Responsive Scrollable Menu

बांकीपुर उपचुनाव के बहाने महागठबंधन में बढ़ी तकरार, कांग्रेस ने राजद की रणनीति पर उठाए सवाल

बांकीपुर उपचुनाव के बहाने महागठबंधन में बढ़ी तकरार, कांग्रेस ने राजद की रणनीति पर उठाए सवाल

Continue reading on the app

डीआरसी में बेकाबू हुआ इबोला: इतिहास का सबसे तेज फैलता प्रकोप, मृतकों की संख्या हजार के पार

किंशासा, 1 अगस्त (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इस बार इबोला वायरस अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला प्रकोप बन गया है। लगातार बढ़ते संक्रमण ने देश के पूर्वी हिस्से में लोगों की जिंदगी को गहरे संकट में डाल दिया है। अब तक 3,442 लोगों में इबोला संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 1,521 लोगों की मौत हो चुकी है। यानी संक्रमितों में मृत्यु दर लगभग 45 प्रतिशत है।

डीआरसी के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार यह संक्रमण अब पूर्वी कांगो के पांच प्रांतों तक फैल चुका है, जहां वर्षों से जारी हिंसा और असुरक्षा के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर पहले से ही भारी दबाव है।

कांगो सरकार ने इस प्रकोप की आधिकारिक घोषणा 15 मई को की थी। इसके बाद से बुंडिबुग्यो स्ट्रेन का यह वायरस देश में पहले आए सभी 16 इबोला प्रकोपों की तुलना में अधिक तेजी से फैला है। संक्रमण के मामले अब 2018-20 के उस बड़े प्रकोप के आंकड़ों के करीब पहुंच चुके हैं, जब 3,470 लोग संक्रमित हुए थे।

यूएन ने भी गुरुवार को कहा कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बीमारी तेजी से फैल रही है; इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़ रही है और हर 20 दिन में मामलों की संख्या दोगुनी हो रही है। संयुक्त राष्ट्र इस स्थिति से निपटने में मदद कर रहा है, लेकिन उसने चेतावनी दी है कि यह महामारी पहले से ही गंभीर मानवीय संकट को और बदतर बना रही है।

संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने निगरानी व्यवस्था मजबूत की है, 20 से अधिक इबोला उपचार केंद्र स्थापित किए हैं और स्थानीय स्तर पर जांच प्रयोगशालाएं बनाई हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि इबोला के मामूली लक्षण दिखाई देने पर भी तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें ताकि संक्रमण की श्रृंखला को समय रहते रोका जा सके। इसके बावजूद बुनिया और रवामपारा जैसे स्वास्थ्य क्षेत्रों में हर सप्ताह 100 से 150 नए संक्रमित सामने आ रहे हैं।

जुलाई की शुरुआत में बुंडिबुग्यो स्ट्रेन के खिलाफ विकसित की गई नई वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल शुरू हुआ है। इस स्ट्रेन के लिए फिलहाल कोई मानक इलाज उपलब्ध नहीं है। 15 जुलाई तक लगभग 20 वॉलिंटियर्स को इस परीक्षण में शामिल किया जा चुका था और वैज्ञानिकों का अनुमान है कि परीक्षण पूरा होने में लगभग चार महीने लग सकते हैं।

उधर, हाल ही में अपने यहां इबोला प्रकोप खत्म होने की घोषणा करने वाले युगांडा ने भी कांगो की मदद के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजी है। ये विशेषज्ञ विशेष रूप से सीमा से लगे टचोमिया और कासेनी क्षेत्रों में कांगो के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर संक्रमण को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते संक्रमण की रफ्तार नहीं थमी, तो यह प्रकोप कांगो के इतिहास का सबसे भयावह इबोला संकट बन सकता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

CWG 2026: जैस्मीन लंबोरिया ने जीता बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल, भारतीय सेना में रच चुकी हैं इतिहास

जैस्मीन के लिए यूनाइटेड किंगडम हर बार सफलता लेकर आया है. इससे पहले 2022 में बर्मिंघम CWG में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. फिर 2025 में लिवरपूल में वो पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनीं. अब ग्लासगो में भी वो मेडल लेकर लौटी हैं. Sat, 01 Aug 2026 15:59:12 +0530

  Videos
See all

Ayodhya: मेडिकल कॉलेज में बम बनाने की कोशिश #ayodhya #viralnews #viralshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:10:10+00:00

Assam Flood Live Updates: असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर, पानी में डूबे कई गांव |Monsoon |Rescue |Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:05:52+00:00

दुनिया में लोकतंत्र को प्रभावित कर रहे अमीर [Tech Billionaires and Democracy: Wealth Shape Politics] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:08:26+00:00

Kulgam Terrorist Attack News: आतंकियों ने मजदूरों को कैसे मारा? फैमली से जानिए! | Kashmir | Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:08:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers