 से हराया। फाइनल में उनका मुकाबला रात 9 बजे होगा। इससे पहले क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में उन्होंने आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को भी एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया था। साक्षी कॉमनवेल्थ में अपनी पहली बाउट से ही लय में नजर आई। क्वार्टर और सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने कई शानदार राइट पंच लगाए। फाइल के लिए उन्होंने कहा- अब तक का रिदम बरकरार रखना चाहती हूं। फाइनल के लिए दूसरे मुक्केबाजों की बाउट देख रहे हैं। जैस्मिन ने RAC से जीता मुकाबला जैस्मिन लंबोरिया का फाइनल मुकाबला दोपहर 3:45 पर होगा। सेमीफाइनल में उन्होंने लेसोथो की रापेलैंग मासेलेला को RAC से हराया था। पहले दो राउंड में जैस्मिन, रापेलैंग पर पूरी तरह से हावी रही। जैस्मिन के शानदार पंच से रैफरी ने खेल रोक दिया और आरएसी से फैसला करते हुए उन्हें विजेता घोषित किया। फाइल के लिए जैस्मिन ने कहा- गेम से पहले पूरी तैयारी है। रिंग में आने से पहले अपना 100 पर्सेंट देने की तैयारी है। इसके लिए कोच के साथ बाउट एनालाइज भी की जा रही है। 54 किलो भारवर्ग में खेलेंगी प्रीति पंवार प्रीति पंवार का फाइनल मुकाबला कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो से दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। 54 किलो वेट कैटेगरी में सेमाफाइनल में उन्होंने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हराया था। सेमाफाइल के तीनों राउंड में प्रीति के पंच कैथरीन पर हावी रहे। दूसरा राउंड शुरू होते ही उन्होंने अटैकिंग गेम खेलते हुए कई शानदार पंच लगाए। फाइनल से पहले उन्होंने कहा, फाइनल बाउट में मैं अपना बाउट दूंगी। यहां तक पहुंचाने के लिए इंडियन आर्मी, स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और बॉक्सिंग फेडरेशन का बड़ा योगदान है। हिसार के अंकुश पंघाल भी फाइनल में हिसार गांव भेरिया निवासी अंकुश पंघाल 80 किलो भारवर्ग में फाइनल मुकाबला खेलेंगे। फाइनल में उनसे सामने इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू होंगे। इससे पहले सेमीफाइनल में अंकुश ने कनाडा के जोशुआ ओफोरी को 5-0 से हराया था। अंकुश ने 2017 में 11 साल की उम्र में ही बॉक्सिंग शुरू कर दी थी। उनके पिता सुरेश गांव से करीब 15 किलोमीटर कोचिंग सेंटर पर उन्हें प्रैक्टिस कराने ले जाते थे।
AI में एक्सपर्ट बनाने के लिए IIT Jodhpur ने शुरू किया नया कोर्स, बिना JEE के मिलेगा एडमिशन
IIT Jodhpur New Course: IIT जोधपुर ने मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी में BS डिग्री की शुरुआत की है. इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए JEE परीक्षा क्रैक करना जरूरी नहीं है. इस कोर्स को आज के AI फोकस्ड इंडस्ट्री के लिए तैयार किया गया है.
The post AI में एक्सपर्ट बनाने के लिए IIT Jodhpur ने शुरू किया नया कोर्स, बिना JEE के मिलेगा एडमिशन appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 























