Responsive Scrollable Menu

आरबीआई की एमपीसी बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना, पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि 7 प्रतिशत से ऊपर रहने की उम्मीद: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। एसबीआई रिसर्च की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगस्त 2026 की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दो तिमाहियों तक खुदरा महंगाई (सीपीआई) 5 प्रतिशत से ऊपर रहने की उम्मीद है, जबकि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (क्यू1) में देश की आर्थिक वृद्धि 7 प्रतिशत से अधिक रह सकती है। ऐसे में आरबीआई के लिए फिलहाल ब्याज दरों को स्थिर रखना अधिक उपयुक्त होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई के दौरान 35 अरब डॉलर की पूंजी आमद (कैपिटल इनफ्लो) हुई, जिससे 24 जुलाई तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 12.5 अरब डॉलर बढ़ गया। साथ ही, जून के अंत तक तीन महीने तक की अवधि वाले फॉरवर्ड पोजीशन में 13 अरब डॉलर की कमी आई, जिससे विदेशी मुद्रा बाजार में दबाव कम हुआ।

एसबीआई रिसर्च का मानना है कि इन परिस्थितियों को देखते हुए आरबीआई की एमपीसी ब्याज दरों पर यथास्थिति बनाए रख सकती है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, रुपये पर दबाव और वैश्विक पूंजी प्रवाह को लेकर अनिश्चितता के कारण केंद्रीय बैंक की ओर से अत्यधिक नरमरुख अपनाने की संभावना कम है।

आरबीआई की अगली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक 3 से 5 अगस्त के बीच होगी, जबकि 5 अगस्त को नीतिगत फैसलों की घोषणा की जाएगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था अब भी अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है और विभिन्न देशों में आर्थिक रुझान अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। इस बीच, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भी अप्रैल-जून 2026 तिमाही के दौरान अपेक्षा से अधिक सुस्ती दर्ज की गई।

एसबीआई रिसर्च ने बताया कि पिछली तीन मौद्रिक नीतियों में आरबीआई ने पश्चिम एशिया युद्ध के प्रभाव को देखते हुए वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के जीडीपी वृद्धि अनुमान को 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया था। लेकिन अब हालात में सुधार हुआ है और पहली तिमाही की वास्तविक वृद्धि दर पहले के अनुमान से काफी बेहतर, यानी 7 प्रतिशत से अधिक रह सकती है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वैश्विक मुद्रा बाजार में अब भी असंतुलन बना हुआ है और मार्च के दौरान इसका सबसे अधिक असर भारतीय रुपये पर पड़ा। हालांकि, आरबीआई ने फॉरवर्ड बाजार में अपनी रणनीति के जरिए अल्पकालिक दबाव को कम करने का प्रयास किया, जिससे निर्यातकों और आयातकों की हेजिंग गतिविधियों के कारण रुपये पर पड़ने वाले दबाव को नियंत्रित करने में मदद मिली।

मानसून को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण देशभर में वर्षा की कमी घटकर 13 प्रतिशत रह गई है। जलाशयों का जलस्तर लगभग सामान्य है और खरीफ फसलों की बुवाई पिछले वर्ष की तुलना में केवल 4.7 प्रतिशत कम है। इससे ग्रामीण मांग को समर्थन मिलने की उम्मीद है।

एसबीआई रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर भी चिंता जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, हर बड़ी तकनीकी क्रांति की तरह एआई क्षेत्र में भी भारी निवेश, तेजी से बढ़ती उम्मीदें और सट्टा गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। ऐसे में यह संभव है कि कई कंपनियां वर्तमान समय में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर जरूरत से ज्यादा निवेश कर रही हों, जिससे भविष्य में एआई बबल बनने का जोखिम पैदा हो सकता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

PM Modi | "मैं पंजाब के सभी लोगों को भी बधाई देता हूँ" | #shorts #viralvideo #viralnews

PM Modi | "मैं पंजाब के सभी लोगों को भी बधाई देता हूँ" | #shorts #viralvideo #viralnews डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

बाएं पैर की पिंडली की चोट से उबरने में सुधार के बाद, लिटन कुमेर दास को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया है; यह मैच 13 अगस्त को डार्विन में शुरू होगा। 31 साल के यह बल्लेबाज़ चोट की वजह से जून से ही टीम से बाहर थे, लेकिन रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम में उन्होंने अच्छा सुधार दिखाया है और पहले टेस्ट के लिए उनके चयन पर विचार किया जा रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, वे रविवार को टीम से जुड़ने के लिए डार्विन के लिए रवाना होंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Duleep Trophy के लिए Rajat Patidar को मिली कमान, Rinku Singh बने Central Zone के उपकप्तान


इस टीम में ये खिलाड़ी शामिल हैं: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, मोमिनुल हक शोराब, मुशफिकुर रहीम, अमित हसन, जाकेर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, इबादत हुसैन चौधरी, मुशफिक हसन और लिटन कुमार दास।

इससे पहले बुधवार को, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दास को बांग्लादेश का नया वनडे कप्तान बनाया गया, क्योंकि टीम अगले साल होने वाले ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप की तैयारी कर रही है। वे मेहदी हसन मिराज की जगह लेंगे, जिन्होंने जून 2025 से टीम की कप्तानी की थी, लेकिन इस महीने की शुरुआत में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ में बांग्लादेश की 2-1 से हार के बाद उन्हें हटा दिया गया।


जून 2025 से मिराज की कप्तानी में, बांग्लादेश ने 20 में से 10 मैच जीते और नौ हारे। उनके कार्यकाल के दौरान, टीम ने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज़, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ सीरीज़ जीतीं। दास, जो पहले से ही बांग्लादेश की T20I टीम के कप्तान हैं, अब ODI फ़ॉर्मेट की कप्तानी भी संभालेंगे। वह पहले भी स्टैंड-इन कप्तान के तौर पर ODI टीम की कप्तानी कर चुके हैं और 50-ओवर वाले फ़ॉर्मेट में सात मैचों में से तीन जीत हासिल कर चुके हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Sat, 01 Aug 2026 19:54:48 +0530

  Videos
See all

Siwan में पति का High-voltage drama! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T15:02:22+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | झारखंड पर CJP शांत क्यों ? #newskipathshala #cjpprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T15:00:51+00:00

CJP Protest: Gen Z का आदर करते हैं रोहित सिंह? | Gen Z Protest | Rohit Singh | PM Modi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T15:02:32+00:00

Bareilly Jhumka Success Story: बरेली झुमका की बढ़ी मांग, ODOP योजना का बड़ा असर | Yogi Government #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T15:15:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers