कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई
Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत ने डबल पोडियम फिनिश हासिल किया है। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि यशवीर सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर देश भर में खुशी का माहौल है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने की एथलीटों की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनकी जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए कहा कि इन युवा एथलीटों की उपलब्धि देश के तमाम युवाओं को प्रेरित करेगी।
Congratulations to Yash Vir Singh for winning the Bronze in the Men’s Javelin event! He produced an impressive throw, reflecting his zeal and dedication. His achievement will inspire many young athletes. All the best to him for the endeavours ahead. #CWG2026 pic.twitter.com/nMq59WERgs
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026
यशवीर सिंह को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि उन्होंने शानदार थ्रो के साथ अपनी कड़ी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। वहीं, सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की निरंतरता, संयम और जुझारू भावना की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सफलता हर भारतीय को गौरवान्वित करती है।
An outstanding Silver for Neeraj Chopra in the Men’s Javelin event at Glasgow!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026
He has once again demonstrated remarkable consistency, composure and spirit. His successes make every Indian proud. My best wishes to him for the endeavours ahead. #CWG2026@Neeraj_chopra1 pic.twitter.com/5sJjjCQg4W
नीरज चोपड़ा का शानदार थ्रो
ग्लासगो खेलों में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सीजन का बेस्ट थ्रो फेंका। उन्होंने 85.83 मीटर के शानदार प्रयास के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। हालांकि, इस प्रदर्शन के बावजूद वह अपना कॉमनवेल्थ खिताब बचाने से चूक गए।
Champions know. ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 31, 2026
The javelin was still in the air. The message was already clear. ????
Neeraj Chopra's second throw travelled 85.83m, his season's best. ????
Watch the Commonwealth Games Glasgow 2026 LIVE & EXCLUSIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/OZpCUfPVFA
नीरज ने अपनी शुरुआत 80.97 मीटर के थ्रो के साथ की थी और अपने दूसरे प्रयास में सुधार करते हुए 85.83 मीटर की दूरी तय की, जो इस प्रतियोगिता में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास रहा। इसके अलावा उनके अन्य वैध थ्रो 81.29 मीटर और 80.73 मीटर के रहे, जबकि उनके अंतिम दो प्रयास फाउल हो गए।
यशवीर सिंह का बेहतरीन निजी प्रदर्शन
भारत के लिए यह इवेंट इसलिए भी खास रहा क्योंकि यशवीर सिंह ने भी पोडियम पर अपनी जगह बनाई। उन्होंने अपने करियर का पर्सनल बेस्ट थ्रो 85.41 मीटर दर्ज करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। एक बेहद कड़े मुकाबले में वह अपने देश के सीनियर खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से महज 42 सेंटीमीटर पीछे रहे।
Bronze unlocked! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 31, 2026
???????????????????????? ???????????????????????? ????????????????????! ????
Despite the challenging conditions, Yash Vir Singh unleashed a personal best of 85.41m to win bronze! ????
Watch the Commonwealth Games Glasgow 2026 LIVE & EXCLUSIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/Y1zmDC50iV
श्रीलंका के पाथिराज ने जीता गोल्ड
इस रोमांचक प्रतियोगिता में श्रीलंका के आर.टी. पाथिराज ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पाथिराज ने गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए 89.75 मीटर का करिश्माई थ्रो फेंका, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने मजबूत खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए कॉमनवेल्थ का ताज अपने नाम किया।
अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन
शीर्ष खिलाड़ियों की इस रेस में ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 83.88 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के डौव स्मिट (82.88 मीटर) और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशव वॉल्कॉट (82.55 मीटर) का स्थान रहा।
भले ही नीरज चोपड़ा अपना पिछला खिताब डिफेंड करने में सफल नहीं रहे, लेकिन भारत का यह डबल पोडियम फिनिश कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सबसे सफल पलों में दर्ज हो गया है।
Relationship Tips: रिश्ते में हर बार खुद को गलत न मानें, इन 5 बातों पर पार्टनर से करें खुलकर बात
Tips For Healthy Relationship: रिश्ते में गलती होने पर माफी मांगना अच्छी बात है। इससे आपसी प्यार और समझ बनी रहती है। लेकिन अगर बिना किसी गलती के भी आप सिर्फ रिश्ता बचाने के लिए हर बार "सॉरी" बोलते हैं, तो यह आदत धीरे-धीरे आपके आत्मविश्वास को कमजोर कर सकती है।
एक स्वस्थ रिश्ते की नींव सिर्फ माफी पर नहीं, बल्कि खुलकर बातचीत, भरोसे और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने पर टिकी होती है। जब दोनों साथी बिना डर या झिझक अपनी बात कह पाते हैं, तो रिश्ता और भी मजबूत बनता है। आइए जानते हैं ऐसी 5 बातें, जिनके लिए खुद को गलत ठहराने या बार-बार "सॉरी" कहने की जरूरत नहीं होती।
1. अपनी बात कहने से डरें नहीं
अगर पार्टनर की किसी बात से आपको बुरा लगा है, तो उसे मन में दबाकर रखने के बजाय प्यार से बता दें। अपनी भावनाएं खुलकर बताने से गलतफहमियां कम होती हैं और रिश्ता बेहतर बनता है।
2. अपने लिए समय मांगना गलत नहीं
हर किसी को कभी-न-कभी अपने लिए थोड़ा वक्त चाहिए होता है। दोस्तों से मिलना, अपनी पसंद का काम करना या कुछ समय अकेले बिताना इस बात का मतलब नहीं है कि आपके लिए रिश्ता जरूरी नहीं है।
3. हर बात पर एक जैसी सोच होना जरूरी नहीं
दो लोगों की राय अलग हो सकती है और यह बिल्कुल सामान्य बात है। अगर किसी मुद्दे पर आपकी सोच अलग है, तो उसे शांति से रखें। अपनी बात रखने के लिए माफी मांगने की जरूरत नहीं होती।
4. जो बात पसंद नहीं, उसे साफ-साफ कहें
अगर पार्टनर की कोई आदत या व्यवहार आपको अच्छा नहीं लगता, तो चुप रहने के बजाय उनसे खुलकर बात करें। अपनी पसंद और नापसंद बताना किसी भी रिश्ते का जरूरी हिस्सा होता है।
5. अपने सपनों को पीछे न छोड़ें
रिश्ता जरूरी है, लेकिन आपकी पढ़ाई, नौकरी और सपने भी उतने ही जरूरी हैं। अगर आप अपने लक्ष्य पूरे करना चाहते हैं, तो इसके लिए खुद को गलत महसूस न करें। अच्छा पार्टनर हमेशा आपकी तरक्की में आपका साथ देता है।
रिश्ता सिर्फ 'सॉरी' से नहीं, बातचीत से मजबूत होता है
हर बार "सॉरी" बोलने से रिश्ता मजबूत नहीं बनता। मजबूत रिश्ता वही होता है, जहां दोनों लोग खुलकर अपनी बात कह सकें, एक-दूसरे को समझें और हर परेशानी का हल मिलकर निकालें।
यह भी पढ़ें: महंगे गिफ्ट नहीं, आखिर गर्लफ्रेंड को सबसे ज्यादा क्या करता है इम्प्रेस? जानिए 7 आसान तरीके
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















.jpg)







